चौतरफा मुश्किलों में घिरती नजर आ रही I-PAC और ममता ………..

पॉलिटिकल कंसल्‍टेंसी फर्म I-PAC चौतरफा मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है. बिना अस्तित्‍व वाली कंपनी से करोड़ों रुपये का अनसिक्‍योर्ड लोन लेने का खुलासा होने के बाद I-PAC पर कानूनी एजेंसियों का शिकंजा अब और कस सकता है. दूसरी तरफ, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने I-PAC चीफ प्रतीक जैन को समन करने की तैयारी में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 22 जनवरी 2026, 07:36 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
चौतरफा मुश्किलों में घिरती नजर आ रही I-PAC और ममता ………..
Photo: UB India News Archive
पॉलिटिकल कंसल्‍टेंसी फर्म I-PAC चौतरफा मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है. बिना अस्तित्‍व वाली कंपनी से करोड़ों रुपये का अनसिक्‍योर्ड लोन लेने का खुलासा होने के बाद I-PAC पर कानूनी एजेंसियों का शिकंजा अब और कस सकता है. दूसरी तरफ, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने I-PAC चीफ प्रतीक जैन को समन करने की तैयारी में है. जांच एजेंसी पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भी लीगल एक्‍शन को आगे बढ़ाएगी. ईडी ने I-PAC पर मनी लॉन्ड्रिंग का गंभीर आरोप लगाया है. कंपनी के ऑफिस और इसके चीफ के आवास पर छापे भी मारे गए. जांच एजेंसी की कोलकाता में जब कार्रवाई चल रही थी तो अचानक से मौके पर मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पहुंच गईं और आरोप है कि कुछ अति महत्‍वपूर्ण दस्‍तावेज वे अपने साथ लेकर चली गईं. यह मामला कोर्ट भी पहुंच चुका है.
जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच तेज कर दी है. एजेंसी के शीर्ष अधिकारियों ने बुधवार को कोलकाता में समीक्षा बैठक की, जिसमें ईडी के निदेशक राहुल नवीन भी मौजूद रहे. सूत्रों के मुताबिक, I-PAC प्रमुख प्रतीक जैन को जल्द ही पूछताछ के लिए समन जारी किया जा सकता है, क्योंकि उनके सहयोगियों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और जांच एक अहम मोड़ पर पहुंच गई है. ईडी इस मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य सरकार के अधिकारियों के खिलाफ ‘सबूत नष्ट करने’ के आरोपों पर आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है. एजेंसी का दावा है कि उसके पास ऐसे वीडियो फुटेज हैं, जिनमें 8 जनवरी 2026 को I-PAC परिसरों पर तलाशी के दौरान मुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों द्वारा दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों को हटाते हुए देखा गया है. ईडी का मानना है कि इन साक्ष्यों के आधार पर वह अलग मामला दर्ज कर सकती है.

क्‍या है मामला?

यह जांच कथित कोयला तस्करी घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच का हिस्सा है. इस मामले में मुख्य आरोपी अनुप मज्जी पर आरोप है कि उसने ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) के लीज क्षेत्र से अवैध कोयला खनन कर उसे पश्चिम बंगाल के बांकुरा, बर्दवान, पुरुलिया सहित अन्य जिलों की फैक्ट्रियों और संयंत्रों को बेचा. ईडी का दावा है कि इस अवैध कारोबार से जुटाई गई बड़ी रकम को हवाला नेटवर्क के जरिए इधर-उधर किया गया. ‘टाइम्‍स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, एजेंसी का कहना है कि जांच के दौरान कुछ हवाला कारोबारियों से पूछताछ की गई और उनके बयान दर्ज किए गए हैं, जिनमें कथित तौर पर I-PAC तक धन पहुंचाने की बात सामने आई है. ईडी ने कहा कि उसकी टीम उन लोगों पर कार्रवाई कर रही है, जो कोयला तस्करी से अर्जित अपराध की आय के सृजन, लेयरिंग और संचालन में शामिल रहे हैं. एजेंसी के अनुसार, I-PAC भी हवाला धन से जुड़े संस्थानों में से एक है.

सीएम ममता बनर्जी पर कानूनी शिकंजा

ईडी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपनी आपराधिक रिट याचिका में प्रतिवादी संख्या दो बनाया है. यह याचिका 8 जनवरी की तलाशी कार्रवाई में कथित बाधा और साक्ष्य नष्ट किए जाने के आरोपों को लेकर दायर की गई है. इस मामले में राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार, कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा, दक्षिण कोलकाता के डीसीपी प्रियब्रत रॉय और सीबीआई को भी प्रतिवादी बनाया गया है. इसके अलावा, केंद्र सरकार के गृह सचिव और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के सचिव को भी पक्षकार बनाया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने सभी को नोटिस जारी कर दिए हैं और मामले की अगली सुनवाई फरवरी के पहले सप्ताह में तय की गई है.

ED का क्‍या है आरोप?

ईडी का आरोप है कि 8 जनवरी को जब उसकी टीम प्रतीक जैन के आवास और I-PAC कार्यालय में तलाशी के लिए पहुंची, तब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वहां पहुंचीं और कथित तौर पर भौतिक दस्तावेजों व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को हटवा लिया गया. एजेंसी का दावा है कि मुख्यमंत्री के काफिले के साथ राज्य पुलिस के कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे और उन्होंने जांच में बाधा डाली. ईडी के मुताबिक, इन घटनाओं के वीडियो सबूत उसके पास मौजूद हैं, जिन्हें अदालत में पेश किया जा सकता है. इस पूरे घटनाक्रम के बाद से राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है. तृणमूल कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई को ‘राजनीतिक बदले की भावना’ से प्रेरित बताते हुए आरोप लगाया है कि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी दलों को निशाना बनाया जा रहा है. वहीं, भाजपा और अन्य विपक्षी दलों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और यदि साक्ष्य नष्ट किए गए हैं तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए.

क्‍या जानना चाहती है जांच एजेंसी?

सूत्रों के अनुसार, ईडी अब I-PAC प्रमुख प्रतीक जैन से पूछताछ के जरिए यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि संस्था को कथित तौर पर हवाला के जरिए जो धन मिला, उसका स्रोत क्या था और उसका उपयोग किन उद्देश्यों के लिए किया गया. एजेंसी यह भी जांच कर रही है कि क्या इस धन का इस्तेमाल राजनीतिक अभियानों या अन्य गतिविधियों में किया गया. जांच एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि मामला संवेदनशील है और इसमें बड़े पैमाने पर वित्तीय लेन-देन के संकेत मिले हैं. ईडी की अगली कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई और प्रतीक जैन की संभावित पूछताछ के बाद तय होगी. इस बीच, बंगाल की राजनीति में यह मुद्दा आने वाले दिनों में और अधिक गर्माने के आसार हैं, क्योंकि मामला न सिर्फ वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है बल्कि इसमें राज्य और केंद्र सरकारों के बीच टकराव के संकेत भी साफ दिखाई दे रहे हैं.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰