12 जिंदा जले, आग, चीखने की आवाजें और धमाका…

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एनएच-48 पर लॉरी ने प्राइवेट बस में टक्कर मार दी गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई। हादसे में बस में सवार 12 लोग जिंदा जल गए। ट्रक डाइवर की भी जलकर मौत हो गई है। हादसे के वक्त बस में 32 लोग सवार थे। घायलों को हिरियूर और […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 25 दिसंबर 2025, 08:16 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
12 जिंदा जले, आग, चीखने की आवाजें और धमाका…
Photo: UB India News Archive

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एनएच-48 पर लॉरी ने प्राइवेट बस में टक्कर मार दी गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई। हादसे में बस में सवार 12 लोग जिंदा जल गए। ट्रक डाइवर की भी जलकर मौत हो गई है। हादसे के वक्त बस में 32 लोग सवार थे। घायलों को हिरियूर और चित्रदुर्ग के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।प्राइवेट बस बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही थी। बताया जा रहा है कि हिरियूर से बेंगलुरु जा रही लॉरी के ड्राइवर ने लापरवाही से डिवाइडर पार किया। इसी दौरान बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही बस से टक्कर हो गई।

इस सड़क हादसे में निजी स्लीपर कोच बस से एक स्कूल की बस भी टकराई थी। इस दुर्घटना में इस बस को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। स्कूल बस के ड्राइवर और चश्मदीद ने बताया कि ‘ट्रक डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में आ गया। ट्रक ने स्लीपर बस को टक्कर मारी, उस बस ने हमारी स्कूल बस को टक्कर मारी।’

‘धमाका हुआ और फिर हम कुछ नहीं कर सके’, बोला चश्मदीद
चश्मदीद ने बताया, ‘हम बंगलूरू से दांडेली जा रहे थे। बस में कोई बच्चा घायल नहीं हुआ। फिर हमने लोगों के चीखने की आवाज सुनी। तब तक दूसरी बस में आग लग चुकी थी। हमने कुछ लोगों की मदद की, लेकिन धमाके के बाद हम कुछ नहीं कर सके।’

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक सड़क हादसे की शुरुआती जांच में ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की बात सामने आई है। आईजीपी बीआर रविकांत गौड़ा ने कहा कि तीन लोग लापता हैं, उम्मीद है कि वे जिंदा होंगे। उन्होंने बताया कि एक शख्स की हालत गंभीर है, उसका अस्पताल में इलाज जारी है।

दुर्घटना के बाद हवा में फैला काले धुएं का गुबार
दुर्घटनास्थल की विचलित करने वाली तस्वीरों के अनुसार दुर्घटना के तुरंत बाद बस पूरी तरह से आग की लपटों में घिरी गई थी। इस दौरान काले धुएं का घना गुबार हवा में फैल गया, जिसे काफी दूर से देखा जा सकता था। सड़क हादसे में बस जलकर पूरी तरह खाक हो गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात करीब दो बजे हिरियूर के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने एक निजी लक्जरी स्लीपर बस को टक्कर मार दी, जिससे बस में आग लग गई और कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई.

‘मैंने सामने से वाहन आते देखा’

इस दुर्घटना में बस चालक रफीक घायल हो गया जिसका इलाज हो रहा है. उसने संवाददाताओं से कहा, ‘ट्रक सड़क पर बने डिवाइडर के दूसरी ओर से सामने आया और टकरा गया. ट्रक की रफ्तार बहुत तेज थी. उस समय मैं 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बस चला रहा था. मैंने सामने से वाहन को आते देखा. मुझे केवल इतना याद है कि ट्रक बस से टकराया, उसके बाद क्या हुआ और मुझे कैसे बाहर निकाला गया, यह मुझे नहीं पता.’

‘मैं नियंत्रण नहीं कर सका’

बस चालक ने कहा, ‘सामने से वाहन को आते देख मैंने बस को नियंत्रित करने की कोशिश की. मेरी बस बगल से जा रहे एक अन्य वाहन से भी छू गई थी. मुझे नहीं पता वह कौन सा वाहन था, लेकिन मैं नियंत्रण नहीं कर सका.’ बस के खलासी मोहम्मद सादिक को हादसे में मामूली चोट आई है और उनका भी इलाज हो रहा है.

सादिक ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह बस से बाहर जा गिरे. उन्होंने कहा, ‘सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी. मैं बस के अगले हिस्से में था और हादसे के समय सो रहा था. टक्कर के प्रभाव से बस का शीशा टूट गया और मैं बाहर जा गिरा.’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰