पटना: बिहार में इन दिनों अतिक्रमण को लेकर सरकार सख्त है। पटना से बेगूसराय, गया तक अतिक्रमण हटाया जा रहा है। सरकार ने इसके लिए बुलडोजरों को काम पर लगाया है। कई जगहों पर घर नहीं होने का हवाला देकर अतिक्रमण कर रखा है। सरकार ने ऐसे लोगों पर कार्रवाई की है। इसको लेकर नीतीश सरकार पर विपक्ष हमलावर है। इसको लेकर बिहार विधानसभा में शीतकालीन सत्र के चौथे दिन बुलडोजर की गूंज रही।
बिहार विधानसभा में ‘बुलडोजर’ की गूंज
इसकी शुरुआत की बोधगया के विधायक कुमार सर्वजीत ने। हालांकि जब उन्होंने बोलना शुरू किया तो लगा कि मजाक-मजाक में कह रहे हैं। लेकिन आखिर आते-आते उन्होंने डिप्टी सीएम और गृह विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी पर तंज कस ही दिया। कुमार सर्वजीत ने कहा कि ‘अभी एक चीज देख रहा हूं महोदय, अभी तक हमलोगों ने सुना था अध्यक्ष महोदय, जैसे आपको जब पुत्र की प्राप्ति हुई तो आपने बड़ी उमंग से खुशी से अपने बेटे का नाम रखा। उसी नाम से लोग पुकारते हैं। हम अभी अखबारों में देखते हैं, पत्रकार साथी… हमारे सम्राट भाई के पिता जी ने सम्राट नाम रखा। कितनी खुशी होती होगी कि मेरे बेटे का नाम एक राजा के स्वरूप है। इनको पद भी मिला।’
मित्र सम्राट का नाम बुलडोजर बाबा रख दिया- कुमार सर्वजीत, राजद विधायक
इसके बाद कुमार सर्वजीत ने बात आगे बढ़ाई और कहा कि ‘अब पत्रकार साथी कुछ न कुछ इनके (सम्राट चौधरी) साथ गड़बड़ कर रहे हैं। इनका नाम रख दिया बुलडोजर बाबा। हम पहली बार जाने हुजूर कि किसी का बेटा का नाम पत्रकार भी रखने लगे हैं। पहली बार देखा हमने। बाद में हमने कई पत्रकारों से पूछा महोदय कि मेरे मित्र का नाम बुलडोजर बाबा क्यों रखा है। उनलोगों ने कहा कि गरीबों की झोपड़ियां उजड़ रही हैं, इसलिए उनका नाम बुलडोजर बाबा रख दिया है। हमने कहा कि आप मेरे मित्र का CR खराब करना चाहते हैं। हमने कहा कि अभी तुरंत गृह विभाग मिला है, तुरंत डिप्टी सीएम बने हैं और आप बुलडोजर बाबा नाम रख दिए हैं। हमारी इच्छा है महोदय कि हमारा भाई अगर डिप्टी सीएम बने तो गरीबों की झोंपड़ी उजाड़कर अपना नामकरण नहीं होने दीजिए। यही हमारी गुजारिश है।’
कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई, कोई माफिया नहीं बचेगा-सम्राट चौधरी
इसके बाद विपक्ष से कुछ और विधायकों ने भी अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई पर सरकार को घेरने की कोशिश की। इस पूरे प्रकरण के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी चुपचाप बैठे रहे। उन्होंने किसी भी विपक्षी के आरोप पर कोई रोका-टोकी नहीं की। लेकिन जैसे ही सम्राट चौधरी की बारी आई उन्होंने सरकार की तरफ से हमला बोल दिया। सम्राट चौधरी ने दो टूक कहा कि ‘यहां कोई बुलडोजर इश्यू नहीं है। न मेरा नाम बुलडोजर है। मैं सिर्फ सम्राट चौधरी के नाम से जाना जाता हूं, इतना स्पष्ट रहिएगा। बिहार में न्यायालय ने ये तय किया, कोर्ट ने ये पूरी व्यवस्था खड़ी की और जिला प्रशासन को निर्देश दिए। सभी जगह अतिक्रमण पर कार्रवाई चल रही है। माफिया पर तो कार्रवाई होगी ही, चाहे वो जमीन माफिया हो, बालू माफिया हो या शराब माफिया। कोई बचेगा नहीं। इतनी गारंटी जरूर देना चाहता हूं। जहां तक गरीबों की बात है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगभग 60 लाख परिवारों को पक्का मकान दिया गया। अनाज दिया गया। लेकिन कभी जाति या धर्म नहीं पूछा गया।’
मेरे भाई का बुलडोजर बाबा नामकरण न करें..तेजस्वी यादव के एमएलए को आखिर क्यों आया डिप्टी सीएम पर प्यार
पटना: बिहार में इन दिनों अतिक्रमण को लेकर सरकार सख्त है। पटना से बेगूसराय, गया तक अतिक्रमण हटाया जा रहा है। सरकार ने इसके लिए बुलडोजरों को काम पर लगाया है। कई जगहों पर घर नहीं होने का हवाला देकर अतिक्रमण कर रखा है। सरकार ने ऐसे लोगों पर कार्रवाई की है। इसको लेकर नीतीश […]
UB India News
बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।
संबंधित खबरें (Related Stories)
अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…
आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है. राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने याचिका की कॉपी शिकायतकर्ता को सौंपने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से कहा है कि वह 20 अगस्त को […]
‘पीएम आवास के बाहर भीड़ लेकर तो हम पहुंचे थे’ , सपा और कांग्रेस में तू-तू-मैं-मैं!……………….
लोकसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद, विपक्ष के हंगामे के कारण पहले सदन को दोपहर 12 बजे तक और फिर दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. विपक्ष के सदस्यों के नारेबाजी करने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनसे प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह किया […]
डोरी से बंधे हाथ, गुस्सैल चेहरा, पुलिस लेने आई तो जमीन पर लेट गए; PM आवास के बाहर दिखा राहुल गांधी का संघर्ष
दिल्ली में NEET छात्रों पर सोमवार को हुए लाठीचार्ज के मामले में कांग्रेस पीएम आवास के सामने बड़ा प्रदर्शन किया. कांग्रेस के दिग्गज नेता अचानक पीएम मोदी के आवास के बाहर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए. कांग्रेस शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है. इस दौरान पुलिस राहुल गांधी […]
23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..
देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र लिखकर चिंता जताई है. इन दलों ने SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं और दावा किया है कि हाल के चुनावों के नतीजे ‘जनता की इच्छा’ को नहीं दर्शाते हैं. पत्र में आरोप लगाया गया […]
भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..
पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा झूठा साबित हुआ है. भारतीय वायुसेना के एक दस्तावेज से इसकी पोल खुली है. अब इस मुद्दे पर बीजेपी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. राफेल विमान को लेकर कांग्रेस नेता की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर […]
थरूर एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर क्यों आ गए…………………….
कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपने बयान के कारण एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, थरूर ने 21 जून को श्रीनगर दौरे के दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- हमने जम्मू-कश्मीर की स्थिति और हालात में आ […]
कांग्रेस ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए……………..
ईरान-अमेरिका डील के बाद इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कांग्रेस की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया सामने आई। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार कहा कि यह खबर स्वागतयोग्य है कि अमेरिका और ईरान एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे, भले ही पूरी जानकारी अभी आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं की गई […]
विपक्षी गठबंधन से कितनी उम्मीदें……………..
एक ऐसे समय में, जब यह सवाल मजबूती से और कुछ हंसी उड़ाने वाले अंदाज में पूछा जाता है कि क्या ‘इंडिया’ नाम का गठबंधन जिंदा भी है, तब सोमवार को इंडिया ब्लॉक की बैठक दिल्ली में हुई। इस बैठक में लगभग 25 दलों ने हिस्सा लिया। हालांकि, इसमें कोई क्रांतिकारी पहल नहीं हुई, लेकिन […]
इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………
दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में सोमवार को इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक में केंद्र सरकार को घेरने की विपक्ष की साझा रणनीति पर चर्चा की गई है। बैठक में कांग्रेस, टीएमसी, सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा किया गया है। हालांकि, डीएमके और आम आदमी पार्टी ने […]







