राज्यसभा चुनाव 2026: BSP साफ, विपक्ष हाफ, दांव पर 6 केंद्रीय मंत्री सहित 71 सांसदों का भविष्य

संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा के लिए यह साल बेहद महत्वपूर्ण है. इस साल राज्यसभा की 71 सीटों पर चुनाव होना है. साथ ही छह केंद्रीय मंत्रियों का कार्यकाल भी इस साल पूरा हो रहा है. लिहाजा इस बात पर भी नजरें लगी रहेंगी कि क्या मोदी मंत्रिपरिषद में फेरबदल होगा. इस प्रस्तावित फेरबदल को […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 2 जनवरी 2026, 08:51 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
राज्यसभा चुनाव 2026: BSP साफ, विपक्ष हाफ, दांव पर 6 केंद्रीय मंत्री सहित 71 सांसदों का भविष्य
Photo: UB India News Archive

संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा के लिए यह साल बेहद महत्वपूर्ण है. इस साल राज्यसभा की 71 सीटों पर चुनाव होना है. साथ ही छह केंद्रीय मंत्रियों का कार्यकाल भी इस साल पूरा हो रहा है. लिहाजा इस बात पर भी नजरें लगी रहेंगी कि क्या मोदी मंत्रिपरिषद में फेरबदल होगा. इस प्रस्तावित फेरबदल को भी राज्य सभा चुनावों से जोड़ कर देखा जा रहा है. राज्यसभा में इस साल खाली हो रही 71 सीटों पर चुनाव होने के बाद सबसे शर्मनाक स्थिति मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी (BSP) के लिए होगी. क्योंकि लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी मायवती का सूपड़ा साफ हो जाएगा. दूसरी ओर विपक्ष की ताकत उच्च सदन में और घटेगी.

इन 6 मंत्रियों का राज्यसभा में कार्यकाल होगा पूरा

  1. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी
  2. सहकारी राज्य मंत्री बी एल वर्मा
  3. केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्व क्षेत्र विकास राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर
  4. रेलवे और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू
  5. अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन
  6. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले
Latest and Breaking News on NDTV

हरदीप पुरी, बीएल वर्मा UP से BJP के राज्यसभा सांसद

इनमें पुरी और वर्मा उत्तर प्रदेश से बीजेपी सांसद हैं और दोनों का राज्य सभा कार्यकाल नवंबर तक है. इस लिहाज से यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इनकी वापसी होती है या नहीं. राज्यसभा से रिटायरमेंट के समय पुरी की उम्र 75 वर्ष के नजदीक भी पहुंच रही होगी. बिट्टू राजस्थान और कुरियन मध्य प्रदेश से सांसद हैं.

रामनाथ ठाकुर बिहार और रामदास आठवले महाराष्ट्र से हैं. माना जा रहा है कि इस साल मोदी मंत्रिपरिषद में फेरबदल हो सकता है. ऐसे में इन छह मंत्रियों के भविष्य का फैसला भी हो सकता है.

रिटायर होने वाले 71 में से 30 सांसद BJP के

अभी के आंकड़ों के हिसाब से इन 71 सीटों में सबसे अधिक 30 सांसद भारतीय जनता पार्टी के हैं. बीजेपी राज्य सभा में इस समय अपने ऐतिहासिक सर्वाधिक स्तर 103 पर है. इस साल के अंत तक राज्य सभा के चुनाव के बाद यह संख्या और बढ़ सकती है.

  • कांग्रेस के आठ सांसद भी रिटायर हो रहे हैं जिनमें खुद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल हैं. इनके अलावा क्षेत्रीय दलों के सांसद रिटायर हो रहे हैं जिनमें बीजेपी के सहयोगी दलों के सांसद भी हैं.
  • पश्चिम बंगाल से 5 सांसद अप्रैल में रिटायर होंगे. ये सभी तृणमूल कांग्रेस के हैं. अन्य चुनावी राज्य तमिलनाडु से भी छह सांसद अप्रैल में रिटायर हो रहे हैं.
  • असम से तीन सांसद इस साल अप्रैल में रिटायर हो रहे हैं. इन तीनों राज्यों में इसी साल विधानसभा का चुनाव होना है.

सबसे अधिक 10 सांसद UP से रिटायर हो रहे हैं. इनमें  BJP के 8 और सपा तथा बसपा के एक-एक सांसद हैं. मौजूदा संख्या के हिसाब से BJP के 7 और सहयोगी दलों का एक तथा सपा के दो उम्मीदवार चुने जा सकते हैं.

बदहाल BSP: लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी जीरो

सबसे चौंकाने वाली बात यह होगी कि बहुजन समाज पार्टी (BSP) का कोई सांसद राज्यसभा में नहीं होगा. लोकसभा में पहले ही बसपा का कोई सांसद नहीं है. यानी दोनों सदनों में बसपा का कोई सांसद नहीं रहेगा. 1984 में बीएसपी की स्थापना के बाद 1989 से लगातार संसद में बीएसपी की नुमाइंदगी रही है. यानी 1989 के बाद से पहली बार ऐसा होगा जब बीएसपी का कोई सांसद नहीं रहेगा. यह पार्टी के लिए ऐतिहासिक संकट माना जा रहा है.

दलबदल और क्रॉस वोटिंग की भी आशंका

  • विधानसभा चुनाव से ठीक पहले होने वाले उत्तर प्रदेश के इस राज्यसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर दलबदल और क्रॉस वोटिंग भी देखने को मिल सकती है.
  • वहीं बिहार में 5 सीटों पर चुनाव होगा और महागठबंधन बिना AIMIM के समर्थन के अपना उम्मीदवार जिताने की स्थिति में नहीं है. अगर AIMIM समर्थन दे तो NDA अपने पांचों उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित कर सकता है. ऐसे में बिहार का राज्य सभा चुनाव भी काफी दिलचस्प होगा.
Latest and Breaking News on NDTV

कांग्रेस से खरगे, दिग्विजय, सिंघवी जैसे नेता मैदान में

कांग्रेस के लिए अपने दिग्गज नेताओं जैसे मल्लिकार्जुन खरगे, दिग्विजय सिंह, अभिषेक मनु सिंघवी आदि को फिर से राज्यसभा भेजने के बारे में विचार करना होगा. वहीं यह भी देखना होगा कि जेडीयू राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश को फिर मौका देगी या नहीं?

अभी राज्यसभा में NDA के 126 सांसद, कांग्रेस के 27

फिलहाल राज्यसभा में एनडीए के 126 सांसद हैं. ऐसे में इस साल एनडीए की यह संख्या और बढ़ने की संभावना है. वहीं कांग्रेस के अभी 27 सांसद हैं और ऐसा लगता है कि इस साल के राज्यसभा चुनावों के बाद भी कांग्रेस ऊपरी सदन में नेता विपक्ष की कुर्सी अपने पास रखने में कामयाब रहेगी. एक मनोनीत सांसद सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई का कार्यकाल भी इस साल पूरा हो रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

पूर्व पीएम देवेगौड़ा का कार्यकाल भी हो रहा समाप्त

पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा का कार्यकाल भी इस साल पूरा हो रहा है. कर्नाटक की मौजूदा स्थिति के अनुसार उनकी पार्टी JDS राज्यसभा की कोई सीट जीतने की स्थिति में नहीं है. BJP जरूर एक सीट जीत सकती है. पर क्या बीजेपी 92 वर्ष के देवेगौड़ा को गठबंधन धर्म का सम्मान रखते हुए फिर राज्य सभा भेजेगी. या वे खुद अपनी उम्र को देखते हुए फिर राज्यसभा आने के बारे में विचार करेंगे.
अगर ऐसा नहीं होता है तो संसद में लंबे समय बाद ऐसा होगा जब दोनों सदनों में से किसी में भी कोई पूर्व प्रधानमंत्री सदस्य नहीं होगा.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰