राष्ट्रपति भवन में पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर, राजघाट जाकर बापू को किये नमन , हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और पुतिन की मीटिंग खत्म…………………..

आज का दिन भारत–रूस कूटनीति के सबसे अहम पलों का साक्षी बन रहा है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की द्विपक्षीय बैठक इस समय हैदराबाद हाउस में जारी है, जो लगभग दोपहर 2 बजे तक चलने की संभावना है. इस बैठक में रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, 2030 तक का आर्थिक रोडमैप, भारतीय निर्यात […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025, 06:15 AM 8 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
राष्ट्रपति भवन में पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर, राजघाट जाकर बापू को किये नमन , हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और पुतिन की मीटिंग खत्म…………………..
Photo: UB India News Archive
आज का दिन भारत–रूस कूटनीति के सबसे अहम पलों का साक्षी बन रहा है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की द्विपक्षीय बैठक इस समय हैदराबाद हाउस में जारी है, जो लगभग दोपहर 2 बजे तक चलने की संभावना है. इस बैठक में रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, 2030 तक का आर्थिक रोडमैप, भारतीय निर्यात में बढ़ोतरी और वैश्विक मुद्दों पर गहन चर्चा हो रही है. इससे पहले पुतिन को राष्ट्रपति भवन में भव्य सेरेमोनियल वेलकम दिया गया, जिसमें 21 तोपों की सलामी और तीनों सेनाओं की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर शामिल था.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने पुतिन का औपचारिक स्वागत किया और दोनों देशों के मंत्रियों, अधिकारियों के बीच परिचय का दौर चला. इसके बाद पुतिन राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने उनकी अगवानी की और पूरे प्रोटोकॉल की जानकारी दी. पुतिन ने रूसी झंडे के रंग वाले चक्र को समाधि पर चढ़ाया और गुलाब की पंखुड़ियां अर्पित कीं. हैदराबाद हाउस में प्रारंभिक बयान में पीएम मोदी ने कहा कि यूक्रेन संकट की शुरुआत से भारत और रूस लगातार संपर्क में हैं और भारत शांति के पक्ष में है. उन्होंने कहा, ‘भारत न्यूट्रल नहीं है, भारत शांति के साथ है.’

क्या बोले पुतिन?

पुतिन ने भी भारत की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि रूस यूक्रेन के शांतिपूर्ण समाधान पर काम कर रहा है और अमेरिका भी इस प्रक्रिया में शामिल है. उन्होंने कहा कि भारत-रूस संबंध ‘भरोसे पर आधारित’ हैं और दुनिया तभी आगे बढ़ेगी जब देश शांति के रास्ते पर चलें. दिल्ली इस समय पुतिन के स्वागत में सजी हुई है और पूरे दिन कूटनीतिक गतिविधियां तेज रहीं. अब सबकी नजरें हैदराबाद हाउस की चल रही इस महत्वपूर्ण बैठक पर हैं, जिसके बाद बड़े समझौतों और संयुक्त बयान की उम्मीद है.

मोदी-पुतिन बैठक समाप्त, अब प्रेस ब्रीफिंग का इंतजार

पुतिन भारत यात्रा लाइव: हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की द्विपक्षीय बैठक अब समाप्त हो गई है. कई अहम मुद्दों पर चर्चा के बाद अब दोनों नेताओं की संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग का इंतजार किया जा रहा है. वहीं मौके पर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद हैं.

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की द्विपक्षीय बैठक हैदराबाद हाउस में आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है. दोनों नेताओं के बीच यह महत्वपूर्ण वार्ता करीब 2 बजे तक चलने की संभावना है. बैठक में रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, रणनीतिक सहयोग, 2030 तक आर्थिक रोडमैप, तेल आपूर्ति, भारतीय निर्यात बढ़ाने और वैश्विक मुद्दों, विशेषकर यूक्रेन संकट पर शांति प्रयासों पर विस्तार से चर्चा होने वाली है.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी भारत यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत राष्ट्रपति भवन जाने से करेंगे. पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा. इस दौरान तीनों सेनाएं उनको गार्ड ऑफ ऑनर यानी सलामी देंगी. इसके बाद रूसी राष्ट्रपति राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. गौरतलब है कि आज शुक्रवार, 5 दिसंबर यानी उनके दौरे का दूसरा दिन सबसे अहम होने वाला है. आज रूसी प्रतिनिधिमंडल व्यापार, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर भारत के साथ चर्चा करेगा. पुतिन 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां कई अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दे एजेंडे में होंगे.

इससे पहले गुरुवार, 4 दिसंबर की शाम पुतिन का प्लेन नई दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ था. यहां पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर खुद पुतिन को रिसीव किया. दोनों नेता हवाई अड्डे से एक ही कार में पीएम आवास तक गए, जहां पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन का अपने सरकारी आवास पर डिनर के लिए स्वागत किया. दोनों के बीच करीब 3 घंटे तक बैठक भी हुई. अब पूरी निगाहें यात्रा के दूसरे और सबसे अहम दिन पर होगी.

  • भारत दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा. इस दौराना तीनों सेनाएं उनको सलामी गारद देंगी. उसके बाद रूसी राष्ट्रपति राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.
  • व्लादिमीर पुतिन हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में शाामिल होंगे. इस बैठक में कुछ प्रमुख बिजनेसमैन भी शामिल हो सकते हैं.
  • इस शिखर वार्ता में रक्षा सहयोग बढ़ाने, द्विपक्षीय व्यापार को बाहरी दबावों से सुरक्षित रखने और छोटे ‘मॉड्यूलर रिएक्टर’ के क्षेत्र में संभावित सहयोग पर विशेष ध्यान दिए जाने की संभावना है. माना जा रहा है इस वार्ता पर पश्चिमी देशों की पैनी निगाह रहेगी.
  •  प्रधानमंत्री मोदी हैदराबाद हाउस में पुतिन और उनके प्रतिनिधिमंडल के लिए दोपहर के भोज की भी मेजबानी करेंगे.
  • पीएम मोदी और पुतिन भारत मंडपम में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) और रोसकांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक व्यापारिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे.

राष्ट्रपति भवन में कुछ देर में पहुंचेंगे पुतिन, होगा राजकीय सम्मान, मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 11 बजे राष्ट्रपति भवन पहुंचेंग, जहां उनका राजकीय सम्मान किया जाएगा. यहां वो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और उन्हें भारत की तीनों सेनाओं की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. इसके बाद यहीं से पुतिन राजघाट के लिए निकलेंगे, जहां वो महात्मा गांधी के स्मारक पर श्रद्धांजली अर्पित करेंगे.

पुतिन का भारत दौरा क्यों महत्वपूर्ण है?

पुतिन की भारत यात्रा की टाइमिंग महत्वपूर्ण है. यह भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने का प्रतीक है, जो राष्ट्रपति के रूप में पुतिन के पहले वर्ष के दौरान शुरू हुआ था. 2000 के बाद से, दोनों देशों ने वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित किए हैं, जिसमें भारतीय नेता एक वर्ष मास्को का दौरा करते हैं और अगले वर्ष रूसी राष्ट्रपति नई दिल्ली आते हैं.

हालांकि, यह परंपरा 2022 में रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद टूट गई थी. उस साल पीएम मोदी को शिखर सम्मेलन के लिए रूस जाना था, लेकिन शिखर सम्मेलन स्थगित कर दिया गया था. अगले साल, पुतिन नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हुए. इसकी वजह थी कि यूक्रेन युद्ध को लेकर अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था. आखिरकार, 2024 में, वार्षिक शिखर सम्मेलन फिर से शुरू हुआ, जिसमें पीएम मोदी ने रूस का दौरा किया. अब पुतिन इस साल भारत आए हैं. पुतिन ऐसे समय में भारत में हैं जब नई दिल्ली भारत पर अमेरिका ने अतिरिक्त टैरिफ इसलिए लगाए हैं क्योंकि वह रूस से तेल खरीद खरीदती है. अभी नई दिल्ली दंडात्मक टैरिफ में कटौती और एक व्यापार समझौते के लिए अमेरिका के साथ बातचीत में लगी हुई है.

पुतिन के दूसरे दिन के दौरे का पूरा शेड्यूल

वहीं, अगर पुतिन के दूसरे दिन के दौरे की बात करें तो पुतिन के दूसरे दिन का दौरा कुछ इस तरह रहने वाला है. राष्ट्रपति पुतिन सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. इसके बाद वो राजघाट जाएंगे और महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद करीब 11.50 बजे हैदराबाद हाउस में वो 23वीं भारत-रूस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.

  • सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा.
  • 11.30 बजे पुतिन राजघाट जाएंगे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे.
  • 11.50 बजे पुतिन हैदराबाद हाउस में 23वीं भारत-रूस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.
  • दोपहर 1.50 बजे हैदराबाद हाउस में संयुक्त प्रेस कॉन्फेरेंस
  • दोपहर 3.40 बजे पुतिन भारत रूस बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे.
  • वहीं, 7 बजे पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्टेट डिनर देंगीं.
  • पुतिन रात लगभग 9 बजे भारत से मॉस्को के लिए रवाना होंगे.

पुतिन के भारत दौरे पर दुनिया की नजर

बता दें कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन के इस भारत दौरे पर दुनिया की नजर है. पुतिन की यात्रा के दौरान व्यापार, रोजगार, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, अंतरिक्ष और संस्कृति से जुड़े 25 समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे. 10 सरकारी और 15 से ज्यादा व्यापारिक और अन्य समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे. पांच दिसंबर को पीएम मोदी और पुतिन के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी.

 

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
मोदी का दक्षिण अभियान : क्या TN, केरल में DMK, Left के किले ढहेंगे?
खास खबर

मोदी का दक्षिण अभियान : क्या TN, केरल में DMK, Left के किले ढहेंगे?

तमिलनाडु और केरल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने NDA के चुनाव प्रचार की शुरूआत कर दी। मोदी ने कहा कि केरल को तो ईश्वर का घर (God’s Own Country) कहा जाता है, लेकिन लेफ्ट फ्रंट और कांग्रेस ने केरल को लूट, भ्रष्टाचार, जनता के पैसे की चोरी का अड्डा बना दिया। मोदी ने कहा, इन […]

UB India News25 जन॰
वीर बाल दिवस पर राष्ट्रपति 18 राज्यों के 20 बच्चों को दिए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’
राष्ट्रपति भवन

वीर बाल दिवस पर राष्ट्रपति 18 राज्यों के 20 बच्चों को दिए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’

वीर बाल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को 20 बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया। इन बच्चों को 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुना गया है। इन्हीं में से एक हैं बिहार के 14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी। वैभव सूर्यवंशी दिल्ली पहुंच गए हैं, इसलिए वे […]

UB India News26 दिस॰
सीपी राधाकृष्णन बने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 10:30 बजे राधाकृष्णन को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ ………….
राष्ट्रपति भवन

सीपी राधाकृष्णन बने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 10:30 बजे राधाकृष्णन को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ ………….

सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति बन गए. राष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी शामिल हुए. वह पहली पंक्ति में बैठे दिखाई दिए. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 10:30 बजे राधाकृष्णन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. समारोह में ओडिशा, मध्य प्रदेश सहित कई […]

UB India News12 सित॰
उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन ने नामांकन दाखिल किया, PM मोदी खुद बने प्रस्तावक
राष्ट्रपति भवन

उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन ने नामांकन दाखिल किया, PM मोदी खुद बने प्रस्तावक

डिया ब्लॉक से उपराष्ट्रपति पद के लिए बी. सुदर्शन रेड्डी के नाम के ऐलान के साथ ही उपराष्ट्रपति पद के लिए रेस तेज हो गई है। NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने आज उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम मौजूद रहे। […]

UB India News20 अग॰
उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले राजनाथ सिंह को बीजेपी ने दी खास जिम्मेदारी…………….
खास खबर

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले राजनाथ सिंह को बीजेपी ने दी खास जिम्मेदारी…………….

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए एनडीए जोरशोर से जुट गया है। सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार घोषित करने के बाद पार्टी ने अगली रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। बीजेपी ने एनडीए उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपने भरोसेमंद और अनुभवी नेता को मोर्चे पर लगाया है। पार्टी ने रक्षा मंत्री राजनाथ […]

UB India News19 अग॰
उपराष्ट्रपति चुनाव में क्या हैं पक्ष-विपक्ष का समीकरण?
खास खबर

उपराष्ट्रपति चुनाव में क्या हैं पक्ष-विपक्ष का समीकरण?

9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए के उम्मीदवार का नाम रविवार शाम को घोषित होने की संभावना है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सर्वोच्च निर्णायक संस्था पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक रविवार शाम को पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय पर बुलाई गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक […]

UB India News16 अग॰
चुनाव आयोग ने जारी की उपराष्ट्रपति चुनाव की अहम तारीखें, 9 सितंबर को होगी वोटिंग उसी दिन आएगा रिजल्ट
राष्ट्रपति भवन

चुनाव आयोग ने जारी की उपराष्ट्रपति चुनाव की अहम तारीखें, 9 सितंबर को होगी वोटिंग उसी दिन आएगा रिजल्ट

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी अहम तारीखों को जारी कर दिया है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आवश्यकता पड़ने पर वोटिंग 9 सितंबर को होगी और इसी दिन परिणाम भी जारी हो जाएगा। आपको बता दें कि जगदीप धनखड़ ने बीते 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे […]

UB India News1 अग॰
उपराष्ट्रपति चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू की चुनाव आयोग ने
खास खबर

उपराष्ट्रपति चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू की चुनाव आयोग ने

भारतीय चुनाव आयोग ने बुधवार को कहा कि उसने उपराष्ट्रपति चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और संसद के दोनों सदनों के सांसदों वाले निर्वाचक मंडल का गठन शुरू कर दिया है। सबसे पहले चुनाव आयोग वोटर लिस्ट बनाएगा। इसके बाद की प्रक्रिया ये होगी कि वोटर लिस्ट फ़्रीज़ किया जाएगा। इसके बाद नए नाम […]

UB India News23 जुल॰