संसद का शीतकालीन सत्र समाप्त : सदन में टकराव के बाद स्पीकर की चाय पार्टी में दिखी गर्मजोशी…………

संसद के शीतकालीन सत्र में टकराव के बाद सत्र के समापन पर लोक सभा अध्यक्ष की चाय पार्टी में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच गर्मजोशी देखने को मिली. पिछली बार की तुलना में इस बार विपक्ष के सभी प्रमुख सदस्यों ने चाय पार्टी में हिस्सा लिया. पिछले सत्र में विपक्ष ने स्पीकर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025, 10:07 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
संसद का शीतकालीन सत्र समाप्त : सदन में टकराव के बाद स्पीकर की चाय पार्टी में दिखी गर्मजोशी…………
Photo: UB India News Archive

संसद के शीतकालीन सत्र में टकराव के बाद सत्र के समापन पर लोक सभा अध्यक्ष की चाय पार्टी में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच गर्मजोशी देखने को मिली. पिछली बार की तुलना में इस बार विपक्ष के सभी प्रमुख सदस्यों ने चाय पार्टी में हिस्सा लिया. पिछले सत्र में विपक्ष ने स्पीकर की चाय पार्टी का बहिष्कार किया था. राहुल गांधी की ग़ैरमौजूदगी में कांग्रेस की नुमाइंदगी उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने की. वहीं तीन देशों के बेहद व्यस्त कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज उपस्थित रहे.

स्पीकर की चाय पार्टी एक परंपरा है. हर सत्र के समापन के बाद उनके कक्ष में सभी दलों के प्रमुख नेता जुटते हैं. सदन में वार-पलटवार और आरोप-प्रत्यारोप से तीखे हुए माहौल को सौहार्द और सद्भाव से हल्का करने का प्रयास किया जाता है.

पीएम मोदी से पूछा, कैसी रही विदेश यात्रा 

सूत्रों का कहना है कि प्रियंका के संसदीय क्षेत्र वायनाड से जुड़े मुद्दे को लेकर कही बात पर पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुस्कुराते नजर आए. उन्होंने कहा कि वे वायनाड की एक जड़ी-बूटी खाती हैं जिससे उन्हें एलर्जी नहीं होती. प्रियंका ने पीएम के हाल की विदेश यात्रा के बारे में पूछा कि यह कैसी रही. इस पर उन्होंने कहा कि यह यात्रा बहुत अच्छी रही.

जब रिटायरमेंट वाली बात पर लगे ठहाके 

करीब बीस मिनट तक चली इस चाय पार्टी में कुछ विपक्षी नेताओं ने पीएम से आग्रह किया कि नए संसद भवन में भी सांसदों के बैठने के लिए केंद्रीय कक्ष होना चाहिए. दरअसल पुराने संसद भवन में ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल है जहां सत्र के दौरान सांसद, पूर्व सांसद आदि बैठकर अनौपचारिक चर्चा करते हैं. नए संसद भवन में सांसदों को इसकी कमी खल रही है क्योंकि यहां सांसदों के मिलने का एकमात्र स्थान कैंटीन है. पुराने संसद भवन को अब संविधान सदन बनाया गया है और वहां केंद्रीय कक्ष का उपयोग यदा-कदा ही होता है. इस पर पीएम ने कहा कि वह तो रिटायरमेंट के बाद के लिए है. अभी तो आपको बहुत सेवा करनी है. इस पर बैठक में ज़बर्दस्त ठहाका लगा.

यूपी पर पीएम मोदी ने क्या कहा 

कुछ नेताओं ने कहा कि यह शीतकालीन सत्र छोटा था. धर्मेंद्र यादव ने कहा कि यूपी में केवल चार दिन का सत्र बुलाया गया जिसमें से एक दिन केवल श्रद्धांजलि में निकल जाएगा. इस पर पीएम ने कहा कि आपके बगल में दीपेंद्र हुड्डा बैठे हैं. उनसे पूछिए कि कितने दिन सत्र चलता था. इस पर पीएम ने कहा कि यूपी और हरियाणा की तुलना नहीं हो सकती क्योंकि यूपी बड़ा राज्य है.

सत्र को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल 

दरअसल विपक्ष का मानना है कि अगर सत्र लंबा होता तो देर रात तक बैठ कर विधेयक पारित कराने की नौबत नहीं आती. गौरतलब है कि विकसित भारत ‘जी राम जी’ बिल लंबी चर्चा के बाद लोक सभा में रात करीब डेढ़ बजे और राज्य सभा में करीब साढ़े बारह बजे पारित हुआ था. हालांकि पीएम ने इस पर चुटकी भी ली. सूत्रों के अनुसार उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज़ में कहा कि सत्र छोटा होने के कारण शोरगुल कम हुआ और सांसदों के गलों को नारेबाजी के कारण ज्यादा तकलीफ नहीं हुई.

पीएम ने विपक्षी सांसदों की तारीफ की 

प्रधानमंत्री ने विपक्ष के कुछ सांसदों की प्रशंसा भी की. उन्होंने कहा कि एन के रामचंद्रन जैसे सांसद पूरी तैयारी के साथ सदन में आते हैं. कुछ सांसदों ने कहा कि उन्हें शून्य काल में मुद्दे उठाने का मौका नहीं मिलता. इस पर स्पीकर ने कहा कि वे सबको मौका देते हैं. तो सांसदों ने कहा कि शिकायत आपसे नहीं बल्कि कंप्यूटर बाबा से है जिसमें नाम अलॉट किया जाता है.

Categories: सांसद
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..
सांसद

सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..

संसद के मानसून सत्र में 19 बैठकों में 11 बिल पास किए गए। इनमें से दस बिलों पर लोकसभा में कुल मिलाकर 64 मिनट का समय लगा। नौ बिलों के मामले में, सिर्फ उन्हें पेश करने वाले मंत्री ने ही बात की और कोई बहस नहीं हुई। निचले सदन में पूरे सत्र के दौरान प्रश्नकाल […]

UB India News25 अग॰
15 सितंबर से पहले फिर संसद सत्र? महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी
सांसद

15 सितंबर से पहले फिर संसद सत्र? महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी

महिला आरक्षण और लोकसभा सीटों के परिसीमन का मुद्दा एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आता दिख रहा है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि केंद्र सरकार अगले दो से तीन सप्ताह के भीतर संसद का सत्र दोबारा बुलाने के विकल्प पर विचार कर रही है. चर्चा है कि 15 सितंबर के […]

UB India News24 अग॰
18 दिनों में सिर्फ 15 घंटे चली लोकसभा: एंटी-पेपर लीक से ‘केरलम’ तक, बिना बहस पास हुए कई बड़े बिल
सांसद

18 दिनों में सिर्फ 15 घंटे चली लोकसभा: एंटी-पेपर लीक से ‘केरलम’ तक, बिना बहस पास हुए कई बड़े बिल

संसद का मानसून सत्र खत्म होने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि मानसून सत्र आज खत्म हो गया. रिजिजू ने बताया कि मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा की कुल उत्पादकता 39 फीसदी रही. उन्होंने कहा कि राज्यसभा में विपक्षी दलों के सांसद हंगामा करते थे. कई […]

UB India News13 अग॰
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित……………..
सांसद

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित……………..

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इसके साथ ही संसद का मानसून सत्र खत्म हो गया। पूरे सत्र के दौरान बार-बार हंगामा हुआ। विपक्ष और सरकार के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। विरोध प्रदर्शनों के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही कई बार रोकनी पड़ी। नीट […]

UB India News13 अग॰
खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र
सांसद

खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को संसद में चर्चा का आखिरी दांव चला। उन्होंने कहा, “हम रोज संसद आते हैं। अपना काम करते हैं। विपक्ष की मंशा ठीक नहीं। वह संसद को चलने नहीं देना चाहता। हम जानते हैं। इसलिए सदन में नहीं जाते।” शाह ने कहा कि आज शाम तीन बजे से […]

UB India News12 अग॰
विपक्ष चाहे बयान, सरकार चाहे चर्चा, इन दो शब्दों के बीच फंसकर रह गई है संसद, 19वें दिन भी ठप…….
सांसद

विपक्ष चाहे बयान, सरकार चाहे चर्चा, इन दो शब्दों के बीच फंसकर रह गई है संसद, 19वें दिन भी ठप…….

20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस एक्शन के बाद से ही इस मुद्दे पर विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह को लगातार निशाना बनाता रहा है. विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस मामले में कई बार गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांग चुके हैं. राहुल गांधी ने कई बार […]

UB India News12 अग॰
संसद के बाहर NDA और विपक्षी दलों के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी ,सदन में हंगामा
सांसद

संसद के बाहर NDA और विपक्षी दलों के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी ,सदन में हंगामा

संसद परिसर में NDA और कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार को एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया। NDA सांसदों ने विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने भी आ गए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी […]

UB India News11 अग॰
लोकतंत्र में जीत केवल विधेयक पारित कराने में नहीं, बल्कि असहमति के बावजूद, सहमति का रास्ता खोजने में होती………..
सांसद

लोकतंत्र में जीत केवल विधेयक पारित कराने में नहीं, बल्कि असहमति के बावजूद, सहमति का रास्ता खोजने में होती………..

संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, जहां सरकार और विपक्ष के बीच मतभेदों का समाधान संवाद और सांविधानिक प्रक्रियाओं के माध्यम से होना चाहिए। लेकिन, मानसून सत्र में जिस तरह से लगातार गतिरोध बना हुआ है और संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच बातचीत के किसी ठोस नतीजे तक नहीं […]

UB India News10 अग॰
विदेशी चंदे पर पहरा हो, लेकिन सरकारी शक्ति की सीमा कौन तय करेगा?
सांसद

विदेशी चंदे पर पहरा हो, लेकिन सरकारी शक्ति की सीमा कौन तय करेगा?

विदेशी चंदे का मामला भारत में हमेशा संवेदनशील रहा है। सरकार का तर्क है कि विदेशी धन भारत की राजनीति, सामाजिक व्यवस्था या राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने का माध्यम नहीं बनना चाहिए। दूसरी तरफ हजारों सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और जनकल्याणकारी संस्थाएं विदेशी सहयोग के जरिए वर्षों से काम कर रही हैं। इसीलिए जब विदेशी […]

UB India News9 अग॰