इंटरनेट, वेब सीरीज, क्राइम की खतरनाक जुगलबंदी वाली कहानी है थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…………

बिहार के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में 17 दिसंबर की रात हुई करोड़ों की आभूषण चोरी का सनसनीखेज खुलासा हो गया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक राय को गिरफ्तार कर लिया है. दीपक उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का निवासी है. बताया जाता है कि आरोपी ने बिहार पुलिस पर बनी फिल्म ‘खाकी’ और […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 24 दिसंबर 2025, 06:36 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
इंटरनेट, वेब सीरीज, क्राइम की खतरनाक जुगलबंदी वाली कहानी है थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…………
Photo: UB India News Archive
बिहार के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में 17 दिसंबर की रात हुई करोड़ों की आभूषण चोरी का सनसनीखेज खुलासा हो गया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक राय को गिरफ्तार कर लिया है. दीपक उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का निवासी है. बताया जाता है कि आरोपी ने बिहार पुलिस पर बनी फिल्म ‘खाकी’ और यूट्यूब पर क्राइम वीडियो देखकर चोरी का प्लान बनाया था. पुलिस के खुलासे से यह भ साफ हो रहा है कि बिहार के आस्था के सबसे बड़े केंद्रों में शुमार थावे दुर्गा मंदिर में हुई करोड़ों की चोरी अब सिर्फ एक आपराधिक वारदात नहीं, बल्कि इंटरनेट, वेब सीरीज और अपराध की खतरनाक जुगलबंदी की कहानी बन गई है. जिस चोरी ने लाखों श्रद्धालुओं की आस्था को झकझोर दिया था, उसका खुलासा अब पुलिस जांच में चौंकाने वाले तथ्यों के साथ सामने आया है.
बता दें कि बीते 17 दिसंबर को प्रसिद्ध थावे मंदिर से मां भवानी के श्रृंगार के आभूषण चोरी चले जाने की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया था. श्रद्धा का प्रमुख स्थान होने के कारण लाखों भक्तों का इस मंदिर में आस्था है, इसके चलते पुलिस पर दबाव बढ़ा. इस पवित्र स्थल से चोरों ने मंदिर के गर्भगृह से सोने का मुकुट, छतरी और हार चुरा लिया, जिनकी कीमत करीब 1.08 करोड़ रुपये आंकी गई. लाखों भक्ता के श्रद्धा स्थल में चोरी की घटना के बाद मंदिर समिति और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया था. हालांकि, गोपालगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सात दिनों में ही मामले का पर्दाफाश तो हो गया है, लेकिन चोरी गए आभूषण अभी बरामद नहीं हुए हैं. इस मामले में कई हैरान करने वाले तथ्य सामने हैं जिसके बारे में आगे विस्तार से बताया गया है.
Thave Durga Temple theft, थावे दुर्गा मंदिर चोरी, Gopalganj temple robbery, Bihar temple theft, SIT investigation Bihar, gold crown theft, CCTV temple theft, police investigation temple, Thawe Durga Temple Theft, Gopalganj Temple Robbery, Bihar Temple Theft Case, CCTV Footage Temple Theft, SIT Investigation Bihar, Durga Temple Jewellery Theft, Gopalganj Police News, थावे दुर्गा मंदिर चोरी, गोपालगंज मंदिर कांड, माता भवानी के जेवर चोरी, थावे मंदिर सीसीटीवी, गोपालगंज पुलिस जांच, एसआईटी छापेमारी, थावे थाना क्षेत्र,
थावे दुर्गा मंदिर चोरी का चौंकाने वाला सच, फिल्मी स्टाइल में मंदिर चोरी, लेकिन पुलिस से नहीं बच सका आरोपी

जेल से निकलते ही रची साजिश

गिरफ्तार आरोपी दीपक राय (उम्र करीब 25 वर्ष) गाजीपुर जिले के जमनिया थाना क्षेत्र के बेटावर कला गांव का निवासी है. उसके पिता का नाम देवानंद राय है और वह खुद एलएलबी का छात्र है. दीपक का अपराधी इतिहास पुराना है. इससे पहले उसने 3 मार्च 2025 को उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शीतला माता मंदिर से जेवर चुराए थे और वह इस केस में वह जेल गया था. 13 नवंबर 2025 को जेल से रिहा होने के बाद उसने इंटरनेट मीडिया और गूगल का सहारा लिया. आरोपी ने विभिन्न मंदिरों में रखे कीमती आभूषणों की खोजबीन की और थावे मंदिर में सोने की हार के बारे में पता चला. उसने अपने एक साथी (जिसकी पहचान अभी नहीं हुई) के साथ मिलकर योजना बनाई. पुलिस पूछताछ में दीपक ने कबूल किया कि उसने ‘खाकी’ वेब सीरीज देखकर पुलिस से बचने के तरीके सीखे थे. इस वेब सीरीज से उसने मोबाइल बंद रखना और ट्रैकिंग से बचना खास तौर पर सीखा था.
चोरी की साजिश 10 और 11 दिसंबर 2025 से शुरू हुई, जब दीपक और उसके साथी ने बाइक से थावे मंदिर पहुंचकर रेकी की. उन्होंने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों और गर्भगृह की स्थिति का जायजा लिया. 17 दिसंबर की रात करीब 2 बजे दोनों ने वारदात को अंजाम दिया. सीसीटीवी फुटेज में दो युवक मंदिर में घुसते और आभूषण चुराते नजर आए. चोरी के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर दिया, ताकि पुलिस को कोई लोकेशन ट्रेस न हो. लेकिन, कहते हैं न कि तू डाल डाल तो मैं पात पात की चाल पर पुलिस चलती है. पुलिस के मुताबिक, शीतला माता मंदिर में की गई पिछली चोरी का पैटर्न ही थावे मंदिर मामले में सुराग बना. दोनों चोरियां एक ही शैली में की गई थीं-रात में रेकी, गर्भगृह से जेवर चुराना और फरार हो जाना.

SIT की त्वरित कार्रवाई और बरामदगी

गोपालगंज पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के नेतृत्व में गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने मामले की जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल ट्रैकिंग और आरोपी के पिछले रिकॉर्ड से सुराग मिले और मंगलवार 23 दिसंबर 2025 को दीपक राय को इटवा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के दिन पहने जूते, बैग और मफलर बरामद किए हैं. एसपी ने अवधेश दीक्षित ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में सब कबूल कर लिया है. दूसरे आरोपी की तलाश में यूपी के गाजीपुर, मऊ और प्रयागराज जिलों में छापेमारी जारी है. अभी तक चोरी गए आभूषण नहीं मिले, लेकिन पुलिस को विश्वास है कि जल्द ही रिकवरी हो जाएगी. बता दें कि इस मामले में एक लाख रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया था.
थावे मैया का चमत्कार? विधायक पप्पू पांडे के स्वर्ण मुकुट और हार दान के बाद 24 घंटे के भीतर चोर गिरफ्तार.

आस्था, भक्ति और दान-पुण्य का बहुत बड़ा संदेश

बता दें कि चोरी के बाद जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडे ने 22 दिसंबर को मंदिर जाकर सोने का मुकुट और हार दान किया. उन्होंने कहा कि ‘थावे वाली मैया चोर को 24 घंटे में सजा देंगी’. उनके बयान के ठीक 24 घंटे बाद मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हो गई, जिसे स्थानीय लोग चमत्कार मान रहे हैं. वहीं, मंदिर समिति ने पुलिस की सराहना की और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की. इस घटना ने मंदिरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. खासकर सवाल इसको लेकर भी कि अब चोर इंटरनेट और फिल्मों से प्रेरित होकर अपराध कर रहे हैं. हालांकि, इस पूरे मामले में गोपालगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने यह भरोसा भी दिलाया है कि तकनीक का जवाब तकनीक और सूझबूझ से दिया जा सकता है.

फिल्मी स्टाइल में रची गई साजिश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

बहरहाल, एक ओर जहां यह मामला साबित करता है कि अपराधी कितने स्मार्ट हो गए हैं, तो दूसरी ओर यह भी साबित होता है कि पुलिस की मुस्तैदी से न्याय की उम्मीद बनी रहती है. जांच अभी जारी है और दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी से और खुलासे हो सकते हैं. चोरी के इस मामले में आभूषणों की बरामदगी भले अभी बाकी हो, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी ने यह संदेश जरूर दे दिया है कि आस्था पर हमला करने वालों को कानून देर-सबेर पकड़ ही लेता है. अब सबकी नजरें दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी गए गहनों की रिकवरी पर टिकी हैं.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰