झूठ बोलते-बोलते भी भारत की ताकत का लोहा माना पाकिस्तान………

भारत द्वारा मई 2025 में किए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान का रुख अब बदलता नजर आ रहा है। लंबे समय तक नुकसान से इनकार करने के बाद पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया है कि भारतीय हमलों से उसके फौजी ठिकानों को भारी नुकसान पहुँचा था। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 29 दिसंबर 2025, 07:42 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
झूठ बोलते-बोलते भी भारत की ताकत का लोहा माना पाकिस्तान………
Photo: UB India News Archive

भारत द्वारा मई 2025 में किए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान का रुख अब बदलता नजर आ रहा है। लंबे समय तक नुकसान से इनकार करने के बाद पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया है कि भारतीय हमलों से उसके फौजी ठिकानों को भारी नुकसान पहुँचा था। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने शनिवार (27 दिसंबर 2025) को एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भारत की ताकत का लोहा माना है।

भारत के ऑपरेशन सिंदूर का पाकिस्तान पर असर

इशाक डार ने बताया कि भारत ने रावलपिंडी के चकलाल इलाके में स्थित नूर खान एयर बेस को निशाना बनाया, जिससे फौजी ढाँचे को नुकसान हुआ और वहाँ तैनात फौजी घायल हुए। उन्होंने कहा कि भारत ने 36 घंटे के भीतर पाकिस्तान की ओर कम से कम 80 ड्रोन भेजे। डार के मनगढ़ंत झूठ बोलते हुए दावा किया कि पाकिस्तानी वायु रक्षा प्रणाली ने 79 ड्रोन मार गिराए लेकिन एक ड्रोन फौजी इलाके को नुकसान पहुँचाने में सफल रहा।

डार ने यह भी खुलासा किया कि हालात बिगड़ने के बाद 9 मई की रात प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व में पाकिस्तान के नागरिक और फौजी नेतृत्व की आपात बैठक हुई, जिसमें आगे की रणनीति को मंजूरी दी गई। उन्होंने माना कि 10 मई की सुबह नूर खान एयर बेस पर भारतीय हमला एक गंभीर घटनाक्रम था।

बीते आठ महीने पहली बार ऐसा हुआ है जब पाकिस्तान के इतने बड़े नेता ने ये बात कबूली हो. इशाक डार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत के हमले में पाकिस्तानी एयरबेस और सैन्य प्रतिष्ठानों को नुकसान हुआ और वहां तैनात सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए.

ऑपरेशन सिंदूर पर भी दिया बयान 

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इशाक डार ने कहा कि भारत ने बेहद कम समय में पाकिस्तान में एक साथ बड़ी संख्या में ड्रोन भेजे थे. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 36 घंटे के अंदर ही 80 ड्रोन पाकिस्तान की सीमा में दाखिल हो चुके थे.उन्होंने कहा कि भारत ने 10 मई की सुबह नूर खान एयरबेस पर हमला कर ‘गलती की’ थी.

भारत ने 11 एयरबेस को बनाया था निशाना

आपको बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के कुल 11 एयरबेस को निशाना बनाया था. इन एयरबेस में नूर खान एयरबेस भी शामिल था. भारत ने अपने हवाई हमले में पाकिस्तान के कई लड़ाकू विमान भी नष्ट कर दिया था. इसके साथ-साथ भारत ने पाकिस्तान के रडार साइट विमानों को रखने वाले हैंगर और रनवे को भी बर्बाद कर दिया था.

जरदारी ने भी ऑपरेशन सिंदूर पर दिया था बयान

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भी शनिवार को एक बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि भारतीय सेना का शौर्य देखकर पाकिस्तान के बड़े नेताओं की भी हालत इतनी पतली हो चुकी थी कि वो खुदको बचाने के लिए बंकरों में छिपने तक की सोच रहे थे. ये खुलासा खुद पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने किया है. उन्हें ये कबूला है कि किस तरह से ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में खौफ का माहौल था.

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का ये कुबुलनाम शनिवार को सामने आया है. उन्होंने एक कार्यक्रम में ये स्वीकार किया कि भारत की कार्रवाई को देखते हुए उस दौरान पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व में एक डर का माहौल था. भारतीय सेना ने अपने ताबड़तोड़ हमलों से स्थिति को इतना खौफनाक बना दिया था कि जरदारी के मिलिट्री सेक्रेटरी ने उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए बंकर में जाने की सलाह तक दे डाली थी.

ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत भारत ने 7 मई की सुबह की थी। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई, जिसमें 26 नागरिकों की मौत हुई थी।

इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित नौ आतंकी शिविरों को निशाना बनाया, जिनमें लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख ठिकाने शामिल थे।

इस फौजी कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच तनाव तेजी से बढ़ा और सीमापार गोलाबारी शुरू हो गई। हालात तब काबू में आए जब पाकिस्तान के DGMO ने भारत से संपर्क कर सीजफायर का प्रस्ताव रखा, जिसे भारत ने स्वीकार किया।

इस बीच, मैक्सर टेक्नोलॉजीज की सैटेलाइट तस्वीरों में नूर खान एयर बेस, सरगोधा का मुशफ बेस, भोलारी और जैकबाबाद स्थित शाहबाज एयर बेस को भारी नुकसान के संकेत मिले। अब इशाक डार के बयान ने इन दावों को औपचारिक पुष्टि दे दी है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰