संसद के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन, SIR पर फिर हंगामे के आसार………..

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है, जिसके पहले दो दिन विपक्ष के हंगामे के कारण बाधित रहे। विपक्ष ने SIR और संचार साथी ऐप जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा, जिससे लोकसभा की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी। आज भी दोनों सदनों में हंगामे के आसार हैं यह सत्र 19 दिसंबर तक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 3 दिसंबर 2025, 06:06 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
संसद के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन, SIR पर फिर हंगामे के आसार………..
Photo: UB India News Archive

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है, जिसके पहले दो दिन विपक्ष के हंगामे के कारण बाधित रहे। विपक्ष ने SIR और संचार साथी ऐप जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा, जिससे लोकसभा की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी। आज भी दोनों सदनों में हंगामे के आसार हैं यह सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा।

मणिकम टैगोर ने सदन की कार्यवाही स्थगित करने का नोटिस दिया

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने श्रम कानूनों पर चर्चा की मांग करते हुए सदन की कार्यवाही स्थगित करने का नोटिस दिया।

संसद में पश्चिम बंगाल के सभी भाजपा राज्यसभा और लोकसभा सांसदों से मिलेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संसद में पश्चिम बंगाल के सभी भाजपा राज्यसभा और लोकसभा सांसदों से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है।

प्रियंका गांधी ने फिर उठाया प्रदूषण का मुद्दा

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सत्र के तीसरे दिन संसद पहुंचीं। इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “हमें प्रदूषण जैसी अन्य चीजों पर भी चर्चा करनी चाहिए। हमें कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा करनी चाहिए जो महत्वपूर्ण हैं।”

विपक्ष के हंगामे पर बीजेपी सांसद का पलटवार

विपक्ष के हंगामे पर बात करते हुए बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा, “यह लोग सिर्फ मीडिया का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। जनता ने इनको अस्वीकार कर दिया है। अब यह संसद के सामने खड़े होकर स्पीकर के खिलाफ बोलते हैं। उनके पास अब कुछ और करने के लिए नहीं बचा है।”

लेबर लॉ’ पर विपक्ष का हंगामा

संसद सत्र के तीसरे दिन विपक्ष ने फिर से हंगामा करना शुरू कर दिया है। आज विपक्ष ने श्रम कानून के खिलाफ सरकार को घेरने की योजना बनाई है। संसद परिसर में पोस्टर और बैनर लेकर विपक्षी दल के सदस्य नारेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद हैं।

बहस के लिए तैयार है सरकार: बीजेपी

सरकार विपक्ष के हंगामे का करारा जवाब देने के लिए तैयार है। बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा के अनुसार, “सरकार पूरी तरह तैयार है। सरकार ने वंदे भारत और चुनाव सुधार पर बहस करने की घोषणा की है। यह पहले से निर्धारित था। ऐसे में विपक्ष ने बिना किसी वजह के दो दिन बर्बाद कर दिए और सदन की कार्यवाही बाधित कर दी।”

SIR हमारी प्राथमिकता: कांग्रेस

संसद सत्र का तीसरा दिन शुरू होने से पहले कांग्रेस सांसद तारीक अनवर ने कहा, “देश में बहुत सारे राष्ट्रीय हित के मुद्दे हैं और हम उन सभी पर बहस करने के लिए तैयार हैं। सरकार जिस मुद्दे पर चाहे, उसपर चर्चा शुरू कर सकती है, लेकिन SIR सबसे पहली प्राथमिकता होगा।”

 

Categories: सांसद
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..
सांसद

सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..

संसद के मानसून सत्र में 19 बैठकों में 11 बिल पास किए गए। इनमें से दस बिलों पर लोकसभा में कुल मिलाकर 64 मिनट का समय लगा। नौ बिलों के मामले में, सिर्फ उन्हें पेश करने वाले मंत्री ने ही बात की और कोई बहस नहीं हुई। निचले सदन में पूरे सत्र के दौरान प्रश्नकाल […]

UB India News25 अग॰
15 सितंबर से पहले फिर संसद सत्र? महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी
सांसद

15 सितंबर से पहले फिर संसद सत्र? महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी

महिला आरक्षण और लोकसभा सीटों के परिसीमन का मुद्दा एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आता दिख रहा है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि केंद्र सरकार अगले दो से तीन सप्ताह के भीतर संसद का सत्र दोबारा बुलाने के विकल्प पर विचार कर रही है. चर्चा है कि 15 सितंबर के […]

UB India News24 अग॰
18 दिनों में सिर्फ 15 घंटे चली लोकसभा: एंटी-पेपर लीक से ‘केरलम’ तक, बिना बहस पास हुए कई बड़े बिल
सांसद

18 दिनों में सिर्फ 15 घंटे चली लोकसभा: एंटी-पेपर लीक से ‘केरलम’ तक, बिना बहस पास हुए कई बड़े बिल

संसद का मानसून सत्र खत्म होने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि मानसून सत्र आज खत्म हो गया. रिजिजू ने बताया कि मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा की कुल उत्पादकता 39 फीसदी रही. उन्होंने कहा कि राज्यसभा में विपक्षी दलों के सांसद हंगामा करते थे. कई […]

UB India News13 अग॰
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित……………..
सांसद

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित……………..

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इसके साथ ही संसद का मानसून सत्र खत्म हो गया। पूरे सत्र के दौरान बार-बार हंगामा हुआ। विपक्ष और सरकार के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। विरोध प्रदर्शनों के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही कई बार रोकनी पड़ी। नीट […]

UB India News13 अग॰
खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र
सांसद

खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को संसद में चर्चा का आखिरी दांव चला। उन्होंने कहा, “हम रोज संसद आते हैं। अपना काम करते हैं। विपक्ष की मंशा ठीक नहीं। वह संसद को चलने नहीं देना चाहता। हम जानते हैं। इसलिए सदन में नहीं जाते।” शाह ने कहा कि आज शाम तीन बजे से […]

UB India News12 अग॰
विपक्ष चाहे बयान, सरकार चाहे चर्चा, इन दो शब्दों के बीच फंसकर रह गई है संसद, 19वें दिन भी ठप…….
सांसद

विपक्ष चाहे बयान, सरकार चाहे चर्चा, इन दो शब्दों के बीच फंसकर रह गई है संसद, 19वें दिन भी ठप…….

20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस एक्शन के बाद से ही इस मुद्दे पर विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह को लगातार निशाना बनाता रहा है. विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस मामले में कई बार गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांग चुके हैं. राहुल गांधी ने कई बार […]

UB India News12 अग॰
संसद के बाहर NDA और विपक्षी दलों के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी ,सदन में हंगामा
सांसद

संसद के बाहर NDA और विपक्षी दलों के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी ,सदन में हंगामा

संसद परिसर में NDA और कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार को एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया। NDA सांसदों ने विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने भी आ गए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी […]

UB India News11 अग॰
लोकतंत्र में जीत केवल विधेयक पारित कराने में नहीं, बल्कि असहमति के बावजूद, सहमति का रास्ता खोजने में होती………..
सांसद

लोकतंत्र में जीत केवल विधेयक पारित कराने में नहीं, बल्कि असहमति के बावजूद, सहमति का रास्ता खोजने में होती………..

संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, जहां सरकार और विपक्ष के बीच मतभेदों का समाधान संवाद और सांविधानिक प्रक्रियाओं के माध्यम से होना चाहिए। लेकिन, मानसून सत्र में जिस तरह से लगातार गतिरोध बना हुआ है और संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच बातचीत के किसी ठोस नतीजे तक नहीं […]

UB India News10 अग॰
विदेशी चंदे पर पहरा हो, लेकिन सरकारी शक्ति की सीमा कौन तय करेगा?
सांसद

विदेशी चंदे पर पहरा हो, लेकिन सरकारी शक्ति की सीमा कौन तय करेगा?

विदेशी चंदे का मामला भारत में हमेशा संवेदनशील रहा है। सरकार का तर्क है कि विदेशी धन भारत की राजनीति, सामाजिक व्यवस्था या राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने का माध्यम नहीं बनना चाहिए। दूसरी तरफ हजारों सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और जनकल्याणकारी संस्थाएं विदेशी सहयोग के जरिए वर्षों से काम कर रही हैं। इसीलिए जब विदेशी […]

UB India News9 अग॰