बिहार: 11 जिलों का न्यूनतम तापमान 8°C से नीचे

बिहार में पहाड़ों से बर्फीली हवा आ रही है। इससे प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। पछुआ हवा के कारण 5 जिलों का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और 11 जिलों का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी सोमवार को पूरे प्रदेश […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 12 जनवरी 2026, 06:11 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार: 11 जिलों का न्यूनतम तापमान 8°C से नीचे
Photo: UB India News Archive

बिहार में पहाड़ों से बर्फीली हवा आ रही है। इससे प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। पछुआ हवा के कारण 5 जिलों का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और 11 जिलों का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी सोमवार को पूरे प्रदेश में कोल्ड-डे और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसमें 24 जिलों में घने कोहरे और कोल्ड-डे का ऑरेंज और 14 जिलों में यलो अलर्ट है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 10 दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं 20-21 जनवरी को कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं।

पिछले 24 घंटे में समस्तीपुर, खगड़िया, बेगूसराय, सुपौल में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी जीरो रही। वहीं, भागलपुर, समस्तीपुर और शेखपुरा का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बर्फबारी का पड़ रहा असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी हो रही है। इसका असर प्रदेश के ऊपर पड़ रहा है।

प्रदेश में पछुआ हवा चल रही है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है। इससे लोग अधिक ठंड महसूस कर रहे हैं।

आगे कैसा रहेगा मौसम

पटना में रविवार की सुबह घने कुहासे के बाद दिनभर धूप खिली रही। इससे ठंड से राहत मिली। लेकिन, शाम होते ही कनकनी बढ़ गई। राज्य में अभी ऐसा ही मौसम रहेगा। अगले छह दिन तक खिली धूप निकलने की संभावना है। धीरे-धीरे कुहासा घटेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 17 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसका असर बिहार पर 20 से 21 जनवरी तक दिखेगा। उत्तरप्रदेश से सटे इलाकों में बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, राज्य के उत्तरी भाग के कुछ स्थानों पर कोल्ड डे जैसी स्थिति दिखने की संभावना है। उत्तर और दक्षिण-पूर्व इलाके में घना कोहरा छाने की संभावना है। दिनभर अच्छी धूप निकलने से अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है।

पटना-मुंगेर में 5वीं, सुपौल में 8वीं तक के स्कूल बंद

राजधानी पटना में ठंड को देखते हुए डीएम ने 5वीं तक के सभी स्कूलों को 13 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है। हालांकि 5वीं से ऊपर के कक्षाएं सुबह साढ़े 10 बजे से लेकर तीन बजे तक संचालित किए जाएंगे।

वहीं, सुपौल में 8वीं क्लास तक के सभी स्कूल को 13 जनवरी तक बंद कर दिया गया है, जबकि मुंगेर में 5वीं तक के सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश जिला प्रशासन की ओर से दिया गया है।

एक विमान कैंसिल, तीन देर से आए-गए पटना पटना में मौसम साफ होने से विमानों ने रफ्तार पकड़ ली। रविवार को तीन जोड़ी विमान ही लेट रहे। इंडिगो की बेंगलुरु का एक और कोलकाता के दो विमान लेट रहे। दिल्ली-पटना-दिल्ली की इंडिगो की एक फ्लाइट परिचालन कारणों से रद्द रही।

पिछले 15 दिनों से 5 से 12 जोड़ी विमान देर से आ-जा रहे थे। रविवार को सुबह 9 बजे से ही एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 1000 मीटर हो गई थी। इस वजह से पहली फ्लाइट दिल्ली से एअर इंडिया की 9:40 बजे आ गई।

जो विमान देर से आए वे बेंगलुरु और कोलकाता से ही देर से उड़े थे। सोमवार को पटना में कुहासा छाने की संभावना है। इस वजह से सुबह की एअर इंडिया की दिल्ली और इंडिगो की बेंगलुरु की फ्लाइट देर से आ सकती है।

भागलपुर में 150 कौओं की मौत, ठंड लगने की आशंका

भागलपुर के नवगछिया में रविवार को एक ही जगह पर करीब 150 कौओं की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना तुरंत फॉरेस्ट विभाग को दी। इसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभाग ने कौओं को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कौओं की मौत का वास्तविक कारण क्या है।

पटना में बनी रहेगी कोल्ड-डे की स्थिति

राजधानी में सुबह घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे विजिबिलिटी काफी कम रहने की संभावना है। पटना में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले कुछ दिनों तक यहां भी कोल्ड-डे जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है।

आने वाले दिनों में भी नहीं मिलेगी राहत

मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। जबकि, न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, अब धीरे-धीरे दिन में मौसम साफ होगा, लेकिन ठंड बरकरार रहेगी।

ऑरेंज जोन में पटना समेत पांच शहर

धूप निकलते ही शहर के वातावरण में धूल-कण की मात्रा से तेजी से बढ़ने लगी है। इस वजह से पटना, आरा, बक्सर, हाजीपुर और सीवान में वायु प्रदूषण ऑरेंज जोन में चला गया है। रविवार को सीवान का एक्यूआई लेवल 267, आरा का 262, हाजीपुर का 243, पटना का 226 और बक्सर का 220 रहा।

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मानक के मुताबिक, 200 से अधिक एक्यूआई लेवल होने का मतलब हवा लोगों के स्वास्थ्य के लिए खराब है। इन शहरों में पीएम 2.5 और पीएम 10 भी मानक से तीन गुना दर्ज किया गया है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰