घना कोहरा, पारा डाउन, बिहार में अगले 4-5 दिन कैसा रहेगा मौसम? …..

देशभर में इस समय भयंकर ठंड पड़ रही है. उत्तर भारत में जहां शीतलहर और घने कोहरे से लोग परेशान है तो वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 4 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के चलते दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में मौसम बिगड़ सकता है. मौसम […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 24 दिसंबर 2025, 06:30 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
घना कोहरा, पारा डाउन, बिहार में अगले 4-5 दिन कैसा रहेगा मौसम? …..
Photo: UB India News Archive

देशभर में इस समय भयंकर ठंड पड़ रही है. उत्तर भारत में जहां शीतलहर और घने कोहरे से लोग परेशान है तो वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 4 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के चलते दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में मौसम बिगड़ सकता है.

मौसम विभाग ने आज (24 दिसंबर) 4 राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा इन राज्यों में 28 दिसंबर को भी हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है. IMD के मुताबिक 25 दिसंबर से दिल्ली में न्यूनतम तापमान के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है. 24-25 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है. सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

यूपी में ठंड का कहर
यूपी में ठंड का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ने के संकेत हैं. अगले 4 दिनों तक यूपी में घना से अत्यंत घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है. आज बुधवार को प्रदेश के 32 जिलों में घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है. बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच लखीमपुर खीरी, सीतापुर और सहारनपुर जिले में घना से बहुत घना कोहरा छाने का अलर्ट है. बरेली, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर और उसके आस-पास के इलाकों में बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है.

राजधानी लखनऊ में आज ठंड थोड़ी कम होगी. इसके साथ ही लोगों को कोहरे से भी राहत मिलेगी. लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा. हालांकि 2 दिन बाद फिर लखनऊ में घना कोहरा छाएं रहने का अनुमान है. नोएडा में भी आज सुबह सवेरे हल्का कोहरा नजर आ सकता है. दिन चढ़ने के साथ ही यहां आसमान साफ होगा और धूप खिलने की भी संभावना है.

बिहार में गया रहा सबसे ठंडा 
यूपी से सटे बिहार की बात करें तो यहां भी भीषण शीत लहर और कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार दिन और रात के तापमान में बहुत कम अंतर रह जाने के कारण ठंड काफी बढ़ गई है. पटना, अरवल और औरंगाबाद समेत 14 जिलों में शीत दिवस की स्थिति है और अगले 3-4 दिनों तक राहत मिलने के आसार नहीं हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान गया राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

उत्तराखंड में निकली धूप
उत्तराखंड में धूप निकलने से देहरादून और आस-पास के क्षेत्रों के तापमान में इजाफा हुआ है. मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और कड़ाके की ठंड परेशानी बढ़ा सकती है. मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है. पहाड़ी इलाकों में दिन का पारा सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.9 और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बिहार में अगले 4-5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

बिहार के लोगों को अभी भीषण सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों तक ‘कोल्ड डे’ की संभावना जताई है. इस बीच, भीषण सर्दी के कारण कई जिलों में शिक्षण संस्थानों में निचली कक्षाओं को बंद कर दिया गया है.

मौसम विभाग की ओर से बीते मंगलवार (23 दिसंबर, 2025) को दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहा. राज्य के गयाजी, नालंदा एवं शेखपुरा जिलों में ‘कोल्ड डे’ दर्ज किया गया. इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री से 21.2 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा.

बिहार में न्यूनतम तापमान कितना रहा?

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पश्चिमी भागों के कई जगहों पर अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, जबकि शेष भाग के अधिकांश स्थानों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दर्ज किया गया. प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस गया में दर्ज किया गया.

24 घंटे के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दर्ज किया गया. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर कम होने के कारण लोगों को ठंड से एकदम राहत नहीं मिल रही है.

इधर, पटना सहित कई जिलों में दिन भर कोहरा बना रह रहा है. सबसे न्यूनतम दृश्यता 50 मीटर गयाजी में दर्ज की गई. गयाजी, पटना, और भागलपुर में घना कोहरा छाया रहा, जबकि शेष जगहों पर हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा दर्ज किया गया.

अगले चार दिन तक सर्दी से निजात नहीं

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले दो दिनों तक राज्य के उत्तरी, दक्षिणी-पश्चिमी एवं दक्षिण-मध्य भागों के कुछ स्थानों में ‘कोल्ड डे’ जैसी स्थिति होने की संभावना है. राज्य के दक्षिण-पूर्व भाग के एक या दो स्थानों में घना कोहरा जैसी स्थिति होने की संभावना है. बिहार को अगले चार दिनों तक भीषण सर्दी से निजात मिलने की कोई उम्मीद नहीं है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कुछ स्थानों में मध्यम से घना स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है. इस बीच, पटना सहित कई जिलों में शिक्षण संस्थानों के नीचे के वर्गों का पठन-पाठन का कार्य स्थगित कर दिया गया है, जबकि इस दौरान 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए सुबह 10 बजे से साढ़े 3 बजे तक क्लास चलेगी.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰