PM मोदी ने रायपुर में देशभर के DGP-IG के साथ की मीटिंग……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) और पुलिस महानिरीक्षकों (आईजीपी) के वार्षिक सम्मेलन की अध्यक्षता की और भारत की सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया. यह जानकारी सरकार की ओर से जारी एक बयान में दी गई. पीएम मोदी ने पुलिस प्रमुखों के सम्मेलन को ‘इस क्षेत्र में सर्वोत्तम […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 30 नवंबर 2025, 07:59 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
PM मोदी ने रायपुर में देशभर के DGP-IG के साथ की मीटिंग……
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) और पुलिस महानिरीक्षकों (आईजीपी) के वार्षिक सम्मेलन की अध्यक्षता की और भारत की सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया. यह जानकारी सरकार की ओर से जारी एक बयान में दी गई. पीएम मोदी ने पुलिस प्रमुखों के सम्मेलन को ‘इस क्षेत्र में सर्वोत्तम प्रथाओं और नवाचारों को साझा करने का एक बेहतरीन मंच’ बताया.

छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) में देश भर के पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) और पुलिस महानिरीक्षकों (आईजीपी) के 60वें सम्मेलन का उद्घाटन शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया. यह सम्मेलन बंद कमरे में हो रहा है.

शुक्रवार को रायपुर पहुंचे थे पीएम मोदी

शुक्रवार रात यहां पहुंचे पीएम मोदी शनिवार को विचार-विमर्श में शामिल हुए. सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल, खुफिया ब्यूरो (आईबी) प्रमुख तपन कुमार डेका और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक प्रवीण सूद के अलावा केंद्रीय और राज्य बलों के अन्य पुलिस प्रमुख भी शामिल हुए.

भारत की सुरक्षा प्रणाली पर विमर्श

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘रायपुर में डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन के पहले दिन भारत की सुरक्षा प्रणाली के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ. यह इस क्षेत्र में सर्वोत्तम प्रथाओं और नवाचारों को साझा करने का एक बेहतरीन मंच है.’ तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने नक्सलवाद, पूर्वोत्तर और जम्मू-कश्मीर की समस्याओं का ‘स्थायी समाधान’ दिया है और देश में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या में तेजी से कमी आई है.

संगठित अपराध के खिलाफ चौतरफा लड़ाई

उन्होंने पुलिस प्रमुखों से नशीले पदार्थों और संगठित अपराध के खिलाफ चौतरफा लड़ाई लड़ने, खुफिया जानकारी की सटीकता और अंतर-एजेंसी तालमेल और देश भर में पुलिस व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए नए आपराधिक कानूनों के इस्तेमाल पर ज़ोर दिया. गृह मंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि राज्य पुलिस बल स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के साथ मिलकर काम करें, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय नशीले पदार्थों के गिरोहों पर कड़ी कार्रवाई करें और उनके सरगनाओं को सलाखों के पीछे डालें.

‘सफेदपोश’ आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़

यह महत्वपूर्ण बैठक ऐसे वक्त हो रही है जब कुछ सप्ताह पहले एजेंसियों ने एक ‘सफेदपोश’ आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया. यह मॉड्यूल 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार विस्फोट में शामिल था, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, रविवार को प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ संपन्न होने वाले इस सम्मेलन का उद्देश्य प्रमुख पुलिस चुनौतियों से निपटने में हुई प्रगति की समीक्षा करना तथा ‘विकसित भारत’ के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप ‘सुरक्षित भारत’ के निर्माण के लिए एक दूरदर्शी रोडमैप की रूपरेखा तैयार करना है.

देश की आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों का समाधान

डीजीपी और आईजीपी का सम्मेलन देश की आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों के समाधान के लिए एक प्रमुख मंच के रूप में उभरा है, जिसमें समस्याओं और चुनौतियों की पहचान करने से लेकर रणनीति और नीतियां तैयार करने तक शामिल है. बयान में कहा गया है कि इस वर्ष ‘विकसित भारत: सुरक्षा आयाम’ विषय के अंतर्गत आयोजित सम्मेलन में वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद रोधी, आपदा प्रबंधन, महिला सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था में फोरेंसिक विज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग सहित प्रमुख सुरक्षा मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श होगा.

इस सम्मेलन में लगभग 600 अधिकारियों की भागीदारी की संभावना है. यह सम्मेलन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित विविध मुद्दों के साथ-साथ सुरक्षा कर्मियों के सामने आने वाली विभिन्न परिचालन, ढांचागत और कल्याण संबंधी समस्याओं पर स्वतंत्र रूप से चर्चा और विचार-विमर्श करने के लिए एक मंच प्रदान करता है.

नई दिल्ली में वार्षिक सम्मेलन आयोजित

इस बार, नए और युवा दृष्टिकोण को शामिल करने के लिए, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के गृह विभागों के प्रमुखों के साथ-साथ डीआईजी (उप महानिरीक्षक) और एसपी (पुलिस अधीक्षक) स्तर के कई अधिकारी भी भाग लेंगे. बयान के अनुसार, 2013 तक यह वार्षिक सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित होता था. साल 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने के बाद, गृह मंत्रालय और खुफिया ब्यूरो द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय राजधानी से बाहर रखने का निर्णय लिया गया.

यह सम्मेलन गुवाहाटी (असम), कच्छ के रण (गुजरात), हैदराबाद (तेलंगाना), टेकनपुर (ग्वालियर, मध्य प्रदेश), स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (केवड़िया, गुजरात), पुणे (महाराष्ट्र), लखनऊ (उत्तर प्रदेश), नयी दिल्ली, जयपुर (राजस्थान) और भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित किया जा चुका है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰