दिल्ली में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हिंसा , पुलिस टीम पर हुई पत्थरबाजी

देश की राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट क्षेत्र में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास हुई पत्थरबाजी मामले की पूरी टाइमलाइन सामने आ गई है। यहां लोगों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस पर पत्थरबाजी की। अब पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और अबतक 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लगातार […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 7 जनवरी 2026, 09:00 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दिल्ली में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हिंसा , पुलिस टीम पर हुई पत्थरबाजी
Photo: UB India News Archive

देश की राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट क्षेत्र में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास हुई पत्थरबाजी मामले की पूरी टाइमलाइन सामने आ गई है। यहां लोगों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस पर पत्थरबाजी की। अब पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और अबतक 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लगातार सोशल मीडिया खंगाल रही है और वायरल वीडियो के माध्यम से उन्मादियों की पहचान कर रही है। सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का भी इस मामले में नाम आया है। जानें तुर्कमान गेट इलाके में बवाल कैसे हो गया।

फैज-ए-इलाही मस्जिद बवाल की पूरी टाइमलाइन

– मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 12 बजे के करीब पुलिस को तुर्कमान गेट के पास डिप्लॉय किया गया।

– करीब साढ़े 12 बजे 32 बुलडोजर, 50 डंपर और 200 से ज्यादा मजदूर मौके पर पहुंचे।

– रात में 1 बजे बुलडोजर की कार्रवाई शुरू होनी थी लेकिन वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा होना शुरू हो गई।

– जिसके बाद करीब सवा 1 बजे पुलिस ने लोगों को वापस भेजना शुरू कर दिया।

– रात करीब 1 बजकर 23 मिनट पर पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू हुई।

– 10 मिनट तक मौके पर बवाल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ और उपद्रवियों को खदेड़ना शुरू किया।

– इस बीच आंसू गैस के गोले भी पुलिस की तरफ से छोड़े गए।

– इस बीच 1 बजकर 30 मिनट पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू हो गई थी जोकि करीब साढ़े 5 घंटे चली। ये कार्रवाई सुबह 7 बजे तक जारी रही, इसके बाद से मलबा हटाने का काम फिलहाल जारी है।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मैसेज सर्कुलेट करके लोगों को इलाके में जमा किया गया था। लोगों से कहा गया था कि मस्जिद तोड़ी जा रही है, हालांकि MCD की टीम सिर्फ अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इसका आदेश हाईकोर्ट की तरफ से दिया गया था।

यह है पूरा मामला

फैज-ए-इलाही मस्जिद की प्रबंधन समिति ने दिल्ली एमसीडी के 22 दिसंबर 2025 के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इसमें कहा गया कि मस्जिद के बाहर की 0.195 एकड़ जमीन पर बने ढांचे अवैध हैं। उन्हें हटाया जाएगा।

एमसीडी का कहना है कि अतिरिक्त जमीन पर मालिकाना या वैध कब्जे के दस्तावेज पेश नहीं किए गए हैं। एमसीडी का यह आदेश 12 नवंबर 2025 को हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच के निर्देशों के आधार पर जारी किया गया था।

डिवीजन बेंच के आदेश में तुर्कमान गेट के पास रामलीला ग्राउंड से करीब 38,940 वर्ग फुट अतिक्रमण हटाने को कहा गया था, जिसमें सड़क, फुटपाथ, बारात घर, पार्किंग और एक निजी क्लिनिक शामिल हैं।

मस्जिद समिति का कहना है कि यह जमीन वक्फ संपत्ति है। वह इसके लिए वक्फ बोर्ड को लीज किराया देती है। हमें अतिक्रमण हटाने पर आपत्ति नहीं है। बारात घर और क्लिनिक का संचालन बंद किया जा चुका है। मुख्य आपत्ति कब्रिस्तान को लेकर है।

6 जनवरी: हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया

6 जनवरी को ही दिल्ली हाईकोर्ट ने मस्जिद और कब्रिस्तान से सटी जमीन से अतिक्रमण (बारात घर और डायग्नोस्टिक सेंटर) हटाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया था। कोर्ट ने इस मामले में नगर निगम दिल्ली (MCD), शहरी विकास मंत्रालय, दिल्ली विकास प्राधिकरण, दिल्ली वक्फ बोर्ड समेत अन्य विभागों से जवाब मांगा है। जस्टिस अमित बंसल ने कहा था कि मामला सुनवाई के योग्य है। सभी पक्षों को 4 हफ्ते में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी।

सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी थे मौके पर मौजूद, भीड़ को उकसाने का आरोप

दिल्ली स्थित तुर्कमान गेट के पास अवैध कब्जों को हटाने गई एमसीडी की टीम पर पत्थरबाजी के मामले में अब उत्तर प्रदेश स्थित रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का नाम सामने आया है. आरोप है कि उन्होंने देर रात लोगों को भड़काया. पुलिस उनसे पूछताछ करेगी. नदवी. संसद के पास स्थित मस्जिद के इमाम भी हैं.

इस मामले पर बीजेपी नेता और प्रवक्ता नवीन कोहली ने कहा कि कोर्ट के आदेश का पालन हो रहा है. समाज से बात हो चुकी है. फिर सपा के सांसद जाते हैं. धर्म को बीच में लाया जाता है. पत्थरबाजी होती है. इस पर सपा को जवाब देना चाहिए. अखिलेश यादव को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए. सपा को कहना चाहिए कि दिल्ली पुलिस को कार्रवाई करे. कोहली ने कहा कि डेढ़ बजे रात को कोई अपने घर से तुर्कमान गेट जाता है? उनकी वजह से वहां की स्थिति नाजुक है.  उन्होंने आरोप लगाया कि क्या षड्यंत्र रचा जा रहा था? इस पर अखिलेश यादव और सपा को जवाब देना चाहिए.

कोहली ने कहा कि इस प्रकार की राजनीति करना गलत है. लोगों को उकसा कर, गलत बयानबाजी कर के माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है. क्या राजनीति करने के लिए लोगों की जान से खेला जा सकता है? ऐसे ही लोग उमर खालिद, शरजील इमाम की बातों को नजरअंदाज करते हैं.

तुर्कमान गेट के पास पत्थरबाजी करने वाले कौन?

इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की 7 विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. इसके साथ ही अभी तक कम से कम 15 लोग हिरासत में लिए गए हैं. कुछ आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं. आरोप है कि आदिल कासिफ, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद अरीब, उजैफ, आजिम इरफान ने पत्थर चलाए.

इसके अलावा पुलिस ने उन लोगों की भी पहचान की है जिन्होंने वीडियो और मैसेज वायरल किए. आरोप है कि अदनान और समीर ने वीडियो, ऑडियो नोट्स वॉट्सऐप पर वायरल किए.

इस मामले में दिल्ली पुलिस के अधिकारी मधुर वर्मा ने कहा कि 100 से 150 पत्थरबाज थे.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰