अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री को लेकर उठे विवाद के बाद एक्स ने 3500 कंटेट ब्लॉक किए, 600 से ज्यादा अकाउंट डिलीट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भारत सरकार को आश्वासन दिया है कि वह भारतीय कानूनों के अनुरूप ही संचालन करेगा. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री को लेकर उठे विवाद के बाद एक्स ने कार्रवाई करते हुए करीब 3,500 कंटेंट को ब्लॉक किया है, जबकि 600 से […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 11 जनवरी 2026, 07:37 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री को लेकर उठे विवाद के बाद एक्स ने 3500 कंटेट ब्लॉक किए, 600 से ज्यादा अकाउंट डिलीट
Photo: UB India News Archive
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भारत सरकार को आश्वासन दिया है कि वह भारतीय कानूनों के अनुरूप ही संचालन करेगा. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री को लेकर उठे विवाद के बाद एक्स ने कार्रवाई करते हुए करीब 3,500 कंटेंट को ब्लॉक किया है, जबकि 600 से अधिक अकाउंट्स को हटाया गया है.
सरकारी सूत्रों ने बताया कि यह कदम प्लेटफॉर्म पर अश्लील तस्वीरों और अभद्र सामग्री के प्रसार को लेकर उठाई गई चिंताओं के बाद उठाया गया है. एक्स ने सरकार को यह भी आश्वासन दिया है कि भविष्य में इस तरह की सामग्री को प्लेटफॉर्म पर जगह नहीं दी जाएगी और इसके लिए कंपनी अपने कंटेंट मॉडरेशन सिस्टम को और मजबूत करेगी, ताकि भारतीय नियमों और कानूनों का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो सके.

क्या है पूरा विवाद?

यह कार्रवाई ऐसे समय सामने आई है, जब हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने एक्स के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल ग्रोक (Grok) के जरिये अश्लील और यौन रूप से आपत्तिजनक कंटेंट बनाए जाने पर गंभीर चिंता जताई थी. मंत्रालय ने 2 जनवरी को एक्स को निर्देश जारी करते हुए कहा था कि ग्रोक या किसी अन्य माध्यम से तैयार सभी वुल्गर, अश्लील और गैरकानूनी कंटेंट को तत्काल हटाया जाए. मंत्रालय ने यह भी चेतावनी दी थी कि आदेश का पालन न करने की स्थिति में आईटी एक्ट और अन्य संबंधित कानूनों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

X ने कहा- भारत हमारे लिए बड़ा बाजार है

X ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि भारत हमारे लिए बड़ा बाजार है। कंपनी ने कहा कि वह यहां के नियमों का सम्मान करेगी। यह कदम कंटेंट मॉडरेशन को मजबूत बनाएगा।

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा- X ने कंटेंट को रोकने की जगह सीमित कर दिया है

राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने शनिवार को X पर इस मामले में फिर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने Grok के माध्यम से आपत्तिजनक और यौन रूप से उत्तेजक इमेज जेनरेशन को पूरी तरह से रोकने की बजाय केवल पेड यूजर्स तक सीमित कर दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम प्रभावी रूप से महिलाओं और बच्चों की तस्वीरों के अनधिकृत दुरुपयोग की अनुमति देता है, जिससे उन्हें जोखिम में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म निंदनीय व्यवहार को मॉनिटाइज कर रहा है, यह शर्मनाक है।

इससे पहले X के मालिक इलॉन मस्क ने 3 जनवरी को कहा था कि कुछ लोग कह रहे हैं कि Grok आपत्तिजनक तस्वीरें बना रहा है, लेकिन यह ऐसे है जैसे किसी बुरी बात को लिखने के लिए पेन को दोष देना। कलम यह तय नहीं करती कि क्या लिखा जाएगा। यह काम उसे पकड़ने वाला करता है।

मस्क ने कहा कि Grok भी उसी तरह काम करता है। आपको क्या मिलेगा, यह काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि आप उसमें क्या इनपुट देते हैं। क्योंकि जिम्मेदारी टूल की नहीं, उसे इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति की होती है।

शिवसेना (UBT) की सांसद ने उठाया था मुद्दा

शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने 2 जनवरी को AI चैटबोट Grok के गलत इस्तेमाल पर आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव को लेटर लिखा था।

  • सोशल मीडिया खासकर X पर, AI के Grok फीचर का गलत इस्तेमाल हो रहा है। कुछ पुरुष फर्जी अकाउंट बनाकर महिलाओं की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं और AI से कपड़े छोटे दिखाने या तस्वीरों को गलत तरीके से पेश करने को कह रहे हैं।
  • यह सिर्फ फेक अकाउंट तक सीमित नहीं है, बल्कि उन महिलाओं को भी निशाना बनाया जा रहा है जो खुद अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। यह बहुत गलत है और AI का गंभीर दुरुपयोग है।
  • सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि Grok इस तरह की गलत डिमांड को मान रहा है। इससे महिलाओं की प्राइवेसी का उल्लंघन हो रहा है और उनकी तस्वीरों का बिना अनुमति इस्तेमाल किया जा रहा है। यह सिर्फ गलत नहीं, बल्कि क्राइम है।

महिलाओं की तस्वीरों को अश्लील तस्वीरों में बदला

दरअसल कुछ यूजर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फर्जी अकाउंट बनाते हैं। इन अकाउंट्स से वे महिलाओं की तस्वीरें पोस्ट करते हैं। इसके बाद Grok AI को प्रॉम्प्ट दिया जाता है कि महिलाओं की फोटो को गलत और आपत्तिजनक रूप में दिखाया जाए।

AI से कपड़े बदलने या तस्वीर को सेक्शुअल अंदाज में पेश करने जैसे प्रॉम्प्ट दिए जाते हैं। इन तस्वीरों के लिए महिलाओं से कोई अनुमति नहीं ली जाती। कई बार वे महिलाएं खुद भी नहीं जानतीं कि उनकी तस्वीरों का ऐसा इस्तेमाल हो रहा है। आरोप है कि Grok इस तरह की गलत मांगों को रोकने की बजाय उन्हें स्वीकार कर लेता है।

ग्रोक AI की क्या-क्या गड़बड़ी?
मंत्रालय ने अपने अवलोकन में कहा था कि ग्रोक AI का दुरुपयोग केवल फर्जी प्रोफाइल बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका इस्तेमाल सोशल मीडिया पर मौजूद महिलाओं को निशाना बनाने, उन्हें परेशान करने और उनकी तस्वीरों व वीडियो के साथ छेड़छाड़ करने के लिए भी किया जा रहा है. मंत्रालय के मुताबिक, इसमें आपत्तिजनक प्रॉम्प्ट्स, इमेज एडिटिंग और सिंथेटिक कंटेंट जनरेट कर महिलाओं की छवियों का दुरुपयोग करने जैसी गतिविधियां शामिल हैं.
इसके बाद 8 जनवरी को एक्स ने आईटी मंत्रालय को एक लंबा और विस्तृत जवाब सौंपा था, लेकिन भारत सरकार ने इस जवाब को ‘विस्तृत लेकिन पर्याप्त नहीं’ बताया. सरकारी सूत्रों के अनुसार, मंत्रालय एक्स की ओर से की गई कार्रवाई और भविष्य में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं पर लगातार नजर बनाए रखेगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अश्लील, आपत्तिजनक और गैरकानूनी कंटेंट पर प्रभावी तरीके से रोक लगाई जा सके और भारतीय कानूनों का पूरी तरह पालन हो.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰