तमिलनाडु में 2026 विधानसभा चुनाव: क्या है बीजेपी की रणनीति?

तमिलनाडु में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को और मजबूत करने की कोशिशें तेज हो गई हैं. इस कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पलानीस्वामी के बीच बुधवार देर रात लंबी बैठक हुई. करीब तीन घंटे चली बैठक में गठबंधन विस्तार को लेकर अहम चर्चा हुई. सूत्रों के मुताबिक, […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 8 जनवरी 2026, 09:46 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
तमिलनाडु में 2026 विधानसभा चुनाव: क्या है बीजेपी की रणनीति?
Photo: UB India News Archive

तमिलनाडु में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को और मजबूत करने की कोशिशें तेज हो गई हैं. इस कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पलानीस्वामी के बीच बुधवार देर रात लंबी बैठक हुई. करीब तीन घंटे चली बैठक में गठबंधन विस्तार को लेकर अहम चर्चा हुई.

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी राष्ट्रीय नेतृत्व AIADMK से निष्कासित नेताओं ओ. पन्नीरसेल्वम (OPS), टी.टी.वी. दिनाकरन और प्रेमलता विजयकांत के नेतृत्व वाली DMDK को दोबारा NDA में लाने के पक्ष में है. सूत्रों के अनुसार, यह बैठक तमिलनाडु की राजनीतिक स्थिति, DMK विरोधी वोटों के एकीकरण और NDA को चुनाव से पहले एकजुट रूप में पेश करने को लेकर केंद्रित रही.

हालांकि AIADMK महासचिव ई. पलानीस्वामी OPS और दिनाकरन की वापसी को लेकर अब भी असहज हैं. सूत्रों का कहना है कि पलानीस्वामी किसी भी ऐसे नेता को दोबारा साथ लेने के पक्ष में नहीं हैं, जो भविष्य में पार्टी के भीतर उनकी नेतृत्व क्षमता को चुनौती दे सके या संगठन पर उनकी पकड़ को कमजोर कर दे.

इसके बावजूद बीजेपी का राष्ट्रीय नेतृत्व DMK के खिलाफ व्यापक मोर्चाबंदी पर जोर दे रहा है. पार्टी का आकलन है कि OPS और दिनाकरन दोनों का प्रभावशाली थेवर समुदाय पर खास असर है, जो एक महत्वपूर्ण OBC वर्ग है. यही वजह है कि बीजेपी एआइएडीएमके पर दोनों नेताओं के साथ फिर से गठबंधन के लिए दबाव बना रही है. इस कोशिश में तेजी इसलिए भी आई है क्योंकि OPS और दिनाकरन, अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी टीवीके के संपर्क में बताए जा रहे हैं.

क्या है बीजेपी की रणनीति?
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस महीने के अंत में प्रस्तावित तमिलनाडु यात्रा से पहले बीजेपी एक काफी मजबूत और सशक्त NDA का खाका तैयार करना चाहती है. पीएम मोदी राज्य में कई रैलियों को संबोधित कर चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे. बीजेपी लंबे समय से तमिलनाडु में अपने राजनीतिक आधार को मजबूत करने की कोशिश कर रही है.

सूत्रों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर बीजेपी अपने कोटे की कुछ सीटें छोटी पार्टियों को देने पर भी विचार कर सकती है, ताकि उन्हें NDA में समायोजित किया जा सके. बीजेपी NDA को एक स्थिर और मजबूत विकल्प के रूप में पेश करने की रणनीति पर आगे बढ़ती दिख रही है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰