बीएमसी मेयर पर कहां फंसा पेच? बीजेपी-शिवसेना के बीच आज महाबैठक

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के मेयर पद को लेकर जारी खींचतान के बीच शिवसेना और भाजपा के बीच आज अहम बातचीत होने जा रही है. इस बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने साफ किया है कि महायुति गठबंधन जनादेश का सम्मान करेगा और मुंबई समेत जहां-जहां दोनों दलों ने मिलकर चुनाव लड़ा है, वहां मेयर भी महायुति […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 20 जनवरी 2026, 05:28 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बीएमसी मेयर पर कहां फंसा पेच? बीजेपी-शिवसेना के बीच आज महाबैठक
Photo: UB India News Archive
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के मेयर पद को लेकर जारी खींचतान के बीच शिवसेना और भाजपा के बीच आज अहम बातचीत होने जा रही है. इस बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने साफ किया है कि महायुति गठबंधन जनादेश का सम्मान करेगा और मुंबई समेत जहां-जहां दोनों दलों ने मिलकर चुनाव लड़ा है, वहां मेयर भी महायुति का ही होगा. डिप्टी सीएम शिंदे ने कहा कि बीएमसी में मेयर महायुति से ही बनेगा और भाजपा के साथ किसी तरह का विवाद नहीं है. पार्टी सूत्रों ने बताया कि बालासाहेब ठाकरे की जन्मशताब्दी समारोह की शुरुआत से पहले गतिरोध सुलझाने के लिए शिंदे दिल्ली भी जा सकते हैं. इसी क्रम में शिवसेना और भाजपा नेताओं के बीच मंगलवार 20 जनवरी 2026 को बैठक प्रस्तावित है, जो बीएमसी चुनाव नतीजों के बाद दोनों दलों की पहली औपचारिक बातचीत होगी. इस बैठक में शिवसेना के पूर्व सांसद राहुल शेवाले, भाजपा मुंबई अध्यक्ष आमित सताम, भाजपा पार्षद प्रभाकर शिंदे और शिवसेना नेता शीतल म्हात्रे के शामिल होने की संभावना है. उधर, भाजपा विधायक निरंजन दावखरे ने ठाणे महानगरपालिका में मेयर पद दो वर्षों तक भाजपा के पास रहने की जोरदार मांग की है, जिससे माहौल और गर्मा गया है. इसी दिन राज्य सरकार ने मेयर आरक्षण की लॉटरी को लेकर अधिसूचना जारी की, जो 22 जनवरी को शहरी विकास विभाग द्वारा कराई जाएगी. सूत्रों के मुताबिक, मेयर चुनाव 31 जनवरी को होने की संभावना है.

एकनाथ शिंदे का क्‍या है पक्ष?

एकनाथ शिंदे ने नई राजनीतिक समीकरणों की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि 2019 की तरह जनादेश का अपमान कर सरकार बनाने का रास्ता नहीं अपनाया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘हम जनता के फैसले का सम्मान करते हैं. लोकसभा, विधानसभा और नगर निकाय चुनाव बालासाहेब ठाकरे के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में लड़े गए हैं. जहां-जहां महायुति ने साथ चुनाव लड़ा है, वहां मेयर भी महायुति का ही होगा. हमारी लड़ाई कुर्सी के लिए नहीं, बल्कि मुंबई के विकास के लिए है.’ शिंदे ने शिवसेना पार्षदों के होटल में ठहरने को लेकर कहा कि यह नियमित बैठक थी, जिसमें उन्हें आगामी पांच वर्षों की रणनीति और जिम्मेदारियों के बारे में मार्गदर्शन दिया गया. उन्होंने दोहराया कि शिवसेना और भाजपा ने बीएमसी चुनाव साथ मिलकर लड़े हैं और ठाणे, कल्याण-डोंबिवली और उल्हासनगर जैसे नगर निकायों में भी महायुति का ही मेयर बनेगा. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बालासाहेब ठाकरे की जन्मशताब्दी के अवसर पर कार्यकर्ताओं की यह भावना हो सकती है कि मेयर शिवसेना से बने, जिस पर चर्चा की जाएगी. इस बीच शिवसेना (उद्धव ठाकरे), कांग्रेस और अन्य दलों द्वारा भी बुधवार को अपने-अपने गुट पंजीकृत कराने की संभावना है. ऐसे में आने वाले दिनों में मुंबई और अन्य नगर निगमों में सत्ता संतुलन को लेकर राजनीतिक सरगर्मी और तेज होने की उम्मीद है.

…तो मामला हो जाएगा और पेचीदा

यदि कोटा ड्रॉ के बाद मेयर का पद एसटी (अनुसूचित जनजाति) के लिए आरक्षित होता है, तो यह एक अजीब स्थिति पैदा कर सकता है. नई सदन में केवल शिवसेना (यूबीटी) के पास ही एसटी आरक्षित वार्डों से चुने गए पार्षद हैं. दो वार्ड (नंबर 53 और नंबर 121) एसटी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित थे और दोनों में यूबीटी सेना ने जीत दर्ज की. वार्ड 53 से जितेंद्र वाल्वी ने शिंदे नेतृत्व वाली सेना के अशोक खांडवे को हराया, जबकि वार्ड 121 में प्रियदर्शिनी ठाकरे ने शिंदे सेना की प्रतिमा खोपड़े को पराजित किया. हालांकि, नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि स्थिति इतनी अस्पष्ट नहीं है. ‘टाइम्‍स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी अधिसूचना के मुताबिक यदि किसी उम्मीदवार के पास वैध एसटी प्रमाणपत्र हो, तो वह आरक्षित वार्ड से निर्वाचित न होने के बावजूद मेयर चुनाव लड़ सकता है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि भाजपा के पास ऐसा कोई पार्षद है या नहीं.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰