यूपी में घने कोहरे ने ली 15 लोगों की जान , सात बसें और तीन कारें टकराईं ,धमाके के साथ लग गई भयानक आग …….

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी के साथ घना कोहरा पड़ रहा है। कोहरे के कारण सुबह के समय विजबलिटी कम होने से मंगलवार को कई एक्सीडेंट के मामले सामने आए। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कोहरे के कारण कई गाड़ियां आपस में टकरा गई। इससे 15 लोगों की मौत हो गई। यमुना एक्सप्रेस वे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 16 दिसंबर 2025, 06:47 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
यूपी में घने कोहरे ने ली 15 लोगों की जान , सात बसें और तीन कारें टकराईं ,धमाके के साथ लग गई भयानक आग …….
Photo: UB India News Archive

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी के साथ घना कोहरा पड़ रहा है। कोहरे के कारण सुबह के समय विजबलिटी कम होने से मंगलवार को कई एक्सीडेंट के मामले सामने आए। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कोहरे के कारण कई गाड़ियां आपस में टकरा गई। इससे 15 लोगों की मौत हो गई।

यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे ने कहर बरपा दिया। सुबह करीब 3:30 बजे बलदेव थाना क्षेत्र में 127 किलोमीटर माइलस्टोन के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 से अधिक यात्री घायल हो गए। मंडल आयुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि चार शवों की पहचान हो गई है, अन्य के शिनाख्त के लिए टीम जुटी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के समय दृश्यता लगभग शून्य थी। कोहरे के चलते एक के बाद एक सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई वाहनों में धमाके के साथ आग लग गई। आग की लपटें उठते ही बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।  हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण की टीमें मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और घायलों को वाहनों से बाहर निकाला गया। घायलों को जिला अस्पताल मथुरा, 100 शैय्या अस्पताल वृंदावन में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया है। 38 लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं। जिनका उपचार चल रहा है। 39 बलदेव सीएचसी पर हैं।
कानपुर निवासी अमन यादव ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ कार से बांके बिहारी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। घने कोहरे के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। तभी अचानक सामने से आए वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी और उसके बाद लगातार कई वाहन आपस में टकराते चले गए। हमीरपुर की नसीमा ने बताया कि वह अपने पति के साथ मजदूरी करने पानीपत जा रही थीं। उनकी बस सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई, जिसके बाद उसमें तेजी से आग लग गई। किसी तरह जान बचाई जा सकी, लेकिन उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आगरा से नोएडा की ओर जाने वाले यमुना एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लग गया, जिसे बाद में यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों से सुचारू कराया।

उन्नाव में चार लोगों की मौत

उन्नाव में घने के कोहरे के कारण बड़ा हादसा हो गया। उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा–लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे हवाई पट्टी पर तेज रफ्तार फार्च्यूनर कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर पर रखे बोल्डर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के एयरबैग खुलने के बावजूद उसमें सवार चारों व्यक्तियों की मौत हो गई। चारों मृतक गाजियाबाद के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन निवासी 55 वर्षीय अशोक कुमार अग्रवाल अपने साथी गोविंदपुरी मोदीनगर निवासी 20 वर्षीय अभिनव अग्रवाल और मोदीनगर के ही निवासी 25 वर्षीय आकाश अग्रवाल के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे।  कार में सवार चौथे व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। कार अशोक अग्रवाल की बताई जा रही है जबकि घटना के समय अभिनव  अग्रवाल कार द्वारा चलाने की चर्चा है।

फतेहपुर में एक की मौत

वहीं, फतेहपुर  में भीषण कोहरा के कारण विजबलिटी कम हो गई। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। घटना स्थल पर ही बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कोहरा इतना घना था कि स्थानीय लोग टक्कर मारने वाले वाहन को देख ही नहीं पाए।

कई गाड़ियां आपस में टकराई,

कई गाड़ियां आपस में टकराई,

मथुरा में चार लोगों की मौत

मथुरा में मंगलवार सुबह 4 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते 7 बसें और 2 कारें आपस में भिड़ गईं। टक्कर होते ही गाड़ियों में आग लग गई। हादसे में 10 लोगों की जलकर मौत हो गई है। एक चश्मदीद ने बताया कि 20 एंबुलेंस से 150 लोगों को अस्पताल भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गाड़ियां आपस में टकराईं तो ऐसा लगा जैसे गोली चली हो। तेज धमाके हुए। एंबुलेंस के कर्मचारी अमित कुमार ने बताया कि कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी गिनती अभी नहीं की जा सकती। डीएम ने कहा कि अभी तक 4 मौत की खबर है जबकि 25 लोग घायल हैं।

बस्ती में 4 लोगों की मौत

उधर, बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा के पास कोहरे के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और यात्री बस की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है हादसे में बस और ट्रक के परखच्चे उड़ गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, संत कबीर नगर जिले के बेलहर कला से अजमेर शरीफ जा रही यात्री बस जैसे ही बरगदवा के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार  एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

सीतापुर में पांच लोग घायल

सीतापुर में मंगलवार सुबह सिधौली–मिश्रिख मार्ग पर घने कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में मारुति स्विफ्ट डिजायर कार और एक ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मेरठ में दो लोगों की मौत

वहीं. मेरठ–बागपत मार्ग पर घने कोहरे के कारण एक कार पुल से नीचे गिर गई। पुलिस के मुताबिक हादसे में हेड कांस्टेबल राहुल कुमार की मौत हो गई जबकि कांस्टेबल अजरूद्दीन की हालत नाजुक है। कांस्टेबल कौशल कुमार शर्मा भी गंभीर रूप से घायल हैं।

यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा 3 किमी लंबा जाम

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद भयंकर जाम लगा है। आगरा-नोएडा जाने वाली लेन पूरी तरह बंद हो गई। इससे यमुना एक्सप्रेसवे पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसमें हजारों वाहन फंसे  हैं। एक्सप्रेस वे पर हादसे के बाद ये जाम लगा है। एहतियातन टोल प्लाजा को बंद कर दिया गया और वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। यातायात को सुचारु करने के लिए प्रशासन द्वारा कुछ वाहनों को रॉन्ग साइड से भी निकाला जा रहा था। प्रशासन स्थिति को सामान्य करने में जुटे हुए हैं

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰