यूपी-बिहार वाले महाराष्ट्र में हिंदी न थोपें वरना लात मारूंगा………….

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) चीफ राज ठाकरे ने रविवार को आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव को लेकर ​​​​​दादर स्थित शिवतीर्थ मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मराठी एकता का आह्वान किया और कहा कि राज्य की भाषा, जमीन और पहचान पर खतरा है। राज ठाकरे ने कहा- उत्तर प्रदेश और बिहार […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 12 जनवरी 2026, 06:19 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
यूपी-बिहार वाले महाराष्ट्र में हिंदी न थोपें वरना लात मारूंगा………….
Photo: UB India News Archive

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) चीफ राज ठाकरे ने रविवार को आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव को लेकर ​​​​​दादर स्थित शिवतीर्थ मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मराठी एकता का आह्वान किया और कहा कि राज्य की भाषा, जमीन और पहचान पर खतरा है।

राज ठाकरे ने कहा- उत्तर प्रदेश और बिहार से आए लोगों को महाराष्ट्र में हिंदी थोपने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। मुझे किसी भाषा से नफरत नहीं है, लेकिन अगर इसे थोपने की कोशिश करोगे तो मैं आपको लात मारूंगा।

MNS प्रमुख ने कहा- कुछ ताकतें अभी भी इस बात से नाराज हैं कि मुंबई, गुजरात के बजाय महाराष्ट्र को मिल गया। वे अब अडाणी ग्रुप के जरिए मुंबई और मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) पर कंट्रोल हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। राज्य के लगभग हर बड़े क्षेत्र में अडाणी समूह की भागीदारी बढ़ती जा रही है।

उद्धव बोले- मराठी मानुष के लिए हमने अपने मतभेद भुला दिए

उद्धव और राज ठाकरे बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) चुनाव को लेकर शिवतीर्थ मैदान में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। इस दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा- भाजपा हर चुनाव से पहले हिंदू-मुस्लिम और मराठी–गैर मराठी का मुद्दा उठाकर राजनीति करती है। उन्होंने कहा- मराठी मानुष, हिंदुओं और महाराष्ट्र के हित में उन्होंने अपने सभी मतभेद भुला दिए हैं।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा को हम नहीं चाहिए, क्योंकि हम उन्हें मुंबई को हड़पने नहीं देंगे। भाजपा का हिंदुत्व और राष्ट्रवाद झूठा है। भाजपा की नीतियां अब ‘नेशन फर्स्ट’ नहीं, बल्कि ‘करप्शन फर्स्ट’ की ओर बढ़ गई हैं।

ठाकरे बोले- महायुति ने 3 साल में मुंबई बर्बाद किया

उद्धव ठाकरे ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों से पूछो कि शिवसेना ने 25 साल में क्या किया और उन्होंने 3 सालों में मुंबई को कैसे बर्बाद कर दिया। हमने मुंबई को खून बहाकर हासिल किया गया था। इस हमले को रोकने के लिए आप जैसे सैनिकों के साथ लड़ना हमारा कर्तव्य है। बालासाहेब ठाकरे ने हमें सिखाया था कि अगर कोई तुम पर हाथ उठाए तो उसका हाथ तोड़ दो।

उद्धव ने आगे कहा कि ठाकरे परिवार के अस्तित्व का पता लगाने वाले लोग अभी पैदा ही नहीं हुए। देवेंद्र फडणवीस कहते है कि मुझे उद्धव ठाकरे का विकास पर दिया गया भाषण दिखाओ, मैं तुम्हें 5 हजार रुपए दूंगा। मुझे उनका चुराया हुआ पैसा नहीं चाहिए।

ठाकरे ने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री मोदी को ऐसा भाषण दिखाओ, जिसमें हिंदू-मुस्लिम राजनीति न की हो, मैं तुम्हें 1000 रुपए दूंगा। यह सब अडाणीवाद चल रहा है। क्या मुंबई को फिर से बॉम्बे बनाने की उनकी चाल नहीं है।

महाराष्ट्र में 15 जनवरी को नगर निगम चुनाव

राज-उद्धव का आरोप- BJP मुंबई को अडाणी के जरिए लूट रही

राज-उद्धव ने BJP पर मुंबई को लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी शहर को गुजरात से जोड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि मुंबई और महाराष्ट्र की संपत्तियों को गौतम अडाणी के नेतृत्व वाले समूह को सौंपा जा रहा है।

राज ने आरोप लगाया कि 2014 में BJP के सत्ता में आने के बाद सरकार ने लगातार अडाणी का पक्ष लिया। प्रस्तावित वधावन बंदरगाह का जिक्र करते हुए राज ने कहा कि यह गुजरात के पास है और दावा किया कि पालघर, ठाणे और मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र को नियंत्रित करना मुंबई को नियंत्रित करने की एक बड़ी योजना का हिस्सा है।

राज ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन जैसे प्रोजेक्ट का हवाला देते हुए कहा कि लंबी अवधि की योजना मुंबई को गुजरात से जोड़ना है, अगर BMC हमारे साथ है तो वे अडाणी को जमीन नहीं बेच सकते।

अन्नामलाई ने कहा- नासमझ हैं उद्धव-राज ठाकरे

भाजपा नेता अन्नामलाई ने कहा- मुझे धमकाने वाले राज और आदित्य ठाकरे कौन होते हैं? मुझे गर्व है कि मैं एक किसान के बेटा हूं। उन्होंने (राज और उद्धव ठाकरे) मीटिंग इसलिए कीं, ताकि मुझे गाली दे सकें। कहीं ये लिखा गया कि अगर मैं मुंबई आया तो वे मेरे पैर काट देंगे। मैं मुंबई आऊंगा, वे मेरे पैर काटने की कोशिश कर लें। अगर मैं कहूं कि कामराज भारत के महानतम नेताओं में से एक हैं तो क्या इसका मतलब यह है कि वे अब तमिल नहीं रहे। अगर मैं कहूं कि मुंबई वर्ल्ड क्लास शहर है तो क्या इसका ये मतलब है कि इसे मराठियों ने नहीं बनाया? ये (राज-उद्धव ठाकरे) लोग नासमझ हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰