असम स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष बना कर कांग्रेस प्रियंका गांधी के सहारे क्या भविष्य की राह देख रही है !

देश के कई राज्‍यों में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, असमऔर पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है और स्क्रीनिंग कमेटी बनाई है. ऐसा हर बार होता है और यह रूटीन प्रक्रिया है. हालांकि इस बार प्रियंका गांधी को असम की स्क्रीनिंग कमेटी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 4 जनवरी 2026, 09:09 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
असम स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष बना कर कांग्रेस प्रियंका गांधी के सहारे क्या भविष्य की राह देख रही है !
Photo: UB India News Archive

देश के कई राज्‍यों में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, असमऔर पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है और स्क्रीनिंग कमेटी बनाई है. ऐसा हर बार होता है और यह रूटीन प्रक्रिया है. हालांकि इस बार प्रियंका गांधी को असम की स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष होंगी. ऐसा पहली बार है जब गांधी परिवार से किसी राज्‍य की स्‍क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है. इस कमेटी का काम होता है विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों का चयन करना. राज्य की हर विधानसभा से जो भी नाम आएंगे, उसमें से सबसे बेहतर उम्मीदवार का चयन कर उसे एक, दो, तीन की वरीयता में डाल कर कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव समिति के सामने रखना. उम्मीदवारों के इस पैनल पर अंतिम फैसला कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति लेती है.

असम की इस स्क्रीनिंग कमेटी में प्रियंका गांधी के साथ दो अन्य सदस्यों के अलावा इमरान मसूद भी हैं, जो सहारनपुर से कांग्रेस के सांसद हैं. हालांकि सबसे दिलचस्प बात ये है कि इन्‍हीं इमरान मसूद ने ठीक दस दिन पहले प्रियंका गांधी को लेकर एक बयान दिया था जो काफी सुर्खियों में रहा था. इमरान मसूद ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के सवाल पर कहा था कि बनाइए प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री वो इंदिरा गांधी की तरह बांग्लादेश को जवाब देंगी, वो इंदिरा गांधी की पोती हैं. इमरान मसूद के इस बयान पर काफी बवाल हुआ था और इसके कई मायने निकाले गए थे. अब इमरान मसूद को प्रियंका गांधी की टीम में ही जगह दी गई है.

प्रियंका गांधी को क्‍यों दिया असम का जिम्‍मा?

अब सवाल उठता है कि प्रियंका गांधी को असम के स्क्रीनिंग कमेटी का जिम्मा क्यों दिया गया है और क्‍या इसके पीछे भी सोची समझी रणनीति है. असम के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई भी युवा हैं, उनके पिता तरुण गोगोई कई बार असम के मुख्यमंत्री रहे और 10 जनपथ के करीबी थे. गौरव गोगोई लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता हैं यानी राहुल गांधी के बाद कांग्रेस संसदीय दल में उनकी हैसियत नंबर 2 की है. गौरव गोगोई, सचिन पायलट, जीतू पटवारी जैसे नेताओं को कांग्रेस की नई पीढ़ी के नेताओं के रूप में देखा जा रहा है. ऐसे में प्रियंका गांधी को गौरव गोगोई के मददगार के रूप में देखा जा रहा है.

ऐसे में सवाल ये भी है कि असम ही क्यों, क्या यहां कांग्रेस के लिए कोई चांस है, क्या गौरव गोगोई हिमंता बिस्‍वा सरमा को चुनौती दे पाएंगे. बहुत सारे जानकार मानते हैं कि इस चुनाव में तो संभव नहीं हैं. हां, गौरव गोगोई लगे रहे तो पांच साल बाद संभव है. हालांकि असम के आंकड़े कुछ और ही कह रहे हैं. दरअसल, वहां चुनाव गठबंधन के बीच होता है, जैसे पिछली बार एनडीए को 126 विधानसभा सीटों में 75 सीटें मिली थी और कांग्रेस गठबंधन वाली महाजोत को 50 सीट. हालांकि यदि आप वोटों के प्रतिशत को देखें तो एनडीए को 43.9 फीसदी वोट मिले थे, जबकि महाजोत को 42.3 फीसदी यानी अंतर सिर्फ 1.6 फीसदी वोटों का ही था.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…
खास खबर

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है. राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने याचिका की कॉपी शिकायतकर्ता को सौंपने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से कहा है कि वह 20 अगस्त को […]

UB India News17 अग॰
‘पीएम आवास के बाहर भीड़ लेकर तो हम पहुंचे थे’ , सपा और कांग्रेस में तू-तू-मैं-मैं!……………….
विपक्ष

‘पीएम आवास के बाहर भीड़ लेकर तो हम पहुंचे थे’ , सपा और कांग्रेस में तू-तू-मैं-मैं!……………….

लोकसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद, विपक्ष के हंगामे के कारण पहले सदन को दोपहर 12 बजे तक और फिर दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. विपक्ष के सदस्यों के नारेबाजी करने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनसे प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह किया […]

UB India News22 जुल॰
डोरी से बंधे हाथ, गुस्सैल चेहरा, पुलिस लेने आई तो जमीन पर लेट गए; PM आवास के बाहर दिखा राहुल गांधी का संघर्ष
विपक्ष

डोरी से बंधे हाथ, गुस्सैल चेहरा, पुलिस लेने आई तो जमीन पर लेट गए; PM आवास के बाहर दिखा राहुल गांधी का संघर्ष

दिल्ली में NEET छात्रों पर सोमवार को हुए लाठीचार्ज के मामले में कांग्रेस पीएम आवास के सामने बड़ा प्रदर्शन किया. कांग्रेस के दिग्गज नेता अचानक पीएम मोदी के आवास के बाहर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए. कांग्रेस शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है. इस दौरान पुलिस राहुल गांधी […]

UB India News21 जुल॰
23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..
खास खबर

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र लिखकर चिंता जताई है. इन दलों ने SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं और दावा किया है कि हाल के चुनावों के नतीजे ‘जनता की इच्छा’ को नहीं दर्शाते हैं. पत्र में आरोप लगाया गया […]

UB India News3 जुल॰
भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..
विपक्ष

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा झूठा साबित हुआ है. भारतीय वायुसेना के एक दस्तावेज से इसकी पोल खुली है. अब इस मुद्दे पर बीजेपी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. राफेल विमान को लेकर कांग्रेस नेता की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर […]

UB India News24 जून
थरूर एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर क्यों आ गए…………………….
खास खबर

थरूर एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर क्यों आ गए…………………….

कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपने बयान के कारण एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, थरूर ने 21 जून को श्रीनगर दौरे के दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- हमने जम्मू-कश्मीर की स्थिति और हालात में आ […]

UB India News22 जून
कांग्रेस ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए……………..
खास खबर

कांग्रेस ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए……………..

ईरान-अमेरिका डील के बाद इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कांग्रेस की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया सामने आई। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार कहा कि यह खबर स्वागतयोग्य है कि अमेरिका और ईरान एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे, भले ही पूरी जानकारी अभी आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं की गई […]

UB India News15 जून
विपक्षी गठबंधन से कितनी उम्मीदें……………..
खास खबर

विपक्षी गठबंधन से कितनी उम्मीदें……………..

एक ऐसे समय में, जब यह सवाल मजबूती से और कुछ हंसी उड़ाने वाले अंदाज में पूछा जाता है कि क्या ‘इंडिया’ नाम का गठबंधन जिंदा भी है, तब सोमवार को इंडिया ब्लॉक की बैठक दिल्ली में हुई। इस बैठक में लगभग 25 दलों ने हिस्सा लिया। हालांकि, इसमें कोई क्रांतिकारी पहल नहीं हुई, लेकिन […]

UB India News9 जून
इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………
राष्ट्रीय

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में सोमवार को इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक में केंद्र सरकार को घेरने की विपक्ष की साझा रणनीति पर चर्चा की गई है। बैठक में कांग्रेस, टीएमसी, सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा किया गया है। हालांकि, डीएमके और आम आदमी पार्टी ने […]

UB India News8 जून