संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन, संसद में एसआईआर पर हंगामा जारी, भाजपा बोली- ये बिहार हार का विलाप

संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है. विपक्ष SIR के मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है. वहीं सत्ता पक्ष की कोशिश है कि अहम बिलों पर चर्चा हो. आज की शुरुआत हंगामे के साथ ही हुई. लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में हंगामा जारी है. राज्यसभा में सोमवार का दिन खास रहा. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 2 दिसंबर 2025, 05:24 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन, संसद में एसआईआर पर हंगामा जारी, भाजपा बोली- ये बिहार हार का विलाप
Photo: UB India News Archive

संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है. विपक्ष SIR के मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है. वहीं सत्ता पक्ष की कोशिश है कि अहम बिलों पर चर्चा हो. आज की शुरुआत हंगामे के साथ ही हुई. लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में हंगामा जारी है.

राज्यसभा में सोमवार का दिन खास रहा. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राज्यसभा के सभापति के रूप में कार्यभार संभाला. यह उनका बतौर राज्यसभा सभापति पहला दिन था. सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभापति सीपी राधाकृष्णन का जोरदार स्वागत किया और उनके अनुभव तथा मार्गदर्शन की सराहना करते हुए लंबा संबोधन दिया.

ये बिहार में हार का विलाप’

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने SIR पर विपक्ष के विरोध पर कहा, ‘ये SIR पर विरोध प्रदर्शन नहीं है ये बिहार में हार का विलाप दर्शन है। ये कांग्रेस का विलाप है और राजद तथा टीएमसी का विलाप है क्योंकि पहले बिहार को जीता है और अब बंगाल की बारी है तो बंगाल की जो बारी है उससे टीएमसी विचलित हैं। तमिलनाडु में डीएमके अपनी वास्तविकता और लोकप्रियता खो रहा है कांग्रेस पूरे देश में क्षेत्रीय पार्टियों से भी नीचे आ गई है। तो ये हताश लोगों का समूह बन गया है जो बहस नहीं नाटक करना चाहता है।’

14 बिल पास कराने पर सरकार का फोकस

सरकार 14 बिल कराएगी पास संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान कुल 15 बैठकें होंगी. इस दौरान सरकार का फोकस 14 विधेयक पास कराने पर है. सरकार दिवाला कानून, बीमा कानून, सिक्योरिटीज मार्केट, कॉर्पोरेट कानून, राष्ट्रीय राजमार्ग, उच्च शिक्षा आयोग, एटॉमिक एनर्जी, जीएसटी और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सेस बिल संसद में पेश करेगी.

शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्र सरकार लोकसभा में केंद्रीय एक्साइज (संसोधन) विधेयक 2025 पेश करेगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बिल के जरिये तंबाकू उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी और सेस बढ़ाने का प्रस्ताव रखेंगी. पहले दिन ही वित्त मंत्री दो बिल पेश कर चुकी हैं, जिनका मकसद तंबाकू, पान मसाला जैसे ‘sin goods’ पर लगने वाले सेस को दोबारा संगठित करना है, क्योंकि GST क्षतिपूर्ति उपकर जल्द खत्म होने वाला है.

वंदे मातरम् पर 10 घंटे चर्चा संभव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर सरकार सदन में वंदे मातरम् पर 10 घंटे चर्चा करा सकती है। यह बहस गुरुवार-शुक्रवार को हो सकती है। पीएम मोदी खुद इसमें हिस्सा ले सकते हैं।

30 सितंबर को राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में सत्तारूढ़ दल के कई सदस्यों ने इस चर्चा का प्रस्ताव रखा था। अब तक ऑफिशियल बयान नहीं आया है।

SIR की खामिया हटाकर सुधार करवाना चाहिए… विपक्ष के हंगामे बोले बीजेपी के गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने SIR पर कहा, ‘ SIR कोई पहली बार नहीं हो रहा है. SIR पर पता नहीं क्यों लोग इतना बवाल मचा दिए हैं ये व्यावहारिक संवैधानिक व्यवस्था में होते रहा है. शुद्धिकरण ही SIR है क्या शुद्धिकरण नहीं होना चाहिए… इसे सकारात्मक रूप में लेना चाहिए और जो खामिया हो उसे हटाकर सुधार करवाना चाहिए न कि SIR का विरोध करना चाहिए.’

कांग्रेस सांसद ने संचार साथी एप को लेकर स्थगन प्रस्ताव दिया

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने संचार साथी एप को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है।

उन्होंने कहा, “गोपनीयता का अधिकार, संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मूल अधिकार है। दूरसंचार विभाग का यह आदेश कि मोबाइल कंपनियां और आयातक ‘संचार साथी’ एप को फोन में पहले से इंस्टॉल करें और उसे हटाया भी न जा सके। यह लोगों की गोपनीयता पर सीधा हमला है।”

रेणुका चौधरी ने आरोप लगाया कि ऐसा कदम निगरानी बढ़ाने का रास्ता खोलता है और इससे लोगों की हर गतिविधि, बातचीत और फैसले लगातार निगरानी में रहने का खतरा पैदा हो जाता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए न पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम हैं और न ही कोई संसदीय निगरानी।

शीतकालीन सत्र में 10 नए बिल पेश होंगे

संसद के शीतकालीन सत्र में 10 नए बिल पेश होंगे। लोकसभा बुलेटिन में शनिवार (22 नवंबर) को इसकी जानकारी दी गई थी। इनमें सबसे अहम एटॉमिक एनर्जी बिल है, जिसके तहत पहली बार निजी कंपनियों (भारतीय और विदेशी) को न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाने की अनुमति देने का प्रस्ताव है।

फिलहाल देश में सभी परमाणु संयंत्र सरकार के नियंत्रण वाली कंपनियां जैसे NPCIL ही बनाती और चलाती हैं। बिल पास होने पर निजी क्षेत्र को भी न्यूक्लियर पावर प्रोडक्शन में प्रवेश मिलेगा।

सत्र में आने वाला दूसरा बड़ा बिल ‘हायर एजुकेशन कमीशन ऑफ इंडिया’ बिल होगा। इसमें UGC, AICTE और NCTE जैसे अलग-अलग रेगुलेटरी संस्थानों को खत्म करके एक ही राष्ट्रीय कमीशन बनाने की योजना है। सरकार का कहना है कि इससे उच्च शिक्षा व्यवस्था अधिक सुगम और प्रभावी होगी।

चुनाव सुधार पर चर्चा के लिए तैयार हुई सरकार- सूत्र

संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच अहम सहमति बनने की खबर है. सूत्रों के मुताबिक, सरकार चुनाव सुधार पर चर्चा के लिए तैयार हो गई है.

सूत्रों का कहना है कि आज दोपहर 3 बजे होने वाली BAC (Business Advisory Committee) की बैठक में इस चर्चा का समय तय किया जाएगा. विपक्ष लगातार चुनाव सुधार और Special Intensive Revision (SIR) मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहा था.

इससे पहले विपक्ष ने चुनावी रोल्स में गड़बड़ी और BLOs की मौतों पर सरकार से जवाब मांगा था.

 

Categories: सांसद
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..
सांसद

सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..

संसद के मानसून सत्र में 19 बैठकों में 11 बिल पास किए गए। इनमें से दस बिलों पर लोकसभा में कुल मिलाकर 64 मिनट का समय लगा। नौ बिलों के मामले में, सिर्फ उन्हें पेश करने वाले मंत्री ने ही बात की और कोई बहस नहीं हुई। निचले सदन में पूरे सत्र के दौरान प्रश्नकाल […]

UB India News25 अग॰
15 सितंबर से पहले फिर संसद सत्र? महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी
सांसद

15 सितंबर से पहले फिर संसद सत्र? महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी

महिला आरक्षण और लोकसभा सीटों के परिसीमन का मुद्दा एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आता दिख रहा है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि केंद्र सरकार अगले दो से तीन सप्ताह के भीतर संसद का सत्र दोबारा बुलाने के विकल्प पर विचार कर रही है. चर्चा है कि 15 सितंबर के […]

UB India News24 अग॰
18 दिनों में सिर्फ 15 घंटे चली लोकसभा: एंटी-पेपर लीक से ‘केरलम’ तक, बिना बहस पास हुए कई बड़े बिल
सांसद

18 दिनों में सिर्फ 15 घंटे चली लोकसभा: एंटी-पेपर लीक से ‘केरलम’ तक, बिना बहस पास हुए कई बड़े बिल

संसद का मानसून सत्र खत्म होने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि मानसून सत्र आज खत्म हो गया. रिजिजू ने बताया कि मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा की कुल उत्पादकता 39 फीसदी रही. उन्होंने कहा कि राज्यसभा में विपक्षी दलों के सांसद हंगामा करते थे. कई […]

UB India News13 अग॰
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित……………..
सांसद

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित……………..

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इसके साथ ही संसद का मानसून सत्र खत्म हो गया। पूरे सत्र के दौरान बार-बार हंगामा हुआ। विपक्ष और सरकार के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। विरोध प्रदर्शनों के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही कई बार रोकनी पड़ी। नीट […]

UB India News13 अग॰
खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र
सांसद

खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को संसद में चर्चा का आखिरी दांव चला। उन्होंने कहा, “हम रोज संसद आते हैं। अपना काम करते हैं। विपक्ष की मंशा ठीक नहीं। वह संसद को चलने नहीं देना चाहता। हम जानते हैं। इसलिए सदन में नहीं जाते।” शाह ने कहा कि आज शाम तीन बजे से […]

UB India News12 अग॰
विपक्ष चाहे बयान, सरकार चाहे चर्चा, इन दो शब्दों के बीच फंसकर रह गई है संसद, 19वें दिन भी ठप…….
सांसद

विपक्ष चाहे बयान, सरकार चाहे चर्चा, इन दो शब्दों के बीच फंसकर रह गई है संसद, 19वें दिन भी ठप…….

20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस एक्शन के बाद से ही इस मुद्दे पर विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह को लगातार निशाना बनाता रहा है. विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस मामले में कई बार गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांग चुके हैं. राहुल गांधी ने कई बार […]

UB India News12 अग॰
संसद के बाहर NDA और विपक्षी दलों के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी ,सदन में हंगामा
सांसद

संसद के बाहर NDA और विपक्षी दलों के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी ,सदन में हंगामा

संसद परिसर में NDA और कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार को एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया। NDA सांसदों ने विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने भी आ गए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी […]

UB India News11 अग॰
लोकतंत्र में जीत केवल विधेयक पारित कराने में नहीं, बल्कि असहमति के बावजूद, सहमति का रास्ता खोजने में होती………..
सांसद

लोकतंत्र में जीत केवल विधेयक पारित कराने में नहीं, बल्कि असहमति के बावजूद, सहमति का रास्ता खोजने में होती………..

संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, जहां सरकार और विपक्ष के बीच मतभेदों का समाधान संवाद और सांविधानिक प्रक्रियाओं के माध्यम से होना चाहिए। लेकिन, मानसून सत्र में जिस तरह से लगातार गतिरोध बना हुआ है और संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच बातचीत के किसी ठोस नतीजे तक नहीं […]

UB India News10 अग॰
विदेशी चंदे पर पहरा हो, लेकिन सरकारी शक्ति की सीमा कौन तय करेगा?
सांसद

विदेशी चंदे पर पहरा हो, लेकिन सरकारी शक्ति की सीमा कौन तय करेगा?

विदेशी चंदे का मामला भारत में हमेशा संवेदनशील रहा है। सरकार का तर्क है कि विदेशी धन भारत की राजनीति, सामाजिक व्यवस्था या राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने का माध्यम नहीं बनना चाहिए। दूसरी तरफ हजारों सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और जनकल्याणकारी संस्थाएं विदेशी सहयोग के जरिए वर्षों से काम कर रही हैं। इसीलिए जब विदेशी […]

UB India News9 अग॰