10 हजार रुपये वाली योजना का विपक्ष ने मांगा हिसाब, सरकार को दिया इस महीने तक का टाइम

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष की ओर से महिला रोजगार योजना को लेकर सवाल किया गया। उसके बाद विपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि आने वाले दिनों में जब बजट सत्र चलेगा, उसमें मुख्यमंत्री को ये बताना होगा कि उन्होंने जो पैसे महिलाओं को दिए हैं। उससे उनका कितना विकास हुआ है। पटना: बिहार […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 4 दिसंबर 2025, 07:54 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष की ओर से महिला रोजगार योजना को लेकर सवाल किया गया। उसके बाद विपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि आने वाले दिनों में जब बजट सत्र चलेगा, उसमें मुख्यमंत्री को ये बताना होगा कि उन्होंने जो पैसे महिलाओं को दिए हैं। उससे उनका कितना विकास हुआ है।
पटना: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन कार्रवाही के दौरान प्रतिपक्ष के सदस्यों ने बिहार सरकार की योजना को लेकर सवाल खड़ा किया। बोधगया से विधायक कुमार सर्वजीत ने मुख्यमंत्री से महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को दिए गए दस हजार रुपये का हिसाब मांगा। उन्होंने कहा कि आने वाले सत्र में मुख्यमंत्री को बताना होगा कि इस पैसा का कितना सदुपयोग हुआ है। उन्होंने अपनी बात शुरू करते हुए कहा कि अध्यक्ष महोदय, सबसे पहले मैं आपको बहुत शुभकामना और बधाई देता हूं। 56 वर्ष के बाद एक अति पिछड़ा का बेटा सदन के अध्यक्ष के पद पर विराजमान हुए हैं। हम बधाई देते हैं। हम चौथी बार सदन के सदस्य बने हैं। हर चुनाव में अलग तरह का अनुभव प्राप्त हुआ है।
कुमार सर्वजीत ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी जब इधर रहते हैं, तो कहते हैं कि बीजेपी देश का संविधान खराब कर देगा। जब उधर चले जाते हैं तो कहते हैं कि हाथ उठाइए। अब हम इनका कौन वाला बात मानें। महोदय मैं आपको चुनाव का अनुभव बता रहा था। इस चुनाव में एक अलग सा अनुभव महसूस हुआ। पहली बार हमने देखा महोदय। बधाई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के सभी वोटरों को दिया है। हमने पहली बार देखा कि इस चुनाव के दौरान अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में ट्रेनें आईं। आपको प्रचंड बहुमत मिला। इसकी मैं बधाई देता हूं।
महिला रोजगार योजना का हिसाब
आरजेडी के बोधगया से निर्वाचित विधायक ने सदन में आगे बोलते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए आपने दस हजार रुपया महिलाओं की मजबूती के लिए दिया। इसके लिए भी आपको बधाई देता हूं। लेकिन एक आग्रह जरूर करेंगे महोदय। जिन महिलाओं को बिहार में दस हजार रुपये मिले। फरवरी के महीने में जब सदन चले तो माननीय मुख्यमंत्री जी जरूर बता दें ये सदन को कि बिहार की कितनी महिलाओं को उस पैसा से सशक्तिकरण मिला है। और कितनी मजबूती मिली है। ये आग्रह हम करेंगे। हम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री गरीबों के हितैषी हैं। उस दस हजार का उपयोग हुआ। उस दस हजार का उपयोग हुआ कि सदुपयोग हुआ ये बिहार की जनता और बिहार के माननीय सदस्य ये जानना चाहते हैं।
वोटर लिस्ट पर उठा सवाल
कुमार सर्वजीत ने आगे कहा कि बिहार में 47 लाख वोटरों का नाम भी काटा गया। बड़ा लोग हल्ला करते थे। बांग्लादेशी है। बांग्लादेशी है। 47 लाख में एक भी बांग्लादेशी नहीं मिला। सत्ता आपको मिली है। साथ में चलना है। सभी चाहते हैं कि बिहार का विकास हो। जब पुत्र की प्राप्ति होती है। बड़ी उमंग से बेटे का नाम रखा जाता है। उसी नाम से उसे लोग पुकारते हैं। हमारे सम्राट चौधरी के पिताजी ने उनका नाम सम्राट रखा। मेरा बेटा का नाम एक राजा की तरह है। इसकी खुशी होती होगी। अब इनका नाम पत्रकारों ने रख दिया बुलडोजर बाबा।
नेता प्रतिपक्ष नदारद
ध्यान रहे कि सदन की कार्रवाई के चौथे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी सदस्यों को विकास करने और काम करने के मुद्दे पर हाथ उठवाया। उसके बाद सदन में अध्यक्ष ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अनुपस्थित हैं। उसके बाद उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से बोधगया के विधायक और माननीय सदस्य कुमार सर्वजीत 12 मिनट तक अपनी बात रखेंगे। इसी दौरान कुमार सर्वजीत ने बिहार सरकार से इस सवाल को किया। उन्होंने नीतीश कुमार की महिला रोजगार योजना की प्रगति पर बातचीत की और कहा कि उन्हें फरवरी में सदन चलने के दौरान बताना होगा कि जो 10 हजार रुपये दिए गए, उसका प्रयोग कहां- कहां किया गया।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…
खास खबर

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है. राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने याचिका की कॉपी शिकायतकर्ता को सौंपने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से कहा है कि वह 20 अगस्त को […]

UB India News17 अग॰
‘पीएम आवास के बाहर भीड़ लेकर तो हम पहुंचे थे’ , सपा और कांग्रेस में तू-तू-मैं-मैं!……………….
विपक्ष

‘पीएम आवास के बाहर भीड़ लेकर तो हम पहुंचे थे’ , सपा और कांग्रेस में तू-तू-मैं-मैं!……………….

लोकसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद, विपक्ष के हंगामे के कारण पहले सदन को दोपहर 12 बजे तक और फिर दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. विपक्ष के सदस्यों के नारेबाजी करने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनसे प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह किया […]

UB India News22 जुल॰
डोरी से बंधे हाथ, गुस्सैल चेहरा, पुलिस लेने आई तो जमीन पर लेट गए; PM आवास के बाहर दिखा राहुल गांधी का संघर्ष
विपक्ष

डोरी से बंधे हाथ, गुस्सैल चेहरा, पुलिस लेने आई तो जमीन पर लेट गए; PM आवास के बाहर दिखा राहुल गांधी का संघर्ष

दिल्ली में NEET छात्रों पर सोमवार को हुए लाठीचार्ज के मामले में कांग्रेस पीएम आवास के सामने बड़ा प्रदर्शन किया. कांग्रेस के दिग्गज नेता अचानक पीएम मोदी के आवास के बाहर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए. कांग्रेस शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है. इस दौरान पुलिस राहुल गांधी […]

UB India News21 जुल॰
23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..
खास खबर

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र लिखकर चिंता जताई है. इन दलों ने SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं और दावा किया है कि हाल के चुनावों के नतीजे ‘जनता की इच्छा’ को नहीं दर्शाते हैं. पत्र में आरोप लगाया गया […]

UB India News3 जुल॰
भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..
विपक्ष

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा झूठा साबित हुआ है. भारतीय वायुसेना के एक दस्तावेज से इसकी पोल खुली है. अब इस मुद्दे पर बीजेपी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. राफेल विमान को लेकर कांग्रेस नेता की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर […]

UB India News24 जून
थरूर एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर क्यों आ गए…………………….
खास खबर

थरूर एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर क्यों आ गए…………………….

कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपने बयान के कारण एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, थरूर ने 21 जून को श्रीनगर दौरे के दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- हमने जम्मू-कश्मीर की स्थिति और हालात में आ […]

UB India News22 जून
कांग्रेस ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए……………..
खास खबर

कांग्रेस ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए……………..

ईरान-अमेरिका डील के बाद इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कांग्रेस की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया सामने आई। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार कहा कि यह खबर स्वागतयोग्य है कि अमेरिका और ईरान एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे, भले ही पूरी जानकारी अभी आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं की गई […]

UB India News15 जून
विपक्षी गठबंधन से कितनी उम्मीदें……………..
खास खबर

विपक्षी गठबंधन से कितनी उम्मीदें……………..

एक ऐसे समय में, जब यह सवाल मजबूती से और कुछ हंसी उड़ाने वाले अंदाज में पूछा जाता है कि क्या ‘इंडिया’ नाम का गठबंधन जिंदा भी है, तब सोमवार को इंडिया ब्लॉक की बैठक दिल्ली में हुई। इस बैठक में लगभग 25 दलों ने हिस्सा लिया। हालांकि, इसमें कोई क्रांतिकारी पहल नहीं हुई, लेकिन […]

UB India News9 जून
इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………
राष्ट्रीय

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में सोमवार को इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक में केंद्र सरकार को घेरने की विपक्ष की साझा रणनीति पर चर्चा की गई है। बैठक में कांग्रेस, टीएमसी, सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा किया गया है। हालांकि, डीएमके और आम आदमी पार्टी ने […]

UB India News8 जून