मुस्तफिजुर को लेकर विवाद क्यों?

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल नीलामी में खरीदने पर लगातार विवाद हुआ। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 16 दिसंबर 2025 को अबुधाबी में आईपीएल 2026 के लिए हुई मिनी नीलामी में मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम में लेने पर केकेआर और उसके मालिक बॉलीवुड […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 3 जनवरी 2026, 09:01 AM 8 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मुस्तफिजुर को लेकर विवाद क्यों?
Photo: UB India News Archive

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल नीलामी में खरीदने पर लगातार विवाद हुआ। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 16 दिसंबर 2025 को अबुधाबी में आईपीएल 2026 के लिए हुई मिनी नीलामी में मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम में लेने पर केकेआर और उसके मालिक बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की जमकर आलोचना की गई थी। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भी सामने आया और आखिरकार उसने केकेआर से मुस्तफिजुर को रिलीज करने कहा। इस मामले को लेकर सबसे ज्यादा अगर किसी की आलोचना हुई तो वह शाहरुख ही थे। बीसीसीआई ने विवाद बढ़ता देख हस्तक्षेप किया और मामले को सुलझाने की कोशिश की है

बांग्लादेशी खिलाड़ियों के खेलने पर क्यों हो रहा विवाद?
मुस्तफिजुर रहमान पहले भी आईपीएल का हिस्सा रहे हैं और कई फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं। लेकिन इस बार ही उनके खेलने पर बवाल हो रहा है। ऐसा नहीं है कि हमेशा ही बांग्लादेश के खिलाड़ियों को लेकर रोष देखने को मिला है। दरअसल, इसकी पूरी जड़ बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा की घटनाएं हैं। हाल के महीनों में बांग्लादेश से आई इन खबरों ने भारत में चिंता बढ़ाई है। इस कारण ही भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंधों में कुछ दिनों में टकरार देखने मिली है। इन्हीं घटनाओं का हवाला देते हुए भाजपा और शिवसेना के कई नेताओं ने आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ी को खेलने देने पर सवाल खड़े किए थे। मुस्तफिजुर को खरीदने पर राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। जहां कुछ नेता इसे देशद्रोह से जोड़ रहे हैं, वहीं कई राजनीतिक दल और नेता शाहरुख खान के समर्थन में खुलकर सामने आए थे।

मुस्तफिजुर को लेने के लिए दिखी थी होड़
मुस्तफिजुर को लेकर किस राजनीतिक दल के नेता या कथावाचक ने शाहरुख पर किस तरह निशाना साधा था, उससे पहले ये जानना जरूरी है कि विवाद की शुरुआत आखिर कहां से हुई। मुस्तफिजुर आईपीएल नीलामी के लिए पंजीकृत खिलाड़ियों में शामिल थे। ऐसा नहीं है कि मुस्तफिजुर एकमात्र बांग्लादेशी खिलाड़ी थे जो आईपीएल नीलामी में उतरे थे। इस बार बांग्लादेश के कुल सात खिलाड़ी थे जो ऑक्शन टेबल पर उतरे। इन खिलाड़ियों में रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा, रकीबुल हसन, मोहम्मद शोरिफुल इस्लाम और मुस्तफिजुर रहमान शामिल थे। इनमें से केवल मुस्तफिजुर को ही खरीदार मिला था। मुस्तफिजुर को लेने के लिए केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स (केकेआर) के बीच होड़ देखने मिली थी और अंत में केकेआर मोटी कीमत पर इस बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेने में सफल रहा था। मुस्तफिजुर का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था, लेकिन केकेआर ने इस बांग्लादेश खिलाड़ी के लिए 9.20 करोड़ रुपये खर्च किए थे।
कहां से उठे थे विरोध के स्वर
अब आइए जानते हैं कि आखिरकार मुस्तफिजुर को लेकर विरोध के स्वर आखिर कहां से उठे थे। आईपीएल नीलामी में जैसे ही केकेआर ने मुस्तफिजुर को खरीदा उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने शाहरुख खान को घेरना शुरू कर दिया गया था। इसके बाद खबर आई कि दीपू चंद्र दास की 18 दिसंबर की रात ढाका-मयमनसिंह हाईवे के पास जामिरदिया दुबलियापारा इलाके में भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को पेड़ से बांधकर आग लगा दी गई। इस घटना के कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गए। इसी मामले को लेकर एक बार फिर केकेआर में मुस्तफिजुर के खेलने पर विरोध शुरू हुआ जो देखते ही देखते बढ़ने लगा।

सबसे पहले कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता संगीत सोम ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। इन्होंने शाहरुख खान को भी घेरा था। देवकीनंदन ठाकुर ने सुझाव दिया था कि केकेआर प्रबंधन को मुस्तफिजुर को हटाकर उसकी नीलामी राशि हिंदू पीड़ितों के परिवारों को देनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि मौजूदा हालात में बांग्लादेशी खिलाड़ियों का बहिष्कार एक संदेश देने के लिए जरूरी है।

भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने भी शाहरुख खान पर सीधा हमला बोला था। संगीत सोम ने अभिनेता को गद्दार बताते हुए कहा था कि देश ने उन्हें पहचान दी है और अब ऐसे लोगों की देश को जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा था कि बांग्लादेश में हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है, उनकी हत्या की जा रही है, उन्हें मारा-पीटा जा रहा है। वहां के खिलाड़ियों को खरीदना देशद्रोह है।

स्वामी रामभद्राचार्य ने शाहरुख पर की थी तीखी टिप्पणी
कथावाचक जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने भी शाहरुख खान पर बांग्लादेशी क्रिकेटर को अपनी आईपीएल टीम में शामिल किए जाने पर निशाना साधा था। रामभद्राचार्य से जब शाहरुख को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बांग्लादेशी खिलाड़ी को आईपीएल में खिलाने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। कथावचक ने कहा था, ‘शाहरुख खान कोई हीरो नहीं हैं। उसका कोई चरित्र नहीं है। इसमें कोई नई बात नहीं है। उसके सारे काम एक गद्दार जैसे रहे हैं। उसके सारे कृत्य हमेशा से देश विरोधी रहे हैं।’
समर्थन में भी उठी थीं आवाजें
मुस्तफिजुर के बहाने शाहरुख पर निशाना साधा गया, लेकिन इन सबके बीच शाहरुख खान के समर्थन में भी कई सियासी आवाजें उठी थीं। कांग्रेस नेता भाई जगताप ने आरोप लगाया था कि शाहरुख खान को उनकी मुस्लिम पहचान की वजह से निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया था कि जब भारत अब भी पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलता है, तो फिर इस मुद्दे पर दोहरा मापदंड क्यों अपनाया जा रहा है। जगताप ने यह भी साफ किया था कि आईपीएल टीम का चयन एक प्रक्रिया के तहत होता है और शाहरुख खान अकेले किसी खिलाड़ी का फैसला नहीं लेते। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने भी इस मुद्दे के राजनीतिकरण पर सवाल उठाए थे। समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी ने कहा था कि किसी खिलाड़ी को उसकी राष्ट्रीयता के आधार पर कटघरे में खड़ा करना नफरत फैलाने जैसा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने भी केंद्र सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया था। तमाम विरोध के बीच शाहरुख ने इस मामले में चुप्पी साधे रखी।

आखिरकार बीसीसीआई को करना पड़ा हस्तक्षेप
विवाद को बढ़ता देख आखिरकार बीसीसीआई को भी इस मामले पर हस्तक्षेप करना पड़ा था। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने आईपीएल फ्रेंचाइजी केकेआर से बांग्लादेश के खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया। देवजीत सैकिया ने कहा, हाल ही में देश भर में चल रहे घटनाक्रमों के मद्देनजर, बीसीसीआई ने केकेआर फ्रेंचाइजी को निर्देश दिया है कि वे अपने एक खिलाड़ी, बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज कर दें। बीसीसीआई ने यह भी कहा है कि यदि केकेआर किसी रिप्लेसमेंट की मांग करता है, तो बीसीसीआई उसे इसकी अनुमति देगा।
संगीत सोम ने सनातनियों की जीत बताया
बीसीसीआई के निर्देश के बाद संगीत सोम ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे सनातनियों की जीत बताया और साथ ही शाहरुख को नसीहत भी दे डाली। भाजपा नेता संगीत सोम ने कहा, ‘बीसीसीआई ने जो निर्णय लिया है उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। ये भारत के सभी हिन्दुओं की जीत है, सनातनियों की जीत है। शाहरुख खान को समझ में आ गया है कि भारत में रहकर सनातनियों से पंगा लेना या सनातनियों के विरुद्ध चलना सही नहीं रहेगा। उन्हें समझ आ गया है कि देश के सैकड़ों करोड़ लोग सनातनी हैं, उन्होंने ही उन्हें शाहरुख खान बनाया है।’
अब आगे क्या?
बीसीसीआई ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है और केकेआर को निर्देश भी दे दिए हैं। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि इसके बाद आगे क्या होगा? केकेआर ने मुस्तफिजुर को लेने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए थे। बांग्लादेश के खिलाड़ी को इस तरह आईपीएल से बाहर करने के बाद अब यह भी देखना होगा कि क्या पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तरह बांग्लादेशी खिलाड़ियों के भी आईपीएल में खेलने पर रोक लगेगी? या ये कार्रवाई सिर्फ मुस्तफिजुर तक ही सीमित रहेगी। वहीं, यह भी देखना होगा कि मुस्तफिजुर को हटाने के बाद अब यह विवाद थमता है या नहीं। आने वाले दिनों में इन सभी सवालों के जवाव मिलने की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल यह तो तय है कि मुस्तफिजुर आईपीएल 2026 का हिस्सा नहीं होंगे।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰