दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA का एक्शन जारी………

दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए ब्लास्ट मामले की जांच NIA कर रही है। इसी कड़ी में NIA ने जम्मू कश्मीर में मौलवी इरफान, डॉक्टर अदील और मुजम्मिल के घर पर छापेमारी की। NIA ऐसे ठोस सबूत तलाश रही है, जिसके तार “जैश के व्हाइट कॉलर मॉड्यूल” और दिल्ली लाल किला […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 1 दिसंबर 2025, 05:28 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA का एक्शन जारी………
Photo: UB India News Archive

दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए ब्लास्ट मामले की जांच NIA कर रही है। इसी कड़ी में NIA ने जम्मू कश्मीर में मौलवी इरफान, डॉक्टर अदील और मुजम्मिल के घर पर छापेमारी की। NIA ऐसे ठोस सबूत तलाश रही है, जिसके तार “जैश के व्हाइट कॉलर मॉड्यूल” और दिल्ली लाल किला विस्फोट से जुड़े हों।

क्या है पूरा मामला?

NIA ने सोमवार सुबह गिरफ्तार मौलवी इरफान के पैतृक गांव नादिगामिन शोपियां और डॉक्टर अदील व डॉक्टर मुजम्मिल के मलंगपोरा पुलवामा स्थित घर पर छापेमारी की। आमिर के घर संबूरा पुलवामा में भी छापेमारी की गई। टीमें घर पर ऐसे ठोस सबूत तलाश रही हैं जो “जैश के व्हाइट कॉलर मॉड्यूल” और दिल्ली लाल किला विस्फोट से जुड़े हों, क्योंकि मौलवी इरफान एक अहम कड़ी के रूप में सामने आया है।

कौन हैं वो लोग, जिनके घर पर छापेमारी हुई?

मौलवी इरफान, डॉक्टर अदील और डॉक्टर मुजम्मिल को शनिवार को ही कोर्ट ने 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। ये लोग दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद गिरफ्तार किए गए थे और इन पर गंभीर आरोप हैं। दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने NIA को दी है, इसीलिए NIA द्वारा इन आरोपियों के घर पर छापेमारी की गई।

मौलवी इरफान के बारे में हालही में खबर सामने आई थी कि वह पढ़े-लिखे मुस्लिम युवाओं का माइंड वॉश करता था और उन्हें आतंकवाद के गड्ढे में धकेलता था। वह नए युवाओं के माध्यम से एक नई व्यवस्था कायम करना चाहता था।

गौरतलब है कि दिल्ली ब्लास्ट के बाद आतंकियों के डॉक्टरी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ था। जिसके बाद तमाम डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया था। ये डॉक्टर आतंकियों के साथ मिलकर भारत को दहलाने की साजिश रच रहे थे। डॉक्टरी पेशे का काम तो लोगों का जीवन बचाना होता है लेकिन ये डॉक्टर्स का नेटवर्क ये साजिशें रचता था कि कैसे ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान ली जाए।

पुलवामा और कुलगाम में भी हुई छापेमारी
इसके अतिरिक्त, एजेंसी ने पुलवामा जिले के कोइल, चंदगाम, मलंगपुरा और संबूरा क्षेत्रों में भी छापा मारा। अधिकारियों ने बताया कि ये स्थान दिल्ली कार विस्फोट मामले से जुड़े लोगों से संबंधित थे।

उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार डॉक्टर भी जांच के दायरे में
एनआईए ने नवंबर के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किए गए डॉ. अदील अहमद राथर के आवास की भी तलाशी ली। इन छापों का उद्देश्य इस ‘व्हाइट-कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल के नेटवर्क का पर्दाफाश करना और इसके संचालन के तरीके को समझना है।

‘व्हाइट-कॉलर’ टेरर मॉड्यूल का खतरा
‘व्हाइट-कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल का तात्पर्य ऐसे आतंकी समूहों से है जो पारंपरिक तरीकों के बजाय वित्तीय धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य सफेदपोश अपराधों के माध्यम से धन जुटाते हैं और अपने एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं। इस प्रकार के मॉड्यूल का पता लगाना और उन्हें निष्क्रिय करना सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती होती है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰