भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आज आखिरी कारोबारी दिन गिरावट जारी ……….

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 9 जनवरी को गिरावट है। सेंसेक्स 400 अंकों की गिरावट के साथ 83,790 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 120 अंकों की गिरावट है। यह 25,750 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। आज के कारोबार में रियल्टी और फॉर्मा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 9 जनवरी 2026, 06:54 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आज आखिरी कारोबारी दिन गिरावट जारी ……….
Photo: UB India News Archive

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 9 जनवरी को गिरावट है। सेंसेक्स 400 अंकों की गिरावट के साथ 83,790 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 120 अंकों की गिरावट है। यह 25,750 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

आज के कारोबार में रियल्टी और फॉर्मा शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है। निफ्टी का रियल्टी इंडेक्स करीब 2.50% नीचे हैं। वहीं फार्मा इंडेक्स 1% नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं आईटी शेयरों में तेजी है। निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.30% ऊपर है।

ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगाए गए ग्लोबल टैरिफ की वैधता पर आज वहां की सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है। इस फैसले का असर पूरी दुनिया के शेयर बाजारों पर पड़ना तय है, इसलिए निवेशक अलर्ट मोड पर हैं।

इसके अलावा अमेरिका में आज नॉन-फार्म पेरोल और बेरोजगारी के आंकड़े भी जारी होने हैं, जो फेडरल रिजर्व के अगले कदम की ओर इशारा करेंगे।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला रुख

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.21% ऊपर 4,561 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 1.14% ऊपर 51,700 पर ट्रेड कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.37% ऊपर 26,250 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.87% गिरकर 4,4,118 पर ट्रेड कर रहा है।
  • 8 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.55% चढ़कर 49,266 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.44% गिरा। S&P 500 में 0.007% की तेजी रही।

इरेडा और तेजस नेटवर्क के तिमाही नतीजे आएंगे

तीसरी तिमाही (Q3) के कंपनियों के नतीजें आने शुरू हो गए हैं। सरकारी कंपनी इरेडा के साथ-साथ तेजस नेटवर्क, ग्लोबस स्पिरिट्स और ट्राइटन कॉर्प जैसी कंपनियां आज अपने तिमाही परिणाम जारी करेंगी। नतीजों के आधार पर इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।

भारत कोकिंग कोल का आईपीओ आज से खुला

मेनलाइन सेगमेंट में ‘भारत कोकिंग कोल’ (BCCL) का आईपीओ आज से आम पब्लिक के लिए खुल गया है। वहीं, SME सेगमेंट में डेफरेल टेक्नोलॉजीज का आईपीओ भी आज से खुला है।

विदेशी निवेशकों ने फिर बेचे ₹2,544 करोड़ के शेयर

  • 8 जनवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने ₹2,544.47 करोड़ के शेयर बेचे।
  • इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने ₹2,817.93 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,084 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, ब्रेंट क्रूड 3% से ज्यादा महंगा

कमोडिटी मार्केट में आज कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है। ब्रेंट क्रूड 3% से ज्यादा की उछाल के साथ 62 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं अमेरिकी क्रूड (WTI) भी 0.87% बढ़कर 58 डॉलर के पार कारोबार कर रहा है। हालांकि आने वाले दिनों में इसमें गिरावट आ सकती है।

एक्सपर्ट व्यू: फिलहाल सावधानी बरतने की सलाह

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी का 25,900 का लेवल टूटना एक कमजोर संकेत है। जब तक बाजार दोबारा इस स्तर के ऊपर नहीं आता, तब तक दबाव बना रह सकता है। अभी बहुत ज्यादा आक्रामक होकर खरीदारी न करें और ग्लोबल मार्केट के संकेतों का इंतजार करें। आईटी और मेटल जैसे सेक्टरों में अभी अस्थिरता बनी रह सकती है।

सेंसेक्स 780 अंक गिरकर 84,181 पर बंद हुआ था

शेयर बाजार में कल यानी 8 जनवरी को गिरावट रही। सेंसेक्स 780 अंक गिरकर 84,181 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 264 अंक की गिरावट रही, ये 25,877 पर बंद हुआ।

सुबह बाजार की शुरुआत नेगेटिव रही। शुरुआती कुछ घंटों में बाजार ने संभलने की कोशिश की, लेकिन अंतिम घंटों में मेटल, ऑयल और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली तेज हो गई।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰