आपस में भिड़े चिराग और तेजस्वी के करीबी संजय यादव! बिहार को हो रहे 4500 करोड़ के नुकसान वाले सवाल पर बवाल

आरजेडी के राज्यसभा सांसद संजय यादव और चिराग पासवान के बीच सवाल जवाब का दौर चला। फूड प्रोसेसिंग यूनिट को लेकर संजय यादव ने सवाल किया। उसके बाद चिराग पासवान ने उसका जवाब दिया। आइए जानते हैं, क्या रहा, सवाल और जवाब। पटना: पार्लियामेंट में सवाल पूछते हुए आरजेडी के राज्यसभा सांसद संजय यादव ने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 13 दिसंबर 2025, 06:43 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram

आरजेडी के राज्यसभा सांसद संजय यादव और चिराग पासवान के बीच सवाल जवाब का दौर चला। फूड प्रोसेसिंग यूनिट को लेकर संजय यादव ने सवाल किया। उसके बाद चिराग पासवान ने उसका जवाब दिया। आइए जानते हैं, क्या रहा, सवाल और जवाब।
पटना: पार्लियामेंट में सवाल पूछते हुए आरजेडी के राज्यसभा सांसद संजय यादव ने कहा कि फूड प्रोसेसिंग की सुविधाओं की कमी के कारण बिहार के किसानों और राज्य को लगभग 4500 करोड़ का नुकसान हो रहा है। पपीता का लगभग तीस से पचास प्रतिशत उत्पादन। केला उत्पादन का 25 फिसदी। 65 लाख टन दूध उत्पादन के बावजूद। केवल 12 से 13 फिसदी ही प्रोसेस हो पाता है। बिहार में लगभग 120 कोल्ड स्टोरेज बंद पड़े हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या मंत्रालय बिहार में फूड प्रोसेसिंग ढांचे को विकसित करने और नई यूनिट की स्थापना के ढांचे पर विचार कर रहा है? उसके बाद संजय यादव के प्रश्न का जवाब सदन में रवनीत सिंह खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री देते हैं। उसके बाद तुरंत बाद चिराग पासवान खड़े हो जाते हैं।
चिराग पासवान के विभाग से सवाल
चिराग पासवान सदन में संजय यादव के प्रश्न का जवाब देते हुए कहते हैं कि सर मैं आपके माध्यम से माननीय सदस्य को ये बताना चाहता हूं कि जिस योजना की चर्चा हम लोग कर रहे हैं PMFME स्कीम। इसका सबसे अधिक लाभ बिहार राज्य को मिला है। सबसे ज्यादा लाभुक बिहार राज्य को ही इस योजना से मिले हैं। हम लोग छोटे उद्यमियों को व्यवसाय स्थापित करने की व्यवस्था देने जा रहे हैं। इस योजना के तहत छोटे उद्यमियों को व्यवसाय स्थापित करने की व्यवस्था प्रदान की जाती है। कृषि क्षेत्र से जुड़े छोटे-छोटे गरीब परिवार के लोगों को भी उद्यमी बनाने का हमारा प्रयास होता है। साथ ही विभिन्न अन्य प्रयासों के द्वारा इन उद्यमियों को हम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ रहे हैं। इसके अतिरिक्त बिहार में कैपेसिटी बिल्डिंग सेंटर और देश के तीसरे NIFTEM का निर्माण बिहार में करके छोटे उद्यमियों को बल प्रदान कर रहे हैं।
संजय यादव को जवाब
चिराग ने कहा है कि सबसे ज्यादा खुशी है कि इस योजना का लाभ सबसे ज्यादा बिहार को मिल रहा है। हम लोग उद्यमियों को राष्ट्रीय और विदेशी बाजारों से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। हमारे विभाग की ओर से एक ऐसी संस्था को डेवलप करने का काम किया जा रहा है, जहां आप फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा दिया जाता है। हमारे विभाग की लंबे समय से मांग रही थी। तीसरा निफ्टम इस बार के बजट में वित्त मंत्री के द्वारा घोषणा की गई है। जो बिहार में खुलने जा रहा है। हम लोग मखाना बोर्ड पर काम कर रहे हैं। सबसे ज्यादा उत्पादन बिहार में होता है। हम लोग सुनिश्चित कर रहे हैं कि पूरे देश में जो भी छोटे उद्योग जुड़े हुए हैं, उसको किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हो।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…
खास खबर

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है. राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने याचिका की कॉपी शिकायतकर्ता को सौंपने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से कहा है कि वह 20 अगस्त को […]

UB India News17 अग॰
‘पीएम आवास के बाहर भीड़ लेकर तो हम पहुंचे थे’ , सपा और कांग्रेस में तू-तू-मैं-मैं!……………….
विपक्ष

‘पीएम आवास के बाहर भीड़ लेकर तो हम पहुंचे थे’ , सपा और कांग्रेस में तू-तू-मैं-मैं!……………….

लोकसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद, विपक्ष के हंगामे के कारण पहले सदन को दोपहर 12 बजे तक और फिर दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. विपक्ष के सदस्यों के नारेबाजी करने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनसे प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह किया […]

UB India News22 जुल॰
डोरी से बंधे हाथ, गुस्सैल चेहरा, पुलिस लेने आई तो जमीन पर लेट गए; PM आवास के बाहर दिखा राहुल गांधी का संघर्ष
विपक्ष

डोरी से बंधे हाथ, गुस्सैल चेहरा, पुलिस लेने आई तो जमीन पर लेट गए; PM आवास के बाहर दिखा राहुल गांधी का संघर्ष

दिल्ली में NEET छात्रों पर सोमवार को हुए लाठीचार्ज के मामले में कांग्रेस पीएम आवास के सामने बड़ा प्रदर्शन किया. कांग्रेस के दिग्गज नेता अचानक पीएम मोदी के आवास के बाहर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए. कांग्रेस शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है. इस दौरान पुलिस राहुल गांधी […]

UB India News21 जुल॰
23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..
खास खबर

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र लिखकर चिंता जताई है. इन दलों ने SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं और दावा किया है कि हाल के चुनावों के नतीजे ‘जनता की इच्छा’ को नहीं दर्शाते हैं. पत्र में आरोप लगाया गया […]

UB India News3 जुल॰
भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..
विपक्ष

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा झूठा साबित हुआ है. भारतीय वायुसेना के एक दस्तावेज से इसकी पोल खुली है. अब इस मुद्दे पर बीजेपी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. राफेल विमान को लेकर कांग्रेस नेता की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर […]

UB India News24 जून
थरूर एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर क्यों आ गए…………………….
खास खबर

थरूर एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर क्यों आ गए…………………….

कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपने बयान के कारण एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, थरूर ने 21 जून को श्रीनगर दौरे के दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- हमने जम्मू-कश्मीर की स्थिति और हालात में आ […]

UB India News22 जून
कांग्रेस ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए……………..
खास खबर

कांग्रेस ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए……………..

ईरान-अमेरिका डील के बाद इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कांग्रेस की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया सामने आई। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार कहा कि यह खबर स्वागतयोग्य है कि अमेरिका और ईरान एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे, भले ही पूरी जानकारी अभी आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं की गई […]

UB India News15 जून
विपक्षी गठबंधन से कितनी उम्मीदें……………..
खास खबर

विपक्षी गठबंधन से कितनी उम्मीदें……………..

एक ऐसे समय में, जब यह सवाल मजबूती से और कुछ हंसी उड़ाने वाले अंदाज में पूछा जाता है कि क्या ‘इंडिया’ नाम का गठबंधन जिंदा भी है, तब सोमवार को इंडिया ब्लॉक की बैठक दिल्ली में हुई। इस बैठक में लगभग 25 दलों ने हिस्सा लिया। हालांकि, इसमें कोई क्रांतिकारी पहल नहीं हुई, लेकिन […]

UB India News9 जून
इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………
राष्ट्रीय

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में सोमवार को इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक में केंद्र सरकार को घेरने की विपक्ष की साझा रणनीति पर चर्चा की गई है। बैठक में कांग्रेस, टीएमसी, सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा किया गया है। हालांकि, डीएमके और आम आदमी पार्टी ने […]

UB India News8 जून