बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आना होगा नहीं तो उन्हें अपने अंक गंवाने होंगे …………..

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के बीच जारी विवाद पर अब आईसीसी का रुख साफ होता नजर आ रहा है. आईसीसी ने फिलहाल भारत में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस खतरा नहीं बताया है और इसी वजह से बांग्लादेश के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 7 जनवरी 2026, 08:59 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आना होगा नहीं तो उन्हें अपने अंक गंवाने होंगे …………..
Photo: UB India News Archive

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के बीच जारी विवाद पर अब आईसीसी का रुख साफ होता नजर आ रहा है. आईसीसी ने फिलहाल भारत में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस खतरा नहीं बताया है और इसी वजह से बांग्लादेश के मैच भारत से बाहर कराने की मांग को स्वीकार नहीं किया गया है.

टी20 वर्ल्ड कप का मैच भारत से बाहर खेलने की बांग्लादेश की मांग को आईसीसी ने नकार दिया है। आईसीसी ने कहा है कि बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आना होगा। नहीं तो उन्हें अपने अंक गंवाने पड़ सकते हैं। ICC के इस आदेश के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पूरी तरह से बैकफुट पर चला गया है।

ऑनलाइन बैठक में हुई चर्चा

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार (6 जनवरी) को आईसीसी और बीसीबी के अधिकारियों के बीच एक ऑनलाइन बैठक हुई. इस बैठक में आईसीसी ने साफ शब्दों में कहा कि उसके पास ऐसा कोई सुरक्षा आकलन नहीं है, जिससे यह साबित हो कि भारत में खेलने के दौरान बांग्लादेशी टीम को कोई खास खतरा है. इसी कारण आईसीसी ने टूर्नामेंट के शेड्यूल या वेन्यू में बदलाव की कोई जरूरत नहीं मानी है.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने जारी किया बड़ा बयान

अब इस मामले पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का बयान सामने आया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बताया है कि उन्हें ICC की तरफ से T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत में बांग्लादेश क्रिकेट टीम की सुरक्षा और हिफाजत को लेकर बोर्ड की चिंताओं के बारे में जवाब मिला है। जहां हमने उनसे टीम के मैचों को दूसरी जगह शिफ्ट करने का अनुरोध की थी। इसको लेकर ICC की तरफ से उन्हें जवाब मिल गया है। इससे अब लगभग ये साफ हो गया कि बांग्लादेश टीम को टी20 वर्ल्ड कप के सभी मैच भारत में ही खेलना पड़ सकता है।

ICC ने बांग्लादेश को दिया ये जवाब

बीसीबी ने कहा है कि ICC ने अपने जवाब से यह साफ कर दिया है कि टूर्नामेंट के दौरान बांग्लादेश टीम को पूरी सुरक्षा मिलेगी और बांग्लादेश के सभी मुकाबले बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे। ICC ने इस पूरे मामले पर अब BCB के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई है और आश्वासन दिया है कि इवेंट के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी जो सुझाव देंगे वो उनका स्वागत करेंगे और उन पर उचित विचार किया जाएगा। हालांकि इस पूरे मामले पर अभी तक ICC की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश को खेलना है तीन मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश को अपने तीन मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेलने हैं। बांग्लादेश की टीम 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला मैच ईडन गार्डन्स में खेलेगी। इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम को 9 फरवरी को इटली के खिलाफ और 14 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ अपने मैच ईडन गार्डन्स में खेलन है। बांग्लादेश की टीम को 17 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल का सामना करेगी।

तय शेड्यूल के मुताबिक बांग्लादेश के मैच

मौजूदा शेड्यूल के अनुसार, बांग्लादेश को ग्रुप सी में अपने तीन मैच कोलकाता में खेलने हैं-

7 फरवरी – बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज

9 फरवरी – बांग्लादेश बनाम इटली

14 फरवरी – बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड

17 फरवरी – बांग्लादेश बनाम नेपाल

अलग-अलग रिपोर्ट्स, अलग दावे

ESPNcricinfo की रिपोर्ट में दावा किया गया कि आईसीसी ने बीसीबी से कहा है कि अगर टीम भारत नहीं आती है तो उसे मैच गंवाने या अंक खोने का खतरा हो सकता है. हालांकि बीसीबी ने इस तरह के किसी अल्टीमेटम से साफ मना किया है. अभी तक आईसीसी या बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक बयान भी नहीं आया है.

कैसे शुरु हुआ विवाद?

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब BCCI ने आईपीएल IPL फ्रेंचाइजी KKR को बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया. मुस्ताफिजुर को आईपीएल नीलामी में 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. BCB ने इस फैसले के विरोध में बांग्लादेश में IPL के प्रसारण पर भी रोक लगा दी थी

इस बीच, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि की है कि मुस्ताफिजुर अब पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते नजर आएंगे. इन तमाम घटनाओं के बावजूद ICC का फिलहाल साफ रुख है की सुरक्षा के आधार पर बांग्लादेश के मैचों के वेन्यू में कोई बदलाव नहीं होगा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰