क्यों भारत के लिए ‘नो एग्जिट’ जोन है चाबहार पोर्ट?

ईरान का चाबहार पोर्ट आज भारत की विदेश नीति और रणनीतिक सोच का ऐसा केंद्र बन चुका है, जहां से पीछे हटना सिर्फ एक प्रोजेक्ट छोड़ना नहीं बल्कि दशकों की भू-राजनीतिक तैयारी को कमजोर करना होगा. अमेरिका की ईरान पर पाबंदियों और चाबहार को मिली सीमित छूट की समयसीमा खत्म होने के बावजूद भारत ने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 17 जनवरी 2026, 07:22 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्यों भारत के लिए ‘नो एग्जिट’ जोन है चाबहार पोर्ट?
Photo: UB India News Archive
ईरान का चाबहार पोर्ट आज भारत की विदेश नीति और रणनीतिक सोच का ऐसा केंद्र बन चुका है, जहां से पीछे हटना सिर्फ एक प्रोजेक्ट छोड़ना नहीं बल्कि दशकों की भू-राजनीतिक तैयारी को कमजोर करना होगा. अमेरिका की ईरान पर पाबंदियों और चाबहार को मिली सीमित छूट की समयसीमा खत्म होने के बावजूद भारत ने साफ कर दिया है कि इस पोर्ट से बाहर निकलना उसके लिए कोई विकल्प नहीं है. यह रुख बताता है कि चाबहार सिर्फ एक बंदरगाह नहीं, बल्कि पाकिस्तान को बाईपास करने, चीन की घेराबंदी का जवाब देने और मध्य एशिया तक भारत की पहुंच का एकमात्र मजबूत रास्ता है.
भारत की यह मजबूरी यूं ही नहीं बनी है. दशकों से पाकिस्तान की भौगोलिक रुकावटों के कारण भारत का पश्चिमी और मध्य एशियाई संपर्क बाधित रहा है. चाबहार ने पहली बार भारत को वह दरवाजा दिया, जहां से वह बिना पाकिस्तान पर निर्भर हुए अफगानिस्तान, ईरान और सेंट्रल एशिया तक पहुंच सकता है. यही वजह है कि अमेरिका से बातचीत जारी रहने के बावजूद नई दिल्ली साफ कह रही है चाबहार ‘नो एग्जिट जोन’ है.

भारत के लिए चाबहार इतना अहम क्यों है?

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार चाबहार पोर्ट ईरान के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित है और यह भारत को सीधे अफगानिस्तान और मध्य एशिया से जोड़ता है. पाकिस्तान के बंद रास्तों के चलते भारत के लिए यह इकलौता व्यवहारिक पश्चिमी समुद्री कॉरिडोर है, जो रणनीति और व्यापार दोनों लिहाज से बेहद जरूरी है.

PAK को बाईपास करने की भारत की सबसे बड़ी चाल

पाकिस्तान ने हमेशा भारत-अफगानिस्तान व्यापार में अड़चनें डाली हैं. जमीन के रास्ते बंद रहे. चाबहार ने इस पूरी रणनीति को फेल कर दिया. भारत यहां से समुद्र के रास्ते ईरान पहुंचता है और फिर सड़क व रेल नेटवर्क के जरिए अफगानिस्तान और आगे मध्य एशिया तक.

चीन के ग्वादर पोर्ट का जवाब

चाबहार सिर्फ पाकिस्तान को बाईपास करने का जरिया नहीं, बल्कि चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव और ग्वादर पोर्ट का रणनीतिक जवाब भी है.
  • ग्वादर, चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर का अहम हिस्सा है.
  • चाबहार, भारत को उसी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने का मौका देता है.
  • यह हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का रणनीतिक संतुलन बनाता है.

INSTC: यूरोप तक भारत का शॉर्टकट

चाबहार इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर (INSTC) का अहम हिस्सा है. यह कॉरिडोर भारत को ईरान, रूस और यूरोप से जोड़ता है. समुद्र, सड़क और रेल के मिश्रण से यह रास्ता न सिर्फ सस्ता है, बल्कि स्वेज नहर की तुलना में तेज भी है. इससे भारत की लॉजिस्टिक्स लागत घटती है और बिजनेस कंपटीशन बनता है.

ऊर्जा सुरक्षा में भी चाबहार की भूमिका

चाबहार पोर्ट ईरान और मध्य एशिया से ऊर्जा आयात का भविष्य का बड़ा रास्ता बन सकता है. इससे भारत को तेल और गैस के वैकल्पिक रूट मिलते हैं और वह अस्थिर समुद्री रास्तों पर निर्भर नहीं रहता.
  • व्यापार और मानवीय मदद का केंद्र
  • चाबहार सिर्फ रणनीति नहीं, जमीनी हकीकत भी है.
  • भारत पहले ही यहां से अफगानिस्तान को मानवीय सहायता भेज चुका है.
  • यह पोर्ट लैंडलॉक्ड देशों के लिए भारत का ट्रेड गेटवे बन सकता है.
  • भारतीय निर्यात को नए बाजार मिलते हैं.

भारत को क्या-क्या फायदा?

  • पाकिस्तान को पूरी तरह बाईपास करने का स्थायी रास्ता.
  • अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक सीधी पहुंच.
  • चीन के ग्वादर पोर्ट को रणनीतिक चुनौती.
  • INSTC के जरिए यूरोप तक तेज और सस्ता व्यापार.
  • ऊर्जा सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स मजबूती.
  • भारत की क्षेत्रीय ताकत और कूटनीतिक पकड़ मजबूत.

अमेरिकी प्रतिबंध और भारत की चुनौती

अमेरिका ने ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं लेकिन चाबहार को मानवीय और रणनीतिक कारणों से सीमित छूट दी गई. यह छूट अप्रैल 2026 तक है. अमेरिका ने भारत को ‘ऑर्डरली एग्जिट’ का विकल्प सुझाया लेकिन भारत ने साफ कर दिया कि वह बाहर नहीं जाएगा. विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत अमेरिका के साथ बातचीत जारी रखेगा, लेकिन चाबहार छोड़ेगा नहीं.

आगे की रणनीति

  1. अमेरिका के साथ कूटनीतिक बातचीत जारी.
  2. चाबहार में 10 साल का ऑपरेशन कॉन्ट्रैक्ट.
  3. लगभग 120 मिलियन डॉलर का निवेश.
  4. प्रत्यक्ष जोखिम कम करते हुए रणनीतिक मौजूदगी बनाए रखना.
चाबहार पोर्ट भारत के लिए सिर्फ एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट नहीं बल्कि उसकी पश्चिमी रणनीति की रीढ़ है. पाकिस्तान को बाईपास करना हो, चीन को संतुलित करना हो या मध्य एशिया और यूरोप से जुड़ना हो हर रास्ता चाबहार से होकर जाता है. यही वजह है कि भारत के लिए चाबहार से बाहर निकलना कोई विकल्प नहीं बल्कि रणनीतिक आत्मघात होगा.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰