लोकसभा में आज SIR और चुनाव सुधारों पर होगी 10 घंटे की बहस ,कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी समेत 10 नेता लेंगे हिस्सा …..

शीतकालीन सत्र के 7वें दिन मंगलवार को लोकसभा में चुनाव सुधारों और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर चर्चा होगी। इसके लिए 10 घंटे का समय दिया गया है। इस बहस में कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी समेत 10 नेता हिस्सा लेंगे। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 10 दिसंबर को इसका जवाब देंगे। बहस के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 9 दिसंबर 2025, 05:36 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
लोकसभा में आज SIR और चुनाव सुधारों पर होगी 10 घंटे की बहस ,कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी समेत 10 नेता लेंगे हिस्सा …..
Photo: UB India News Archive

शीतकालीन सत्र के 7वें दिन मंगलवार को लोकसभा में चुनाव सुधारों और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर चर्चा होगी। इसके लिए 10 घंटे का समय दिया गया है। इस बहस में कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी समेत 10 नेता हिस्सा लेंगे। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 10 दिसंबर को इसका जवाब देंगे। बहस के दौरान SIR प्रक्रिया में वोट चोरी के आरोप, चुनाव आयोग की निष्पक्षता और व्यापक चुनाव सुधार पर खास फोकस रहेगा।विपक्ष लगातार SIR को लेकर सरकार पर हमलावर है। SIR के काम में लगे BLO की मौतों का मुद्दा भी उठ सकता है। आरोप है अधिक दबाव के कारण BLO खुदकुशी कर रहे हैं या उनकी मौत हो रही है। इधर बिहार चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA की रिकॉर्ड जीत के बाद विपक्ष एक बार फिर वोट चोरी का मुद्दा उठा सकता है।

संसद के शीतकालीन सत्र के सातवें दिन लोकसभा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर दो दिन की महाबहस के लिए कुल 20 घंटे का समय निर्धारित किया है. यह चर्चा 9 और 10 दिसंबर 2025 को होगी. दोनों दिनों में सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी. इस दौरान सरकार और विपक्ष को अपने-अपने पक्ष को विस्तार से रखने का अवसर मिलेगा. विपक्ष की ओर से इस बहस का नेतृत्व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी करेंगे. उनके साथ केसी वेणुगोपाल और मनीष तिवारी भी प्रमुख वक्ता के तौर पर अपनी बात रखेंगे. वहीं, सरकार और भारतीय जनता पार्टी की ओर से निशिकांत दुबे, पीपी चौधरी, अभिजीत गंगोपाध्याय और संजय जायसवाल सदन में सरकार का पक्ष मजबूती से रखने की तैयारी में हैं. SIR को लेकर पहले से ही सियासी माहौल गरमाया हुआ है. विपक्ष इस प्रक्रिया को ‘वोट चोरी’ से जोड़कर देख रहा है, जबकि सरकार और चुनाव आयोग इसे मतदाता सूची को साफ और पारदर्शी बनाने के लिए जरूरी कदम बता रहे हैं. ऐसे में आने वाले दो दिन संसद में तीखी बहस के संकेत दे रहे हैं.

विपक्ष के विरोध के बाद चर्चा तय की गई थी

संसद के शीतकालीन सत्र की शुरूआत से ही विपक्ष SIR और वोट चोरी पर चर्चा की मांग कर रहा है। सत्र के पहले और दूसरे दिन यानी 1-2 दिसंबर को विपक्ष ने चर्चा कराने को लेकर हंगामा किया था।

इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने 2 दिसंबर को सरकार और विपक्ष के नेताओं को मुलाकात के लिए बुलाया था। जहां सरकार और विपक्ष ने 9 दिसंबर को लोकसभा में 10 घंटे चर्चा को लेकर सहमति जताई थी।

SIR को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच कई दौर की तनातनी और बातचीत के बाद पिछले सप्ताह इस चर्चा पर सहमति बनी थी. विपक्ष की ओर से इस बहस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव हिस्सा लेंगे, जबकि सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पीपी चौधरी और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे सरकार का पक्ष रखेंगे.
शीतकालीन सत्र की शुरुआत से ही विपक्षी दल SIR को लेकर संसद के अंदर और बाहर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. विपक्ष का आरोप है कि फर्जी और पुराने नाम हटाने के नाम पर शुरू किए गए इस विशेष गहन पुनरीक्षण का खासतौर पर बिहार में गलत इस्तेमाल किया गया, जहां यह प्रक्रिया उन वंचित तबकों के खिलाफ प्रयोग की गई, जो परंपरागत रूप से विपक्ष का समर्थन करते रहे हैं. विपक्ष का दावा है कि इससे बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं.
हालांकि, सरकार ने इन तमाम आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि SIR का मकसद केवल मतदाता सूचियों को साफ, सटीक और विश्वसनीय बनाना है, ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी न रहे.
Categories: सांसद
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..
सांसद

सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..

संसद के मानसून सत्र में 19 बैठकों में 11 बिल पास किए गए। इनमें से दस बिलों पर लोकसभा में कुल मिलाकर 64 मिनट का समय लगा। नौ बिलों के मामले में, सिर्फ उन्हें पेश करने वाले मंत्री ने ही बात की और कोई बहस नहीं हुई। निचले सदन में पूरे सत्र के दौरान प्रश्नकाल […]

UB India News25 अग॰
15 सितंबर से पहले फिर संसद सत्र? महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी
सांसद

15 सितंबर से पहले फिर संसद सत्र? महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी

महिला आरक्षण और लोकसभा सीटों के परिसीमन का मुद्दा एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आता दिख रहा है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि केंद्र सरकार अगले दो से तीन सप्ताह के भीतर संसद का सत्र दोबारा बुलाने के विकल्प पर विचार कर रही है. चर्चा है कि 15 सितंबर के […]

UB India News24 अग॰
18 दिनों में सिर्फ 15 घंटे चली लोकसभा: एंटी-पेपर लीक से ‘केरलम’ तक, बिना बहस पास हुए कई बड़े बिल
सांसद

18 दिनों में सिर्फ 15 घंटे चली लोकसभा: एंटी-पेपर लीक से ‘केरलम’ तक, बिना बहस पास हुए कई बड़े बिल

संसद का मानसून सत्र खत्म होने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि मानसून सत्र आज खत्म हो गया. रिजिजू ने बताया कि मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा की कुल उत्पादकता 39 फीसदी रही. उन्होंने कहा कि राज्यसभा में विपक्षी दलों के सांसद हंगामा करते थे. कई […]

UB India News13 अग॰
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित……………..
सांसद

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित……………..

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इसके साथ ही संसद का मानसून सत्र खत्म हो गया। पूरे सत्र के दौरान बार-बार हंगामा हुआ। विपक्ष और सरकार के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। विरोध प्रदर्शनों के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही कई बार रोकनी पड़ी। नीट […]

UB India News13 अग॰
खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र
सांसद

खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को संसद में चर्चा का आखिरी दांव चला। उन्होंने कहा, “हम रोज संसद आते हैं। अपना काम करते हैं। विपक्ष की मंशा ठीक नहीं। वह संसद को चलने नहीं देना चाहता। हम जानते हैं। इसलिए सदन में नहीं जाते।” शाह ने कहा कि आज शाम तीन बजे से […]

UB India News12 अग॰
विपक्ष चाहे बयान, सरकार चाहे चर्चा, इन दो शब्दों के बीच फंसकर रह गई है संसद, 19वें दिन भी ठप…….
सांसद

विपक्ष चाहे बयान, सरकार चाहे चर्चा, इन दो शब्दों के बीच फंसकर रह गई है संसद, 19वें दिन भी ठप…….

20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस एक्शन के बाद से ही इस मुद्दे पर विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह को लगातार निशाना बनाता रहा है. विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस मामले में कई बार गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांग चुके हैं. राहुल गांधी ने कई बार […]

UB India News12 अग॰
संसद के बाहर NDA और विपक्षी दलों के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी ,सदन में हंगामा
सांसद

संसद के बाहर NDA और विपक्षी दलों के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी ,सदन में हंगामा

संसद परिसर में NDA और कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार को एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया। NDA सांसदों ने विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने भी आ गए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी […]

UB India News11 अग॰
लोकतंत्र में जीत केवल विधेयक पारित कराने में नहीं, बल्कि असहमति के बावजूद, सहमति का रास्ता खोजने में होती………..
सांसद

लोकतंत्र में जीत केवल विधेयक पारित कराने में नहीं, बल्कि असहमति के बावजूद, सहमति का रास्ता खोजने में होती………..

संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, जहां सरकार और विपक्ष के बीच मतभेदों का समाधान संवाद और सांविधानिक प्रक्रियाओं के माध्यम से होना चाहिए। लेकिन, मानसून सत्र में जिस तरह से लगातार गतिरोध बना हुआ है और संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच बातचीत के किसी ठोस नतीजे तक नहीं […]

UB India News10 अग॰
विदेशी चंदे पर पहरा हो, लेकिन सरकारी शक्ति की सीमा कौन तय करेगा?
सांसद

विदेशी चंदे पर पहरा हो, लेकिन सरकारी शक्ति की सीमा कौन तय करेगा?

विदेशी चंदे का मामला भारत में हमेशा संवेदनशील रहा है। सरकार का तर्क है कि विदेशी धन भारत की राजनीति, सामाजिक व्यवस्था या राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने का माध्यम नहीं बनना चाहिए। दूसरी तरफ हजारों सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और जनकल्याणकारी संस्थाएं विदेशी सहयोग के जरिए वर्षों से काम कर रही हैं। इसीलिए जब विदेशी […]

UB India News9 अग॰