क्या जामा मस्जिद के बाहर भी चलेगा बुलडोजर?

दिल्ली की मशहूर शाही जामा मस्जिद के बाहर अतिक्रमण की समस्या पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने दिल्ली नगर निगम यानी कि MCD को 2 महीने के अंदर अतिक्रमण का सर्वे करने और उसे हटाने का आदेश दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि तुर्कमान गेट के बाद अब […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 8 जनवरी 2026, 07:56 AM 8 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या जामा मस्जिद के बाहर भी चलेगा बुलडोजर?
Photo: UB India News Archive

दिल्ली की मशहूर शाही जामा मस्जिद के बाहर अतिक्रमण की समस्या पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने दिल्ली नगर निगम यानी कि MCD को 2 महीने के अंदर अतिक्रमण का सर्वे करने और उसे हटाने का आदेश दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि तुर्कमान गेट के बाद अब आने वाले दिनों में जामा मस्जिद के बाहर भी बुलडोजर चल सकता है। बता दें कि जामा मस्जिद तक जाने वाली सड़क पर दुकानदारों का कब्जा है, यहां तक कि मस्जिद की सीढ़ियां भी अतिक्रमण की चपेट में हैं।

मौलाना आजाद की मजार के पास भी कब्जा

जामा मस्जिद के पास अवैध अतिक्रमण किस कदर हुआ है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की मजार के पास भी कब्जेधारियों ने जगह घेर रखी है। जामा मस्जिद पहुंचने वाली सड़क पर दाएं-बाएं और बीच में पटरी दुकानदारों का कब्जा नजर आता है। ये दुकानदार सड़क को इतना संकुचित कर देते हैं कि आने-जाने में मुश्किल होती है। मस्जिद की सीढ़ियों पर भी अतिक्रमण हो गया है, जिससे ऐतिहासिक इमारत की खूबसूरती प्रभावित हो रही है। कोर्ट ने एमसीडी को साफ निर्देश दिया है कि सर्वे के बाद अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाया जाए।

तुर्कमान गेट के पास भड़क उठी थी हिंसा

बता दें कि बुधवार तड़के रामलीला मैदान क्षेत्र में तुर्कमान गेट के पास स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद और कब्रिस्तान के पास अवैध कब्जा हटाने के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। ऑपरेशन के दौरान कुछ लोकल और बाहरी लोगों ने कथित तौर पर पुलिस और एमसीडी कर्मचारियों पर पत्थर फेंके थे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हिंसा में 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, और 30 लोगों की पहचान हो चुकी है। पुलिस के पास घटना से जुड़े कम से कम 400 वीडियो हैं और हर वीडियो की बारीकी से जांच की जा रही है।

फैज-ए-इलाही मस्जिद पत्‍थरबाजी में 6 और गिरफ्तार, अब तक 11 चढ़े हत्‍थे

देश की राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हुई पत्थरबाजी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को अदालत ने एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपियों के वकीलों ने यह जानकारी दी. साथ ही आरोपियों की ओर से ज़मानत याचिकाएं भी दाखिल कर दी गई हैं, जिन पर गुरुवार 8 जनवरी 2026 को सुनवाई होनी है. पत्‍थरबाजी के आरोपी काशिफ, मोहम्मद कैफ और मोहम्मद आरिब की ओर से पेश वकील एम. आसद बेग ने बताया कि अदालत ने एफआईआर की प्रति बचाव पक्ष को सौंपने के बाद एक दिन की न्यायिक हिरासत मंज़ूर की. उन्होंने कहा, ‘जज के आदेश के बाद हमें एफआईआर की कॉपी दी गई. इसके बाद हमने जमानत याचिका दाखिल की है. अदालत ने एक दिन की न्यायिक हिरासत दी है और कल (8 जनवरी को) तीस हजारी कोर्ट में जमानत पर सुनवाई होगी.’ मामले में एक अन्‍य आरोपी समीर की ओर से पेश वकील मोहम्मद आकिफ ने भी बताया कि अदालत ने एक दिन की न्यायिक हिरासत दी है. उन्होंने कहा कि हमें अभी एफआईआर की कॉपी मिली है. अब हम आगे की कानूनी प्रक्रिया पर विचार करेंगे. वकीलों का कहना है कि जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान अदालत के सामने सभी तथ्यों को रखा जाएगा.
अब तक दिल्ली पुलिस इस मामले में पांच लोगों को गिरफ़्तार कर चुकी है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान काशिफ, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद आरिब, अदनान और समीर के रूप में हुई है. यह घटना 7 जनवरी को तड़के उस समय हुई, जब नगर निगम की टीम फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी. कार्रवाई के दौरान इलाके में तनाव बढ़ गया और देखते ही देखते पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. दिल्ली पुलिस ने बुधवार को इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और अन्य कानूनों की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया. सेंट्रल रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि मामले में बीएनएस की धारा 121, 123 और 221 के अलावा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान से बचाव अधिनियम की धारा 3 और दंगा करने से जुड़ी धारा 191 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक, ये धाराएं हिंसा, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने से जुड़े अपराधों को ध्यान में रखकर लगाई गई हैं.

क्‍या सांसद भी थे मौके पर मौजूद?

संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात एमसीडी की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान हुई, जब तुर्कमान गेट इलाके में तनाव का माहौल बन गया. पत्थरबाजी की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस का कहना है कि हालात अब काबू में हैं और इलाके में शांति बनी हुई है. इस बीच, घटनास्थल पर समाजवादी पार्टी (सपा) के एक सांसद की मौजूदगी को लेकर उठे सवालों पर भी पुलिस ने अपनी स्थिति साफ की है. मधुर वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सांसद पहले वहां मौजूद थे, लेकिन जब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई, उससे पहले वे वहां से जा चुके थे. उन्होंने बताया कि यह मामला अभी जांच के दायरे में है. अगर जांच में कुछ और सामने आता है तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

इलाके में तगड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था

पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उन वीडियो का भी संज्ञान लिया है, जिनके जरिये कथित तौर पर हिंसा भड़काने की कोशिश की गई. मधुर वर्मा के अनुसार, कुछ वीडियो ऐसे पाए गए हैं जिनमें लोगों को उकसाने की कोशिश की गई है. उन्होंने कहा कि ऐसे वीडियो पोस्ट करने वालों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा. यदि जांच में किसी साज़िश या उकसावे की भूमिका सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी. दिल्ली पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई सबूतों के आधार पर की जाएगी. पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है और किसी भी तरह की अफ़वाह या भड़काऊ गतिविधि पर कड़ी नज़र रखी जा रही है.
January 8, 202613:20 IST

तुर्कमान गेट के पास स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास एमसीडी ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान कुछ शरारती तत्‍वों ने निगम और पुलिस की टीम पर पत्‍थरबाजी कर दी. अब पुलिस ने इस मामले में छह और आरोपियों को दबोचा है. इस तरह इस मामले में अभी तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. दूसरी तरफ, कांग्रेस ने इस पूरे प्रकरण पर प्रतिक्रिया दी है. पवन खेड़ा ने कहा कि पत्‍थरबाजी को स्‍वीकार नहीं किया जा सकता है. अवैध कब्‍जा हटाने के दिल्‍ली हाईकोर्ट के फैसले पर उन्‍होंने कहा कि पार्टी अदालत के निर्णय का अध्‍ययन कर रही है.

January 8, 202611:39 IST

फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास गुरुवार को भी दो बुलडोजर काम पर लगे हुए हैं. अवैध कब्‍जे को ध्‍वस्‍त करने से वहां बड़ी मात्रा में मलबा जमा हो गया था, अब उसे साफ करने का काम चल रहा है. साथ ही बाकी बचे हिस्‍से को तोड़ने का काम किया जा रहा है. जहां कभी घर पर घर थे और अतिक्रमणकारियों का कब्‍जा था, अब वहां खुला मैदान है.

January 8, 202610:01 IST

तुर्कमान गेट के आसपास पुलिस कड़ी निगरानी रख रही है. मॉनिटरिंग के लिए मोबाइल पुलिस स्टेशन यानी चलता फिरता CCTV कंट्रोल रूम बनाया गया है. इलाके में हर एक एंगल से नजर रखी जा रही है. फैज-ए-इलाही मस्जिद के ठीक सामने मोबाइल CCTV कंट्रोल रूम बनाया गया है. ये कंट्रोल रूम दिल्ली पुलिस और अर्ध सैन्य बलों के लिए मददगार साबित हो रहे हैं. दंगे वाले लोकेशन पर या भीड़भाड़ वाले लोकेशन पर होने वाले हर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में मोबाइल पुलिस स्टेशन बेहद कारगर है.

January 8, 202609:19 IST

तुर्कमान गेट पर हुई हिंसा के मामले में नई बात सामने आई है. दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रामपुर से सपा सांसद और नई दिल्ली पार्लियामेंट स्ट्रीट मस्जिद के इमाम मोहिबुल्ला नदवी को पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस जारी करेगी.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰