निफ्ट संयुक्त दीक्षांत समारोह-2026 में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 18 परिसरों के छात्र होंगे एक मंच पर

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 30 अगस्त 2026, 02:28 PM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
निफ्ट संयुक्त दीक्षांत समारोह-2026 में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 18 परिसरों के छात्र होंगे एक मंच पर
Photo: UB India News Archive

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, जो राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) की आधिकारिक विजिटर हैं, 31 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में आयोजित निफ्ट संयुक्त दीक्षांत समारोह 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। इस अवसर पर देशभर के 18 निफ्ट परिसरों से उत्‍तीर्ण विद्यार्थी एक साथ एकत्रित होकर अपनी डिग्रियां प्राप्‍त होने का उत्सव मनाएंगे तथा संस्थान में अपनी शैक्षणिक यात्रा के समापन को चिह्नित करेंगे। इस अवसर पर उत्‍तीर्ण विद्यार्थियों की शैक्षणिक उत्कृष्टता, सृजनात्मकता, समर्पण और उपलब्धियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह भी अन्य विशिष्ट गणमान्य व्यक्तियों, शासी मंडल के सदस्यों, वरिष्ठ अधिकारियों, संकाय सदस्यों, विद्वानों और उत्‍तीर्ण विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहेंगे।

दीक्षांत समारोह में निफ्ट के उत्‍तीर्ण छात्रों की उपलब्धियों का उत्सव मनाया जाएगा तथा संस्थान में अपने अध्ययन के वर्षों के दौरान उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता, सृजनात्मकता, समर्पण और योगदान को मान्यता दी जाएगी। इस समारोह में विभिन्‍न परिसरों के प्रत्येक पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उन विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा, जिनका सीजीपीए सर्वाधिक होगा।

संयुक्त दीक्षांत समारोह के बाद परिसर-वार डिग्री वितरण समारोह आयोजित किए जाएंगे, जिनमें उत्‍तीर्ण विद्यार्थियों को औपचारिक रूप से उनकी डिग्रियां प्रदान की जाएंगी और शैक्षणिक जीवन से पेशेवर जीवन की ओर उनके सफर की शुरुआत को चिह्नित किया जाएगा।

भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अधीन वर्ष 1986 में स्थापित राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) एक सांविधिक संस्थान है, जिसका संचालन निफ्ट अधिनियम, 2006 के तहत किया जाता है। वर्षों के दौरान यह संस्थान फैशन शिक्षा के एक अग्रणी संस्थान के रूप में उभरा है, जो पारंपरिक कला एवं शिल्प, शैक्षणिक ज्ञान, डिजाइन नवाचार, प्रौद्योगिकी, सृजनात्मक सोच और उद्योग के साथ सहभागिता को एक साथ जोड़ता है।

देशभर में 20 पेशेवर ढंग से प्रबंधित परिसरों के साथ, निफ्ट एक समावेशी और गतिशील शिक्षण वातावरण को बढ़ावा देना जारी रखे हुए है और युवा प्रतिभाओं को ज्ञान, कौशल और सृजनात्मक क्षमताओं से सुसज्जित करता है, जिससे वे भारत के फैशन और सृजनात्मक उद्योगों में योगदान दे सकें।

संयुक्त दीक्षांत समारोह 2026 ऐसे विद्यार्थियों की पीढ़ी के उत्सव का अवसर होगा, जिन्होंने विचारों को संभावनाओं और सृजनात्मकता को प्रभाव में बदलना सीखा है। संस्थान से आगे बढ़ते हुए ये उत्‍तीर्ण विद्यार्थी अपने साथ नए आख्यान गढ़ने, सार्थक समाधान सृजित करने और भारत के निरंतर विकसित हो रहे सृजनात्मक परिदृश्य में योगदान देने का आत्मविश्वास लेकर जाएंगे। निफ्ट में उनकी यात्रा का औपचारिक समापन भले ही हो रहा हो, लेकिन उनकी कल्पनाशीलता, नवाचार और उत्कृष्टता की यात्रा अभी शुरू हो रही है।

यह अवसर उपलब्धियों के उत्सव के साथ-साथ भविष्य के लिए एक नए मंच की स्‍थापना भी होगा—उत्‍तीर्ण विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान करते हुए और इस बात पर दृष्टि डालते हुए कि वे नए भारत के फैशन, डिजाइन और सृजनात्मक पारितंत्र को आकार देने में किस प्रकार की भूमिका निभाएंगे। उनकी प्रतिभा, उद्यमशीलता और दूरदृष्टि में अधिक सृजनात्मक, नवोन्मेषी और वैश्विक रूप से जुड़े विकसित भारत की आशा निहित है।

निफ्ट की सृजनात्मकता और उत्कृष्टता की भावना से प्रेरित, उत्‍तीर्ण छात्रों का यह बैच भारत के फैशन और सृजनात्मक क्षेत्रों में नए आख्यान गढ़ने के लिए तैयार है। संस्थान में उनकी यात्रा समाप्त हो रही है, लेकिन नवाचार और प्रभाव की उनकी यात्रा अब शुरू हो रही है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
मोदी का दक्षिण अभियान : क्या TN, केरल में DMK, Left के किले ढहेंगे?
खास खबर

मोदी का दक्षिण अभियान : क्या TN, केरल में DMK, Left के किले ढहेंगे?

तमिलनाडु और केरल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने NDA के चुनाव प्रचार की शुरूआत कर दी। मोदी ने कहा कि केरल को तो ईश्वर का घर (God’s Own Country) कहा जाता है, लेकिन लेफ्ट फ्रंट और कांग्रेस ने केरल को लूट, भ्रष्टाचार, जनता के पैसे की चोरी का अड्डा बना दिया। मोदी ने कहा, इन […]

UB India News25 जन॰
वीर बाल दिवस पर राष्ट्रपति 18 राज्यों के 20 बच्चों को दिए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’
राष्ट्रपति भवन

वीर बाल दिवस पर राष्ट्रपति 18 राज्यों के 20 बच्चों को दिए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’

वीर बाल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को 20 बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया। इन बच्चों को 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुना गया है। इन्हीं में से एक हैं बिहार के 14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी। वैभव सूर्यवंशी दिल्ली पहुंच गए हैं, इसलिए वे […]

UB India News26 दिस॰
राष्ट्रपति भवन में पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर, राजघाट जाकर बापू को किये नमन , हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और पुतिन की मीटिंग खत्म…………………..
राष्ट्रपति भवन

राष्ट्रपति भवन में पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर, राजघाट जाकर बापू को किये नमन , हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और पुतिन की मीटिंग खत्म…………………..

आज का दिन भारत–रूस कूटनीति के सबसे अहम पलों का साक्षी बन रहा है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की द्विपक्षीय बैठक इस समय हैदराबाद हाउस में जारी है, जो लगभग दोपहर 2 बजे तक चलने की संभावना है. इस बैठक में रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, 2030 तक का आर्थिक रोडमैप, भारतीय निर्यात […]

UB India News5 दिस॰
सीपी राधाकृष्णन बने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 10:30 बजे राधाकृष्णन को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ ………….
राष्ट्रपति भवन

सीपी राधाकृष्णन बने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 10:30 बजे राधाकृष्णन को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ ………….

सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति बन गए. राष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी शामिल हुए. वह पहली पंक्ति में बैठे दिखाई दिए. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 10:30 बजे राधाकृष्णन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. समारोह में ओडिशा, मध्य प्रदेश सहित कई […]

UB India News12 सित॰
उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन ने नामांकन दाखिल किया, PM मोदी खुद बने प्रस्तावक
राष्ट्रपति भवन

उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन ने नामांकन दाखिल किया, PM मोदी खुद बने प्रस्तावक

डिया ब्लॉक से उपराष्ट्रपति पद के लिए बी. सुदर्शन रेड्डी के नाम के ऐलान के साथ ही उपराष्ट्रपति पद के लिए रेस तेज हो गई है। NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने आज उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम मौजूद रहे। […]

UB India News20 अग॰
उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले राजनाथ सिंह को बीजेपी ने दी खास जिम्मेदारी…………….
खास खबर

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले राजनाथ सिंह को बीजेपी ने दी खास जिम्मेदारी…………….

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए एनडीए जोरशोर से जुट गया है। सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार घोषित करने के बाद पार्टी ने अगली रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। बीजेपी ने एनडीए उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपने भरोसेमंद और अनुभवी नेता को मोर्चे पर लगाया है। पार्टी ने रक्षा मंत्री राजनाथ […]

UB India News19 अग॰
उपराष्ट्रपति चुनाव में क्या हैं पक्ष-विपक्ष का समीकरण?
खास खबर

उपराष्ट्रपति चुनाव में क्या हैं पक्ष-विपक्ष का समीकरण?

9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए के उम्मीदवार का नाम रविवार शाम को घोषित होने की संभावना है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सर्वोच्च निर्णायक संस्था पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक रविवार शाम को पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय पर बुलाई गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक […]

UB India News16 अग॰
चुनाव आयोग ने जारी की उपराष्ट्रपति चुनाव की अहम तारीखें, 9 सितंबर को होगी वोटिंग उसी दिन आएगा रिजल्ट
राष्ट्रपति भवन

चुनाव आयोग ने जारी की उपराष्ट्रपति चुनाव की अहम तारीखें, 9 सितंबर को होगी वोटिंग उसी दिन आएगा रिजल्ट

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी अहम तारीखों को जारी कर दिया है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आवश्यकता पड़ने पर वोटिंग 9 सितंबर को होगी और इसी दिन परिणाम भी जारी हो जाएगा। आपको बता दें कि जगदीप धनखड़ ने बीते 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे […]

UB India News1 अग॰
उपराष्ट्रपति चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू की चुनाव आयोग ने
खास खबर

उपराष्ट्रपति चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू की चुनाव आयोग ने

भारतीय चुनाव आयोग ने बुधवार को कहा कि उसने उपराष्ट्रपति चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और संसद के दोनों सदनों के सांसदों वाले निर्वाचक मंडल का गठन शुरू कर दिया है। सबसे पहले चुनाव आयोग वोटर लिस्ट बनाएगा। इसके बाद की प्रक्रिया ये होगी कि वोटर लिस्ट फ़्रीज़ किया जाएगा। इसके बाद नए नाम […]

UB India News23 जुल॰