चीन ने ताईवान के आसपास क्यों शुरू किये बड़े सैन्य अभ्यास ………….

चीन ने ताईवान के आसपास बड़े सैन्य अभ्यास शुरू कर दिए हैं. इन अभ्यासों का नाम ‘जस्टिस मिशन 2025’ रखा गया है. इसमें सेना, नौसेना, वायुसेना और रॉकेट फोर्स की यूनिट्स शामिल हैं. रॉयटर्स ने बताया कि कल मतलब मंगलवार को लाइव-फायर ड्रिल्स होंगी, और ताईवान के आसपास पांच जोनों में समुद्री और हवाई क्षेत्र […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 29 दिसंबर 2025, 06:42 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
चीन ने ताईवान के आसपास क्यों शुरू किये बड़े सैन्य अभ्यास ………….
Photo: UB India News Archive
चीन ने ताईवान के आसपास बड़े सैन्य अभ्यास शुरू कर दिए हैं. इन अभ्यासों का नाम ‘जस्टिस मिशन 2025’ रखा गया है. इसमें सेना, नौसेना, वायुसेना और रॉकेट फोर्स की यूनिट्स शामिल हैं. रॉयटर्स ने बताया कि कल मतलब मंगलवार को लाइव-फायर ड्रिल्स होंगी, और ताईवान के आसपास पांच जोनों में समुद्री और हवाई क्षेत्र पर पाबंदी लगाई गई है. अल जजीरा ने बताया कि ये अभ्यास अमेरिका द्वारा ताईवान को दिए गए अब तक के सबसे बड़े हथियार पैकेज के ठीक 11 दिन बाद शुरू हुए हैं. अमेरिका का कहना है कि ये हथियार ताईवान की आत्मरक्षा करने में काम आएंगे. चीन ने इसका भी कड़ा जवाब दिया है. चीन का कहना है कि ताईवान को हथियार बेचना ‘वन चाइना पॉलिसी’ का उल्लंघन है.

इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर के अनुसार, चीन ताईवान को अपना हिस्सा मानता है और उसे मर्ज करना चाहता है, जरूरत पड़े तो ज़ोर-जबरदस्ती से भी. ताईवान इसे मानने से इनकार करता है और खुद को एक अलग लोकतांत्रिक देश मानता है. अभी तक की स्टोरी पढ़कर आपको लग रहा होगा कि यह सिर्फ क्षेत्र का विवाद है, जिस पर चीन हमेशा की तरह अपनी विस्तारवादी नीति थोपना चाहता है. लेकिन… जरा रुकिए. असल बात केवल क्षेत्र नहीं, बल्कि बहुत अलग स्तर की है. तो चलिए समझाते हैं पूरी कहानी क्या है!

पहला कारण: चीन, ताईवान और सेमीकंडक्टर

अगर हम ताईवान को नक्शे पर देखें, तो यह एक छोटा-सा द्वीप है, लेकिन इसकी आर्थिक अहमियत किसी महाद्वीप से कम नहीं है. ताईवान पर चीन की नजर होने की सबसे बड़ी वजह वहां मौजूद ‘सेमीकंडक्टर चिप्स’ का खजाना है. आज की दुनिया में चिप्स वही भूमिका निभा रहे हैं, जो 20वीं सदी में क्रूड ऑयल निभाता था.
ताईवान की कंपनी TSMC (Taiwan Semiconductor Manufacturing Company) दुनिया की सबसे एडवांस चिप्स बनाने वाली इकलौती कंपनी है. दुनिया की 90% से ज्यादा ‘सुपर एडवांस’ चिप्स यहीं बनती हैं. ये वो चिप्स हैं जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सुपर कंप्यूटर, हाइपरसोनिक मिसाइलों और अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों में लगती हैं. चीन खुद को मैन्युफैक्चरिंग का पावरहाउस कहता है, लेकिन सच यह है कि चिप बनाने की मशीनरी और उसकी बारीकियों में वो आज भी ताईवान और अमेरिका से पीछे है.
यही चिप्स ताईवान के लिए ‘सिलिकॉन शील्ड’ बन जाती हैं. ये चिप्स उसकी सबसे बड़ी सुरक्षा भी हैं. अगर चीन हमला करता है तो ताईवान में फैक्ट्रियां तबाह हो जाएंगे. इसका परिणाम यह होगा कि चीन की अपनी अर्थव्यवस्था भी बैठ जाएगी, क्योंकि उसकी मशीनें और गैजेट्स भी इन्हीं चिप्स पर चलते हैं. वहीं, अमेरिका और यूरोप कभी नहीं चाहेंगे कि इस ‘खजाने’ की चाबी चीन के हाथ लगे, क्योंकि फिर चीन पूरी दुनिया की तकनीक को अपनी उंगलियों पर नचाएगा.

अपनी ताकत का अहसास कराना चाहता है चीन!

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने ताईवान के आसपास पांच ऐसे जोन बनाए हैं जहां उसने समुद्री और हवाई रास्तों को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया है. वहां ‘लाइव-फायर’ ड्रिल यानी असली गोला-बारूद के साथ अभ्यास किया जा रहा है. चीन का मकसद ताईवान को यह दिखाना है कि वो जब चाहे इस द्वीप की सांसें रोक सकता है और इसे पूरी दुनिया से काट सकता है.

दूसरा कारण: अमेरिका का ताईवान दो दिया सुरक्षा कवच

चीन की इस आक्रामकता की एक बड़ी वजह अमेरिका द्वारा ताईवान को दिया गया अब तक का सबसे बड़ा हथियार पैकेज भी है. करीब 11.1 अरब डॉलर के इस सौदे ने चीन को बुरी तरह भड़का दिया है. इस पैकेज में ऐसे हथियार शामिल हैं जो ताईवान को एक साही (Porcupine) की तरह बना देंगे, जिसे छूना चीन के लिए दर्दनाक होगा.
  • HIMARS रॉकेट सिस्टम: यह वही सिस्टम है जिसने यूक्रेन युद्ध में रूस के पसीने छुड़ा दिए थे. यह लंबी दूरी तक सटीक निशाना लगाता है.
  • ATACMS मिसाइलें: ये मिसाइलें चीन के तट पर बने सैन्य अड्डों को निशाना बनाने में सक्षम हैं.
  • जेवलिन और होवित्जर: ये हथियार समुद्र के रास्ते आने वाली चीनी सेना को तट पर ही रोकने के लिए दिए गए हैं.
  • ड्रोन तकनीक: समंदर में चीन के बड़े जहाजों को ट्रैक करने और उन्हें तबाह करने के लिए आधुनिक ड्रोन भी इस सौदे का हिस्सा हैं.
अमेरिका का कहना है कि ये हथियार सिर्फ आत्मरक्षा के लिए हैं, लेकिन चीन इसे अपनी संप्रभुता को चुनौती मानता है. जवाब में चीन ने बोइंग की एक ब्रांच सहित 20 अमेरिकी रक्षा कंपनियों और 10 बड़े अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं.

तीसरा कारण: ताईवान की लोकेशन और व्यापार का रास्ता

चीन सिर्फ चिप्स के लिए ही नहीं, बल्कि ताईवान की लोकेशन के लिए भी बेताब है. ताईवान ‘फर्स्ट आइलैंड चेन’ का हिस्सा है. सरल भाषा में कहें तो, यह द्वीप प्रशांत महासागर में एक ऐसे गेट की तरह है, जो चीन को घेरे हुए है.
अगर ताईवान पर चीन का कब्जा हो जाता है, तो चीनी नौसेना को प्रशांत महासागर में सीधी एंट्री मिल जाएगी. इससे चीन सीधे अमेरिका के गुआम और हवाई जैसे ठिकानों को चुनौती दे पाएगा. इसके अलावा, दुनिया का एक बड़ा समुद्री व्यापार ताईवान जलडमरूमध्य (Taiwan Strait) से होकर गुजरता है. इस रास्ते पर कब्जा होने का मतलब है कि चीन यह तय करेगा कि किस देश का जहाज वहां से गुजरेगा और किसका नहीं.

दुनिया का रुख: कौन किसके साथ?

ताईवान की अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बहुत अजीब स्थिति है. आधिकारिक तौर पर दुनिया के केवल 12 देश ही उसे एक आजाद देश मानते हैं. इनमें बेलीज, ग्वाटेमाला, हैती, पैराग्वे और सेंट लूसिया जैसे छोटे देश शामिल हैं. भारत और अमेरिका जैसे बड़े देश भी ‘वन चाइना पॉलिसी’ के तहत ताईवान के साथ सीधे राजनयिक संबंध नहीं रखते.
वन चाइना पॉलिसी का मतलब क्या है? दरअसल, चीन यह मानता है कि ताइवान चीन का ही हिस्सा है. इसी नीति के तहत कई देश ताइवान को अलग देश के रूप में मान्यता नहीं देते और चीन के साथ आधिकारिक कूटनीतिक संबंध रखते हैं.
लेकिन, पर्दे के पीछे की कहानी अलग है. अमेरिका ताईवान का सबसे बड़ा अनौपचारिक समर्थक है. जापान, ऑस्ट्रेलिया और फिलीपींस भी जानते हैं कि अगर ताईवान गिरा, तो अगला नंबर उनका हो सकता है. यूरोपीय संघ भी अपनी चिप्स की जरूरतों के लिए ताईवान पर निर्भर है, इसलिए वो भी लोकतंत्र की रक्षा के बहाने ताईवान के साथ खड़ा है.

चीन-ताईवान में क्या युद्ध होगा?

विशेषज्ञों का मानना है कि पूर्ण युद्ध (Full-scale War) होना इतना आसान नहीं है. इसके पीछे तीन बड़े कारण हैं:
  1. आर्थिक बर्बादी: ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर ताईवान में युद्ध होता है, तो वैश्विक अर्थव्यवस्था को 10 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान होगा. यह दुनिया की कुल जीडीपी का लगभग 10% है. चीन भी इस मंदी से बच नहीं पाएगा.
  2. तबाही का डर: अगर युद्ध लंबा खिंचता है, तो ताईवान की चिप फैक्ट्रियां नष्ट हो सकती हैं. चीन को खाली द्वीप तो मिल जाएगा, लेकिन वो ‘खजाना’ नहीं मिलेगा, जिसके लिए वो यह सब कर रहा है.
  3. अमेरिकी दखल: अमेरिका का ‘ताईवान रिलेशंस एक्ट’ उसे ताईवान की रक्षा के लिए बाध्य तो नहीं करता, लेकिन उसे हथियार देने और जरूरत पड़ने पर मदद करने का विकल्प खुला रखता है.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰