भारत में दिखने लगा ‘दित्वाह’ का असर, IMD का रेड अलर्ट

श्रीलंका में आए भीषण चक्रवात ‘दित्वा’ से मची भारी तबाही के बाद राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पूरे देश में आपातकाल लगा दिया है। चक्रवात के कारण मरने वालों की संख्या 150 से अधिक हो गई है। देश के विभिन्न प्रांतों से भूस्खलन में लोगों के दबने और अचानक आई बाढ़ में बह जाने की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 30 नवंबर 2025, 08:16 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारत में दिखने लगा ‘दित्वाह’ का असर, IMD का रेड अलर्ट
Photo: UB India News Archive

श्रीलंका में आए भीषण चक्रवात ‘दित्वा’ से मची भारी तबाही के बाद राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पूरे देश में आपातकाल लगा दिया है। चक्रवात के कारण मरने वालों की संख्या 150 से अधिक हो गई है। देश के विभिन्न प्रांतों से भूस्खलन में लोगों के दबने और अचानक आई बाढ़ में बह जाने की दर्दनाक घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच भारत ने ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ के तहत दो सैन्य विमानों से करीब 21 टन राहत सामग्री श्रीलंका भेजी है। एनडीआरएफ टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। विदेश मंत्री जयशंकर ने जांबांजों का एक वीडियो शेयर किया है।

एनडीआरएफ के जवान बने हनुमान

श्रीलंका के बाढ़ पीड़ितों को रेस्क्यू करने में भारत से भेजे गए 80 जवान हनुमान के रूप में आपदाग्रस्त लोगों की जान बचा रहे हैं। अब धीरे-धीरे चक्रवात के श्रीलंका से दूर जाने के साथ जलस्तर घट रहा है, लेकिन अधिकारियों ने चेतावनी दी कि इसके अप्रत्यक्ष प्रभाव अभी जारी रहेंगे। आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) की रिपोर्ट के अनुसार, खराब मौसम से मरने वालों की संख्या बढ़कर 153 हो गई है। डीएमसी ने बताया कि 191 लोग लापता हैं और कई जिलों में तलाशी और राहत अभियान जारी है। कुल 25 जिलों में 2,17,263 परिवारों के 7,74,724 लोग इस आपदा से प्रभावित हुए हैं। कई क्षेत्रों में बाढ़, भूस्खलन और भारी बारिश के कारण हालात अभी भी कठिन बने हुए हैं।

हेलीकॉप्टर और बोट से किया जा रहा रेस्क्यू

बाढ़ में फंसे लोगों को हेलीकॉप्टर और बोट के जरिये एनडीआरफ के जवान रेस्क्यू कर रहे हैं। ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं, जिसके जरिये भारतीय जवान बाढ़ पीड़ितों की मुश्किल हालात में जान बचाते दिख रहे हैं। एनडीआरएफ जवानों की इस जांबाजी को हर कोई सलाम कर रहा है। भारत ने श्रीलंका के मुश्किल समय में बड़ा सहारा दिया है। भारत से राहत सामग्री लगाता श्रीलंका के बाढ़ पीड़ितों को पहुंचाई जा रही है। अब तक 21 टन से अधिक राहत सामग्री कोलंबो भेजी जा चुकी है।

श्रीलंका ने पूरे देश में लगाया आपातकाल

डीएमसी के अनुसार देशभर में 798 राहत शिविरों में 27,494 परिवारों के 1,00,898 लोग फिलहाल आश्रय लिए हुए हैं। शुक्रवार रात जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, पूरे देश में आपातकाल लागू कर दिया गया है। भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया पर बताया कि चक्रवात ‘दित्वा’ से हुई तबाही को देखते हुए राहत प्रयासों में तेजी लाने के लिए ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ शुरू किया गया। शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि को हिंडन एयरबेस से एक सी-130 और एक आईएल-76 विमान भेजे गए, जिनके माध्यम से 21 टन राहत सामग्री, 80 से अधिक एनडीआरएफ कर्मी और आठ टन उपकरण श्रीलंका भेजे गए। जरूरतमंद समुदायों के लिए आवश्यक राशन और जरूरी सामान पहुंचाया गया। वायुसेना ने कहा, “पड़ोसी प्रथम” की नीति पर चलते हुए भारत इस संकट की घड़ी में श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा है।

श्रीलंका में 159 लोगों की मौत, 200 से अधिक लोग लापता

श्रीलंका में चक्रवाती तूफ़ान दित्वाह का असर

इमेज स्रोत,Getty Images

इमेज कैप्शन,श्रीलंका में दित्वाह के कारण आपातकाल घोषित

श्रीलंका के डिज़ास्टर मैनेजमेंट सेंटर (डीएमसी) ने बताया कि चक्रवाती तूफ़ान दित्वाह के कारण हुई बारिश, बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 159 लोगों की मौत हुई है, जबकि 200 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं.

वहीं पांच लाख से अधिक लोग इस आपदा से प्रभावित हुए हैं. श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पूरे देश में आपातकाल की घोषणा की है.

डीएमसी ने बताया कि इस तूफ़ान के कारण मची तबाही में 20 हज़ार से अधिक घर नष्ट हो गए हैं. एक लाख से अधिक लोगों को सरकारी राहत शिविरों में भेजा गया है.

भारत ने भेजी मदद

श्रीलंका की मदद के लिए भारत ने 'ऑपरेशन सागर बंधु' चलाया

इमेज स्रोत,X/@DrSJaishankar

भारत ने अपने पड़ोसी देश की मदद के लिए ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ चलाया है.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को बताया कि श्रीलंका को कुल मिलाकर लगभग 27 टन राहत सामग्री हवाई और समुद्री रास्ते से पहुंचाई गई है. साथ ही, और भी मदद जल्द ही भेजी जाएगी.

भारतीय वायुसेना ने बताया कि श्रीलंका में मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान तेज़ करने के लिए वहां एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं.

वहीं श्रीलंका में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए वायु सेना के कई विमानों को लगाया गया है.

आईएनएस विक्रांत के चेतक हेलीकॉप्टरों ने शनिवार को श्रीलंका में सर्च और रेस्क्यू उड़ानें भरीं, और चक्रवात से प्रभावित लोगों की मदद की. श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने इसका एक वीडियो शेयर किया है.

वहीं केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर को खत लिखकर दित्वाह के कारण श्रीलंका के कोलंबो एयरपोर्ट पर फंसे भारतीयों के लिए राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद की पेशकश की.

विजयन ने अपने खत में कहा कि चक्रवात के कारण कोलंबो के भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर काफी समस्या हो गई है. इस वजह से लगभग 300 भारतीय यात्री फंस गए हैं, जिनमें से कई केरल के रहने वाले हैं.

इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड में भी बाढ़ का कहर

बीबीसी की जेसिका रॉन्स्ले की रिपोर्ट के मुताबिक़ दक्षिण पूर्व एशिया के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं. इसमें सैकड़ों लोगों की मौत हुई है और कई लोग लापता हैं.

इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड में लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर बुधवार को तेज़ बारिश हुई. वहां एक निवासी ने न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स को बताया, “बाढ़ के दौरान, सब कुछ बह गया.”

शनिवार तक इंडोनेशिया में 300 से ज़्यादा और थाईलैंड में 160 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है. मलेशिया में भी कई मौतें हुई हैं. सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰