2026 में भारत का पहला वनडे आज न्यूजीलैंड से , भारत ने टॉस जीता , गेंदबाजी का फैसला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे आज वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा और टॉस 1:00 बजे होगा। भारत में दोनों टीमों के बीच 7 वनडे सीरीज खेली गईं, सभी होम टीम ने ही जीतीं। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 11 जनवरी 2026, 07:30 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
2026 में भारत का पहला वनडे आज न्यूजीलैंड से , भारत ने टॉस जीता , गेंदबाजी का फैसला
Photo: UB India News Archive

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे आज वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा और टॉस 1:00 बजे होगा। भारत में दोनों टीमों के बीच 7 वनडे सीरीज खेली गईं, सभी होम टीम ने ही जीतीं। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। गिल ने बताया कि ओस गिरेगी इस वजह से बाद में बल्लेबाजों को फायदा हो सकता है। उन्होंने बताया कि वह छह गेंदबाजों के साथ उतरे हैं। वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और जडेजा तीन स्पिनर होंगे, जबकि हर्षित-सिराज और प्रसिद्ध तेज गेंदबाजी का दारोमदार संभालेंगे। अर्शदीप को नहीं खिलाया गया है। वहीं, न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने भी बताया कि वह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ही चुनते। कीवियों के लिए क्रिस्टियन क्लार्क डेब्यू कर रहे हैं।

टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया गया है। इसकी जानकारी BCCI ने रविवार को दी।

शनिवार शाम अभ्यास सत्र के दौरान पंत थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान एक गेंद उनके पेट की दाहिनी तरफ जा लगी। गेंद लगते ही पंत दर्द में जमीन पर बैठ गए। इसके बाद टीम का सपोर्ट स्टाफ और मेडिकल टीम उन्हें मैदान से बाहर ले गई। डॉक्टरों की जांच में सामने आया कि पंत की दाहिनी पसली में खिंचाव आ गया है, जिस वजह से उन्हें आराम की जरूरत है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह इस मैदान पर पहला मेंस इंटरनेशनल मैच होगा। दूसरा वनडे 14 जनवरी को राजकोट में और तीसरा वनडे 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवॉन कॉन्वे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिच हे (विकेटकीपर), जैडन लेनोक्स, जैक फॉल्क्स, काइल जैमीसन, माइकल रे।

 

अपडेट्स

हेड टु हेड रिकॉर्ड में टीम इंडिया को बढ़त

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 120 वनडे खेले गए। 62 में भारत और 50 मे न्यूजीलैंड को जीत मिली। 7 बेनतीजा रहे, वहीं 2014 में एक मैच टाई भी रहा। भारत में दोनों ने 40 वनडे खेले, 31 में टीम इंडिया और महज 8 में कीवी टीम ने बाजी मारी। एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा।

गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं रोहित

पहले वनडे में भारत के रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। रोहित के नाम ओपनिंग करते हुए वनडे में 327 छक्के हैं। वहीं गेल ने 328 छक्के लगाए हैं, रोहित 2 सिक्स लगाकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं।

विराट कोहली भी 28 हजार इंटरनेशनल रन के करीब हैं। उनके नाम 27,975 रन हैं। वे न्यूजीलैंड के खिलाफ 42 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट के दूसरे टॉप स्कोरर भी बन जाएंगे। फिलहाल श्रीलंका के कुमार संगकारा 28016 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं। सचिन 34,357 रन के साथ टॉप पर हैं।

कोहली भारत के टॉप स्कोरर

रोहित के साथ विराट कोहली भी सीरीज खेलेंगे। विराट तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे। उन्होंने 2025 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन भी बनाए। कोहली के नाम 13 मुकाबलों में 651 रन रहे, उन्होंने 3 सेंचुरी और 4 फिफ्टी भी लगाईं। गेंदबाजों में हर्षित राणा 20 विकेट लेकर टॉप पर रहे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰