IndiGo संकट खत्म होने के आसार : DGCA ने वापस लिया रोस्टर को लेकर अपना आदेश

देशभर में इंडिगो संकट के बाद डीजीसीए ने हरकत में आते हुए अपना पहले वाला आदेश वापस ले लिया है. डीजीसीए ने हवाई कर्मचारियों के लिए वीकली रेस्ट वाला अपना आदेश वापस लेने का फैसला किया है. डीजीसीए ने इस बारे में एक लेटर जारी कर जानकारी दी है. गौरतलब है कि नए वीकली रेस्ट […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025, 08:10 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
IndiGo संकट खत्म होने के आसार : DGCA ने वापस लिया रोस्टर को लेकर अपना आदेश
Photo: UB India News Archive

देशभर में इंडिगो संकट के बाद डीजीसीए ने हरकत में आते हुए अपना पहले वाला आदेश वापस ले लिया है. डीजीसीए ने हवाई कर्मचारियों के लिए वीकली रेस्ट वाला अपना आदेश वापस लेने का फैसला किया है. डीजीसीए ने इस बारे में एक लेटर जारी कर जानकारी दी है. गौरतलब है कि नए वीकली रेस्ट के आदेश के कारण इंडिगो को पायलटों की कमी का सामना करना पड़ रहा था जिसके कारण पिछले 4 दिनों में उसकी 1300 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो गई थीं.

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो लगातार चौथे दिन क्रू मेंबर्स (पायलट सहित अन्य फ्लाइट स्टाफ) की कमी से जूझ रहा रहा है। इसके कारण शुक्रवार को दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद सहित कई एयरपोर्ट पर 500 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं।

एयरपोर्ट पर हालात बदतर हैं। यात्रियों को फ्लाइट्स की जानकारी नहीं मिल रही है। पानी, खाना और जरूरी सामानों के लिए लोग स्टाफ से झगड़ते देखे गए। कई जगह मारपीट के हालात बन गए। कई एयरपोर्ट्स पर लोग 24-24 घंटे से फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। सीढ़ियों और कुर्सियों पर बैठकर रात गुजारने को मजबूर हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की सभी घरेलू फ्लाइट्स आज रात 12 बजे तक रद्द कर दी हैं। गोवा एयरपोर्ट पर एक महिला यात्री ने बताया, ‘हम सुबह 5 बजे से इंतजार कर रहे हैं। एयरपोर्ट आने पर पता चला कि फ्लाइट कैंसिल हो गई है। न कोई मेल आया, न ही मैसेज।’

इंडिगो संकट में अटके यात्रियों पर दोहरी मार, दिल्ली टू लखनऊ किराया 28000 पार

इंडिगो के संकट ने न सिर्फ यात्रियों की मुश्किलें बढ़ाई हैं, बल्कि देशभर में हवाई यात्रा की लागत भी आसमान छूने लगी है. फ्लाइट कैंसिलेशन और देरी के बीच अन्य एयरलाइन कंपनियों ने टिकट के दाम बढ़ा दिए हैं, जिससे यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है.

पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट रद्द, यात्रियों का गुस्सा फूटा

पटना से उड़ने वाली इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द होने के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल है. अलग-अलग शहरों के लिए यात्रा करने वाले यात्री भारी परेशानी में हैं. कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि इंडिगो उन्हें नए टिकट लेने के लिए कह रही है, जिससे नाराजगी और बढ़ गई है. लोगों का कहना है कि यह उनके साथ “फ्रॉड” किया जा रहा है. देशभर में जारी इंडिगो संकट का सीधा असर पटना एयरपोर्ट पर देखने को मिल रहा है, जहां यात्रियों की नाराजगी लगातार बढ़ रही है.

इंडिगो संकट पर क्या बोलीं राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा

दिल्ली में इंडिगो एयरलाइंस की देशभर में हो रही फ्लाइट देरी और कैंसिलेशन पर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि इसका कारण नए नियमों के तहत अधिक पायलटों की भर्ती की आवश्यकता है. उन्होंने बताया कि एयरलाइन के पास पर्याप्त स्टाफ नहीं है, जबकि पायलटों को दो दिन का अनिवार्य आराम चाहिए और अटेंडेंट्स को कई उड़ानों में लगातार नहीं लगाया जा सकता. रेखा शर्मा ने कहा कि ये नए नियम जनता के हित और सुरक्षा के लिए हैं. राहुल गांधी के बयानों पर उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है.

इंडिगो संकट गहराया, 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो का संचालन शुक्रवार को पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया. पायलट रोस्टरिंग की समस्या के चलते 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और कई यात्री हवाईअड्डों पर तीन-तीन दिन से फंसे हुए हैं. दिल्ली, मुंबई समेत कई एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल रहा. कुछ उड़ानों में 12 घंटे से ज्यादा की देरी हुई, यात्रियों ने विरोध प्रदर्शन किया और कई ने बैगेज खोने की शिकायत की. इंडिगो के मुताबिक यह संकट पायलटों की कमी और प्लानिंग में खामी के कारण आया है. यह समस्या चौथे दिन भी जारी रही और DGCA हालात पर नजर रखे हुए है. एयरलाइन ने माना कि Flight Duty Time Limitations (FDTL) के दूसरे चरण को लागू करने में गलती हुई है.

हैदराबाद में इंडिगो की उड़ानें रद्द

हैदराबाद, में 5 दिसंबर को इंडिगो की कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेड पीआरओ के अनुसार, आज 43 अराइवल और 49 डिपार्चर उड़ानें रद्द हुई हैं.

इंडिगो संकट पर क्या बोले कांग्रेस नेता राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में परिचालन संबंधी व्यवधान को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इंडिगो की विफलता इस सरकार के ‘एकाधिकार मॉडल’ का नतीजा है. इंडिगो की 550 से अधिक घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया गया है जबकि कई उड़ानें देर से रवाना होने से हजारों यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी.

समय पर उड़ानें शुरू करना मुश्किल…इंडिगो सीईओ बोले

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने गुरुवार को 550 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दीं. यह लगातार तीसरा दिन था, जब बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द होने और देरी से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. इंडिगो के सीईओ ने कहा है कि मौजूदा परिस्थितियों में समय पर उड़ानें शुरू करना मुश्किल हो गया है. ऑपरेशनल चुनौतियों को दूर करने के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं, लेकिन स्थिति को सामान्य होने में कुछ समय लग सकता है.

कहां कितना हवाई किराया

दिल्ली-गोवा किराया- 63 हजार
दिल्ली से कोलकाता-76 हजार
दिल्ली-बेंगलुरु-36 हजार
दिल्ली से रांची- 36 हजार
दिल्ली से पुणे-53 हजार
दिल्ली से बेंगलुरु-43 हजार
मुंबई से जम्मू- 63 हजार

indigo roster crisi

यह फैसला DGCA-22011/04/2021-FSD दिनांक 20.01.2025 के पत्र में निर्दिष्ट प्रावधान की समीक्षा के बाद लिया गया है. इस प्रावधान में कहा गया था कि आराम के बदले कोई छुट्टी प्रतिस्थापित नहीं की जाएगी.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰