वीर बाल दिवस पर राष्ट्रपति 18 राज्यों के 20 बच्चों को दिए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’

वीर बाल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को 20 बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया। इन बच्चों को 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुना गया है। इन्हीं में से एक हैं बिहार के 14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी। वैभव सूर्यवंशी दिल्ली पहुंच गए हैं, इसलिए वे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025, 05:58 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
वीर बाल दिवस पर राष्ट्रपति 18 राज्यों के 20 बच्चों को दिए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’
Photo: UB India News Archive

वीर बाल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को 20 बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया। इन बच्चों को 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुना गया है। इन्हीं में से एक हैं बिहार के 14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी।

वैभव सूर्यवंशी दिल्ली पहुंच गए हैं, इसलिए वे आज विजय हजारे टूर्नामेंट में मणिपुर के खिलाफ मैच नहीं खेल रहे हैं। 12:30 बजे भारत मंडपम में एक और इवेंट में बाल पुरस्कार विजेता और देशभर से आए स्कूली बच्चे शामिल होंगे। जहां पीएम मोदी उन्हें संबोधित करेंगे।

वीर बाल दिवस गुरु गोविंद सिंह के चार बेटों की शहादत के सम्मान में आयोजित किया जाता है। गुरु गोविंद सिंह के तीन पत्नियों से चार बेटे थे, जिनका नाम अजीत, जुझार, जोरावर और फतेह था। इन्हें साहिबजादे भी कहा जाता है।

26 दिसंबर 1705 को चारों बेटों की मुगल सेना ने हत्या कर दी थी। उनकी शहादत का सम्मान करने के लिए PM मोदी ने 2022 में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी।

वैभव को वीर बाल पुरस्कार क्यों…

14 साल के वैभव क्रिकेट में अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। अंडर-19 वर्ल्ड-कप में वैभव ने सबसे ज्यादा छक्के मारे थे। विजय हजारे टूर्नामेंट में वैभव लिस्ट-A क्रिकेट में शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने पाकिस्तान के जहूर इलाही का 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ 14 सिक्स लगाकर रिकॉर्ड बना चुके हैं। U-19 एशिया कप में उन्होंने 95 गेंदों पर 171 रन बना दिए। 180 की स्ट्राइक रेट से खेली गई इस इनिंग में वैभव ने 14 छक्कों के साथ 9 चौके भी लगाए।  

2024 में पीएम मोदी ने बाल पुरस्कार विजेताओं से मुलाकात की थी। उन्हें ऑटोग्रॉफ दिए।
2024 में पीएम मोदी ने बाल पुरस्कार विजेताओं से मुलाकात की थी। उन्हें ऑटोग्रॉफ दिए।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जवानों को दिया था चाय-नाश्ता

पुरस्कार पाने वाले एक बच्चे ने कहा, “जब पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू हुआ, तो सैनिक हमारे गांव आए। मैंने सोचा कि मुझे उनकी सेवा करनी चाहिए। मैं उनके लिए दूध, चाय, छाछ और बर्फ ले जाता था। मुझे अवॉर्ड पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने कभी इसका सपना भी नहीं देखा था।”

6 साल के बच्चे को बचाने में गई तमिलनाडु की 8 साल की व्योमा की जान

अपनी बेटी की तरफ से ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ लेते हुए अर्चना शिवरामकृष्णन कहती हैं, “मैं अपनी बेटी व्योमा प्रिया की तरफ से यह बहादुरी का अवॉर्ड ले रही हूं। वह 8 साल की थी जब वह हमारे अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स के बच्चों के पार्क में खेल रही थी। पार्क में एक स्लाइड टूटी हुई अंडरग्राउंड केबल के ऊपर लगी थी, जिससे स्लाइड में करंट आ गया था। उस पर खेल रहा एक 6 साल का लड़का गिर गया, और हमारी व्योमा ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह खुद करंट की चपेट में आ गई। हमारे लिए यह अवॉर्ड मिलना एक दुख और खुशी का मिला-जुला पल है। काश वह खुद यह अवॉर्ड लेने के लिए यहां होती।”

अब प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के बारे में जानिए…

केंद्र सरकार की ओर से साल 1996 में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की शुरुआत की गई थी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित करने के मकसद से राष्ट्रीय बाल पुरस्कार को शुरू किया गया था। साल 1996 से ही पुरस्कार पाने वाले ये बच्चे कर्तव्यपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेते हैं।

  • किन बच्चों को मिलता है: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए बच्चों का चयन करती है। ऐसे बच्चे जिनकी उम्र 5 साल से ज्यादा और 18 साल से कम है। जो भारत के नागरिक हैं और देश में ही रहते हैं। उन्हें ये पुरस्कार दिया जा सकता है। साल 2018 में बहादुरी के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को भी शामिल किया गया।
  • अवॉर्ड की 7 कैटेगरी: पहले यह पुरस्कार छह कैटेगरी में दिया जाता था। इनमें कला और संस्कृति, बहादुरी, नवाचार (इनोवेशन), शैक्षणिक, सामाजिक सेवा और खेल शामिल था। अब इसमें साइंस और टेक्नोलॉजी भी जोड़ा गया है।
  • अवॉर्ड जीतने पर मिलता है: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के हर विजेता को एक मेडल और एक सर्टिफिकेट दिया जाता है। इसके साथ विजेताओं को 1 लाख रुपए का नकद पुरस्कार भी मिलता है।

2024 में 14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चुना गया था। इनमें 7 लड़के और 10 लड़कियां शामिल थे। बाल पुरस्कार सात कैटेगरी में दिए गए। जिसमें आर्ट एंड कल्चर, बहादुरी, इनोवेशन, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, सोशल वर्क, स्पोर्ट्स एंड एनवॉयरमेंट शामिल है। खेल कैटेगरी से चर्चित नाम 3 साल के अनीश सरकार का था। जो उस वक्त फिडे (वर्ल्ड चेस फेडरेशन) रैंकिंग हासिल करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के शतरंज प्लेयर थे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
मोदी का दक्षिण अभियान : क्या TN, केरल में DMK, Left के किले ढहेंगे?
खास खबर

मोदी का दक्षिण अभियान : क्या TN, केरल में DMK, Left के किले ढहेंगे?

तमिलनाडु और केरल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने NDA के चुनाव प्रचार की शुरूआत कर दी। मोदी ने कहा कि केरल को तो ईश्वर का घर (God’s Own Country) कहा जाता है, लेकिन लेफ्ट फ्रंट और कांग्रेस ने केरल को लूट, भ्रष्टाचार, जनता के पैसे की चोरी का अड्डा बना दिया। मोदी ने कहा, इन […]

UB India News25 जन॰
राष्ट्रपति भवन में पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर, राजघाट जाकर बापू को किये नमन , हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और पुतिन की मीटिंग खत्म…………………..
राष्ट्रपति भवन

राष्ट्रपति भवन में पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर, राजघाट जाकर बापू को किये नमन , हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और पुतिन की मीटिंग खत्म…………………..

आज का दिन भारत–रूस कूटनीति के सबसे अहम पलों का साक्षी बन रहा है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की द्विपक्षीय बैठक इस समय हैदराबाद हाउस में जारी है, जो लगभग दोपहर 2 बजे तक चलने की संभावना है. इस बैठक में रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, 2030 तक का आर्थिक रोडमैप, भारतीय निर्यात […]

UB India News5 दिस॰
सीपी राधाकृष्णन बने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 10:30 बजे राधाकृष्णन को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ ………….
राष्ट्रपति भवन

सीपी राधाकृष्णन बने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 10:30 बजे राधाकृष्णन को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ ………….

सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति बन गए. राष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी शामिल हुए. वह पहली पंक्ति में बैठे दिखाई दिए. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 10:30 बजे राधाकृष्णन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. समारोह में ओडिशा, मध्य प्रदेश सहित कई […]

UB India News12 सित॰
उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन ने नामांकन दाखिल किया, PM मोदी खुद बने प्रस्तावक
राष्ट्रपति भवन

उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन ने नामांकन दाखिल किया, PM मोदी खुद बने प्रस्तावक

डिया ब्लॉक से उपराष्ट्रपति पद के लिए बी. सुदर्शन रेड्डी के नाम के ऐलान के साथ ही उपराष्ट्रपति पद के लिए रेस तेज हो गई है। NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने आज उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम मौजूद रहे। […]

UB India News20 अग॰
उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले राजनाथ सिंह को बीजेपी ने दी खास जिम्मेदारी…………….
खास खबर

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले राजनाथ सिंह को बीजेपी ने दी खास जिम्मेदारी…………….

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए एनडीए जोरशोर से जुट गया है। सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार घोषित करने के बाद पार्टी ने अगली रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। बीजेपी ने एनडीए उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपने भरोसेमंद और अनुभवी नेता को मोर्चे पर लगाया है। पार्टी ने रक्षा मंत्री राजनाथ […]

UB India News19 अग॰
उपराष्ट्रपति चुनाव में क्या हैं पक्ष-विपक्ष का समीकरण?
खास खबर

उपराष्ट्रपति चुनाव में क्या हैं पक्ष-विपक्ष का समीकरण?

9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए के उम्मीदवार का नाम रविवार शाम को घोषित होने की संभावना है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सर्वोच्च निर्णायक संस्था पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक रविवार शाम को पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय पर बुलाई गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक […]

UB India News16 अग॰
चुनाव आयोग ने जारी की उपराष्ट्रपति चुनाव की अहम तारीखें, 9 सितंबर को होगी वोटिंग उसी दिन आएगा रिजल्ट
राष्ट्रपति भवन

चुनाव आयोग ने जारी की उपराष्ट्रपति चुनाव की अहम तारीखें, 9 सितंबर को होगी वोटिंग उसी दिन आएगा रिजल्ट

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी अहम तारीखों को जारी कर दिया है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आवश्यकता पड़ने पर वोटिंग 9 सितंबर को होगी और इसी दिन परिणाम भी जारी हो जाएगा। आपको बता दें कि जगदीप धनखड़ ने बीते 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे […]

UB India News1 अग॰
उपराष्ट्रपति चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू की चुनाव आयोग ने
खास खबर

उपराष्ट्रपति चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू की चुनाव आयोग ने

भारतीय चुनाव आयोग ने बुधवार को कहा कि उसने उपराष्ट्रपति चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और संसद के दोनों सदनों के सांसदों वाले निर्वाचक मंडल का गठन शुरू कर दिया है। सबसे पहले चुनाव आयोग वोटर लिस्ट बनाएगा। इसके बाद की प्रक्रिया ये होगी कि वोटर लिस्ट फ़्रीज़ किया जाएगा। इसके बाद नए नाम […]

UB India News23 जुल॰