यूपी SIR की लिस्ट जारी, कटे 2 करोड़ 88 हजार वोट

देश के सबसे बड़े और राजनीतिक रूप से सबसे अहम राज्य उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है. यह सिर्फ एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि आने वाले चुनावों की दिशा और दशा तय करने वाला कदम माना जा रहा है. ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 6 जनवरी 2026, 10:19 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
यूपी SIR की लिस्ट जारी, कटे 2 करोड़ 88 हजार वोट
Photo: UB India News Archive

देश के सबसे बड़े और राजनीतिक रूप से सबसे अहम राज्य उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है. यह सिर्फ एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि आने वाले चुनावों की दिशा और दशा तय करने वाला कदम माना जा रहा है. ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. वजह यह है कि इस बार मतदाता सूची से दो करोड़ 88 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए हैं. भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी समेत तमाम राजनीतिक दल इस सूची पर पैनी नजर बनाए हुए हैं क्योंकि मतदाता सूची में होने वाला ये बदलाव सीधे तौर पर चुनावी गणित को प्रभावित कर सकता है.

उत्तर प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने जानकारी देते हुए कहा, SIR से पहले की मतदाता सूची में 15 करोड़ 44 लाख 30 हजार 92 मतदाता शामिल थे. SIR के पहले राउंड के बाद मतदाताओं की संख्या 12 करोड़ 55 लाख 55 हजार 984 रह गई है. मतदाता सूची से फिलहाल 2 करोड़ 88 लाख 74 हजार 108 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं. जो कुल मतदाता सूची का करीब 18.70% है. इनमें से मृत मतदाताओं की संख्या 46 लाख 23 हजार 796 है, जबकि 79 लाख 52 हजाार 190 मतदाता अनुपस्थित पाए गए हैं. पूरी तरह से दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके मतदाताओं की संख्या फिलहाल 1 करोड़ 29 लाख 77 हज़ार 472 है.

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया पिछले कुछ समय से चल रही थी. इस दौरान चुनाव आयोग ने दो बार समयसीमा बढ़ाई, ताकि अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए जा सकें. प्रशासन का दावा है कि इस अतिरिक्त समय का उपयोग जिला स्तर पर सत्यापन को मजबूत करने के लिए किया गया है.

ऐसे में ये जानना जरूरी है कि SIR ड्राफ्ट सूची में आप अपना नाम कैसे देख सकते हैं :-

वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें नाम

  • https://voters.eci.gov.in पर जाएं
  • इसके बाद डाउनलोड इलेक्ट्रल रोल पर क्लिक करें
  • इसमें State का ऑप्शन आएगा, उसमें अपना state डालें
  • Year of Revision में साल साल 2026 सलेक्ट करें
  • Roll Type ऑप्शन में SIR DraftROLL-2026 डालें
  • इसके बाद District के कॉलम में अपना जिला भरें
  • Assembly Constituency का कॉलम भरना होगा
  • इसके बाद लैंग्वेज के सेक्शन में अपनी भाषा का चुनाव करना होगा
  • इसके बाद एक कैप्चा कोड दिखेगा जिसे बॉक्स में भरना होगा
  • इसके बाद नीचे की ओर पोलिंग स्टेशन का ऑप्शन दिखाई देगा
  • आपको अपने पोलिंग स्टेशन के सामने टिक मार्क करना होगा
  • इसके बाद डाउनलोड सलेक्ट पीडीएफ के ऑप्शन पर जाना होगा

अगर आपका नाम नहीं है तो कौन सा भरें फॉर्म

  • फॉर्म 6– 18 साल की उम्र पूरी करने वाले नए मतदाताओं के लिए
  • फॉर्म 7– वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए, आपत्तियों के लिए
  • फॉर्म 8– निवास स्थान बदलने/मतदाता सूची में सुधार/वोटर कार्ड बदलने

फॉर्म कहां सबमिट करें

  • ऑनलाइन चुनाव आयोग की वेबसाइट (voters.eci.gov.in)
  • CINET APP के जरिए भी फॉर्म भरा जा सकता है
  • बूथ लेवल अधिकारी के पास भी फॉर्म सबमिट कर सकते हैं

नाम गायब होने पर मतदाताओं को मिलेगा पूरा मौका

ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद यदि किसी मतदाता का नाम इसमें नहीं पाया जाता है, तो उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है. चुनाव आयोग ने इस स्थिति के लिए पूरी व्यवस्था की है. ड्राफ्ट सूची के आधार पर नागरिक दावा और आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. यदि नाम गलती से हट गया है या किसी तरह की त्रुटि है, तो उसे ठीक कराने का पूरा अवसर दिया जाएगा, ताकि अंतिम मतदाता सूची में कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए.

एक महीने तक सुधार और आपत्तियों की छूट

राज्य निर्वाचन आयोग ने साफ किया है कि ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद मतदाताओं को पूरा एक महीना दिया जाएगा. 6 जनवरी से 6 फरवरी तक कोई भी नागरिक नाम जोड़ने, हटाने या उसमें सुधार के लिए आवेदन कर सकेगा. इस दौरान प्राप्त सभी दावों और आपत्तियों की जांच के बाद ही अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी.

11 जनवरी को पोलिंग स्टेशन जाएं

दावे और आपत्तियों से जुड़ी जानकारी भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश की वेबसाइट (https://ceouttarpradesh.nic.in) से हासिल की जा सकेगी. 11 जनवरी 2026 को सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी भी उस बूथ के सभी वोटर लिस्ट के नामों को पढ़कर सुनाएंगे.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰