मोतिहारी में CM नीतीश की समृद्ध यात्रा , 200 करोड़ की योजनाओं की सौगात ………….

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का आज दूसरा दिन है। कार्यक्रम की शुरुआत कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया से हो रही। मुख्यमंत्री सुबह करीब 11:50 बजे हेलिकॉप्टर से कैथवलिया पहुंचेंगे, जहां निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर परिसर में आयोजित विशेष पूजन में भाग लेंगे। इस दौरान वे विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना प्रक्रिया के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 17 जनवरी 2026, 08:01 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मोतिहारी में CM नीतीश की समृद्ध यात्रा , 200 करोड़ की योजनाओं की सौगात ………….
Photo: UB India News Archive

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का आज दूसरा दिन है। कार्यक्रम की शुरुआत कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया से हो रही। मुख्यमंत्री सुबह करीब 11:50 बजे हेलिकॉप्टर से कैथवलिया पहुंचेंगे, जहां निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर परिसर में आयोजित विशेष पूजन में भाग लेंगे। इस दौरान वे विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना प्रक्रिया के साक्षी बनेंगे। यह मंदिर न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान भी दिलाएगा। कैथवलिया में लगभग 20 मिनट रुकने के बाद मुख्यमंत्री सीधे मोतिहारी पुलिस केंद्र के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां से वे जिले को करीब 200 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं के माध्यम से रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचे के विस्तार और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर विशेष फोकस किया गया है।

महिला इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का करेंगे उद्घाटन

मोतिहारी में मुख्यमंत्री सबसे पहले महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) पहुंचेंगे। यहां ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का उद्घाटन और निरीक्षण करेंगे। यह सेंटर मॉडर्न तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र होगा, जहां वेल्डिंग, इलेक्ट्रिशियन, सिलाई-कढ़ाई और डिजिटल स्किल्स जैसे कोर्स पढ़ाए जाएंगे। इसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं, खासकर लड़कियों को रोजगार योग्य बनाना और स्वरोजगार के अवसर देना है।

500 से अधिक युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग

इस प्रशिक्षण केंद्र में 20 मॉडर्न लैब बनाए जाएंगे। इन लैब्स में इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी, जिससे प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राएं सीधे रोजगार से जुड़ सकेंगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सेंटर में 500 से अधिक युवाओं को हर साल ट्रेनिंग मिलेगी, जो चंपारण की बेरोजगारी दर को कम करने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।

मजुराहा में पुल निर्माण कार्य का लेंगे जायजा

इसके बाद CM नीतीश धनौती नदी पर मजुराहा में बन रहे पुल का निरीक्षण करेंगे। यह पुल क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसके निर्माण से ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

इसके साथ ही सात निश्चय योजना के तहत 50 किलोमीटर नई सड़कों और पुलों का निर्माण किया जाएगा। पेयजल योजना के तहत जिले के 100 गांवों में नल-जल कनेक्शन दिया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 10 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) स्थापित किए जाएंगे।

इसके बाद अंत में सीएम नीतीश मोतिहारी के गांधी मैदान में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यहां से निकलकर सीएम राधा कृष्ण भवन पहुंचेंगे जहां अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद वे पटना के लिए रवाना हो जाएंगे।

LIVE UPDATES

  • 12:59 PM, Jan 17 2026

    विकास योजनाओं के शिलापट्ट गिन रहे सीएम नीतीश कुमार

    विकास योजनाओं के शिलापट्ट गिन रहे सीएम नीतीश कुमार, कहा- 18 योजनाएं हैं। 134 करोड़ की योजनाएं हैं। अरे देखिए न 1, 2, 3, 4… 15, 16। उंगलियों से सीएम नीतीश ने गिनी सारी योजनाएं। एक अधिकारी ने कहा- टोटल 70 हुए सर।
  • 12:57 PM, Jan 17 2026

    महिला आईटीआई सेंटर का निरीक्षण कर रहे सीएम नीतीश कुमार

    महिला आईटीआई सेंटर का निरीक्षण कर रहे सीएम नीतीश कुमार, वहां लगे स्टॉल देख रहे सीएम नीतीश कुमार। योजनाओं की प्रगति पर अपडेट ले रहे मुख्यमंत्री। विकास योजनाओं का रिमोट से किया उद्घाटन।
  • 12:59 PM, Jan 17 2026

    सीएम नीतीश कुमार मोतिहारी पहुंचे

    सीएम नीतीश कुमार मोतिहारी पहुंचे, समृद्धि यात्रा के दूसरे दिन सीएम नीतीश कुमार मोतिहारी पहुंचे। सीएम नीतीश के साथ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद। बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत भी साथ में।
  • 12:30 PM, Jan 17 2026

    समृद्धि यात्रा से पहले बख्तिारपुर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

    समृद्धि यात्रा से पहले बख्तिारपुर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा स्थल पर आयोजित सरकारी समारोह में शामिल हुए सीएम नीतीश कुमार। इसके बाद निकले मोतिहारी के लिए। वहीं से शुरू करेंगे समृद्धि यात्रा।
  • 12:13 PM, Jan 17 2026

    बिहार में दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग का पूजन, विराट रामायण मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम नीतीश

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ‘समृद्धि यात्रा’ के दूसरे चरण में पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) का दौरा करेंगे। वे कैथवलिया में विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना पूजन में भाग लेंगे। इसके साथ ही, जिले में महिला ITI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ सहित 200 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
  • 11:58 AM, Jan 17 2026

    विश्व का सबसे विशाल शिवलिंग केसरिया के विराट रामायण मंदिर पहुंचा, सीएम नीतीश भी पहुंच रहे

    पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को एक वीडियो संदेश जारी कर बिहार के चंपारण के केसरिया स्थित विराट रामायण मंदिर परिसर तक विश्व के सबसे विशाल शिवलिंग के पहुंचने पर हर्ष और गर्व व्यक्त किया है। उन्होंने इसे न केवल एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया, बल्कि भारत की आध्यात्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामूहिक संकल्प की शक्ति का अद्भुत प्रतीक भी करार दिया। वहीं सीएम नीतीश कुमार भी अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान मंदिर में ही सबसे पहले पहुंच रहे हैं।
  • 11:36 AM, Jan 17 2026

    सीएम नीतीश कुमार पटना से मोतिहारी के लिए रवाना

    सीएम नीतीश कुमार पटना से मोतिहारी के लिए रवाना, नीतीश कुमार पटना एयरपोर्ट पहुंचे। पटना एयरपोर्ट से जा रहे मोतिहारी। सीएम नीतीश हेलीकॉप्टर से जा रहे मोतिहारी। पहले मंदिर के पास हेलीकॉप्टर की होगी लैंडिंग।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰