सिर्फ बांग्लादेश ही नहीं दुनिया के कई अन्य देशों में भी हिंदुओं पर हो रहे हमले ……………..

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा और हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. नए साल की पूर्व संध्या पर भी एक हिंदू पर जानलेवा हमला किया गया. हिंदू कारोबारी पर पहले बेरहमी से हमला किया गया, फिर धारदार हथियार से वार किए गए और उसे आग के हवाले कर दिया. उन्होंने तालाब में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 2 जनवरी 2026, 08:41 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सिर्फ बांग्लादेश ही नहीं दुनिया के कई अन्य देशों में भी हिंदुओं पर हो रहे हमले ……………..
Photo: UB India News Archive

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा और हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. नए साल की पूर्व संध्या पर भी एक हिंदू पर जानलेवा हमला किया गया. हिंदू कारोबारी पर पहले बेरहमी से हमला किया गया, फिर धारदार हथियार से वार किए गए और उसे आग के हवाले कर दिया. उन्होंने तालाब में कूद कर अपनी जान बचाई. पिछले 2 हफ्ते में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले की यह चौथी घटना है. सिर्फ बांग्लादेश ही नहीं दुनिया के कई अन्य देशों में भी हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं.

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में वहां के अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हमला, हिंसा या फिर मर्डर की घटनाएं अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार का तख्तापटलने के बाद से बढ़ गई है. सबसे ताजा हमला साल के अंतिम दिन बुधवार (31 दिसंबर) को तब किया गया जब 50 साल के खोकोन चंद्र दास शरीयतपुर जिले के डामुड्या में केउरभंगा बाजार के पास अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे.

पहले हमला फिर पेट्रोल से लगाई आग

दवा की दुकान और मोबाइल बैंकिंग का बिजनेस करने वाले दास ऑटो रिक्शा से घर जा रहे थे, तभी हमलावरों ने गाड़ी को रोक लिया और उनकी पिटाई कर दी, फिर धारदार हथियारों से उन पर वार किए गए और फिर उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. जान बचाने के लिए वह सड़क किनारे एक तालाब में कूद गए. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए ढाका रेफर किया गया है.

इससे पहले मयमनसिंह शहर में ईशनिंदा के आरोप में 18 दिसंबर को 25 साल के दीपू चंद्र दास की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी और फिर उसके शरीर को आग लगा दी. फिर 24 दिसंबर को हिंदुओं पर हमले की एक और घटना हुई. राजबारी कस्बे के पांग्शा में हिंदू अमृत मंडल नामक एक अन्य हिंदू व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. इसी तरह मयमनसिंह में एक अन्य हिंदू बजेंद्र बिस्वास की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

कनाडा में 10 दिनों में 2 हिंदुओं की हत्या

बांग्लादेश में हिंदुओं पर पिछले कुछ समय में हमले बढ़ गए हैं. लेकिन इसके अलावा दुनिया के 3 विकसित देशों में भी हिंदुओं के खिलाफ नफरती-नस्लीय हमले हुए हैं और उन्हें जान से हाथ धोना पड़ा है. कनाडा में भारत विरोधी भावनाएं लंबे समय से बनी हुई है.

क्रिसमस से पहले टोरंटो यूनिवर्सिटी के स्कारबोरो कैंपस के पास 20 साल के एक भारतीय छात्र शिवांक अवस्थी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. शिवांक डॉक्टरेट की पढ़ाई कर रहे थे. टोरंटो में हुए इस हत्याकांड से कुछ दिन पहले ही भारतीय मूल की 30 साल की हिमांशी खुराना की भी हत्या कर दी गई. ये दोनों हत्याएं 10 दिन के अंदर कनाडा में कर दी गईं.

ब्रिटेन में भारतीय छात्र की रंजीशन मर्डर

कनाडा के अलावा ब्रिटेन में भी एक हिंदू छात्र पर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी. 25 नवंबर को हरियाणा के रहने वाले विजय कुमार शेओरान ब्रिस्टल में यूनिवर्सिटी ऑफ द वेस्ट ऑफ इंग्लैंड (UWE) में पढ़ाई कर रहे थे. हालांकि कहा जा रहा है कि हरियाणा और पंजाब के कुछ लोगों ने चाकू मारा था.

जर्मनी में आग लगने से हुई भारतीय की मौत

विदेश में भारतीयों पर हमले या हादसे की घटनाएं लगातार होती रहीं. इस बीच नए साल की पूर्व संध्या पर जर्मनी में घर पर आग लगने की वजह से तेलंगाना के रहने वाले 25 साल के हृतिक रेड्डी की मौत हो गई. हृतिक का परिवार संक्रांति के त्योहार के लिए उनके घर लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था.

बताया जा रहा है कि जर्मनी में उनके घर में भीषण आग लग गई थी. घर में तेजी से फैलती आग और घने धुएं की वजह से बचने की कोशिश में, वह बर्लिन में अपने अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिल से नीचे कूद गया और उसके सिर में चोट लग गई. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰