मुंबई को मिलेगी महिला मेयर,भाजपा-शिवसेना मिलकर तय करेंगे नाम

महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिकाओं के मेयर पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी आज गुरुवार को घोषित कर दी गई. आरक्षण की इस प्रक्रिया में पहले अनुसूचित जनजाति (ST), उसके बाद अनुसूचित जाति (SC), फिर अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अंत में सर्वसाधारण (जनरल) वर्ग का आरक्षण निकाला गया. इस लॉटरी के अनुसार मुंबई नगर निगम […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 22 जनवरी 2026, 08:04 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मुंबई को मिलेगी महिला मेयर,भाजपा-शिवसेना मिलकर तय करेंगे नाम
Photo: UB India News Archive

महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिकाओं के मेयर पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी आज गुरुवार को घोषित कर दी गई. आरक्षण की इस प्रक्रिया में पहले अनुसूचित जनजाति (ST), उसके बाद अनुसूचित जाति (SC), फिर अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अंत में सर्वसाधारण (जनरल) वर्ग का आरक्षण निकाला गया. इस लॉटरी के अनुसार मुंबई नगर निगम की मेयर महिला होगी.

क्या है लॉटरी सिस्टम?
महाराष्ट्र सरकार के शहरी विकास विभाग ने गुरुवार को एक लॉटरी व्यवस्था के तहत विभिन्न नगर पालिकाओं के लिए आरक्षण व्यवस्था तय की। शहरी निकाय के नियमों के तहत बीएमसी समेत सभी नगर पालिकाओं में मेयर पद अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं को रोटेशन प्रणाली के आधार पर दिया जाता है। हालांकि यह आरक्षण व्यवस्था पहले से तय नहीं होती और इसके लिए लॉटरी सिस्टम बनाया गया है। जब तक यह लॉटरी नहीं निकाली जाती, तब तक राजनीतिक पार्टियां मेयर पद के लिए उम्मीदवारों को नाम का एलान नहीं कर सकतीं।

महाराष्ट्र की अन्य महानगरपालिकाओं में महापौर यानी मेयर पद को लेकर क्या फैसला लिया गया है? जानिए तमाम सवालों के जवाब नीचे दी गई सूची से

 

अ.क्र. महानगरपालिका का नाम आरक्षित श्रेणी (Reservation Category)
1 बृहन्मुंबई (BMC)  ओपन (महिला)
2 ठाणे अनुसूचित जाति (एससी)
3 कल्याण-डोंबिवली अनुसूचित जनजाति (एसटी)
4 नवी मुंबई ओपन (महिला)
5 वसई-विरार ओपन
6 भिवंडी-निजामपुर सर्वसाधारण (महिला)
7 मीरा-भाईंदर ओपन (महिला)
8 उल्हासनगर ओबीसी
9 पुणे ओपन
10 पिंपरी-चिंचवड ओपन
11 नागपुर ओपन (महिला)
12 अहिल्यानगर ओबीसी (महिला)
13 नाशिक ओपन
14 छत्रपति संभाजीनगर ओपन
15 अकोला ओबीसी (महिला)
16 अमरावती ओपन
17 लातूर अनुसूचित जाति (एससी)
18 नांदेड़-वाघाला ओपन (महिला)
19 चंद्रपुर ओबीसी (महिला)
20 धुले ओपन (महिला)
21 जलगांव ओबीसी (महिला)
22 मालेगांव ओपन
23 कोल्हापुर ओबीसी
24 सांगली-मीरज-कुपवाड़ ओपन
25 सोलापुर ओपन
26 इचलकरंजी ओबीसी

OBC वर्ग के लिए 8 मेयर पद

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए कुल 8 महापौर पद आरक्षित किए गए हैं, जिनमें 4 महिला और 4 पुरुष आरक्षण शामिल हैं. इनमें जलगांव, चंद्रपुर, अहिल्यानगर, अकोला (महिला) तथा उल्हासनगर, कोल्हापुर, पनवेल और इचलकरंजी शामिल हैं.

पुणे, पिंपरी चिंचवाड़, नासिक, सोलापुर, कोल्हापुर, सांगली-मिराज-कुपवाड, सतारा, अहिल्यानगर, धुले, जलगांव नगर निगमों के लिए आरक्षण की घोषणा से कई दिग्गजों को झटका लगा है. अहिल्यानगर में ओबीसी महिला मेयर बनेगी. कोल्हापुर नगर निगम में मेयर का पद भी ओबीसी के लिए आरक्षित रहेगा. इचलकरंजी में भी ओबीसी मेयर होगा.

वहीं, सोलापुर, पुणे, पिंपरी चिंचवड, सांगली, नासिक, धुले और मालेगांव नगर निगमों में सामान्य वर्ग के लिए आरक्षण जारी किया जा रहा है. इन नगर निगमों में खुले वर्ग के मेयर होंगे. पुणे और पिंपरी चिंचवाड नगर निगमों में खुले वर्ग के लिए आरक्षण की घोषणा की गई है. दोनों नगर निगमों में भाजपा सत्ता में है. मेयर पद के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है.

शिवसेना (UBT ) ने लॉटरी का किया बहिष्कार

227 सदस्यीय मुंबई नगर निगम में भाजपा ने अधिकतम 89 पार्षदों की सीटें जीतीं. भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने महागठबंधन बनाकर चुनाव लड़ा था. शिंदे की शिवसेना को 29 पार्षद मिले. महायुति के पास कुल 118 पार्षद हैं. इसलिए, यह स्पष्ट है कि उसकी की मेयर बनेगी.

उद्धव ठाकरे की शिवसेना पिछले 25 वर्षों से मुंबई नगर निगम में सत्ता में रही है, लेकिन इस बार मुंबईवासियों ने उन्हें विपक्ष में बैठाने के लिए मतदान किया है. इस वर्ष उद्धव और राज ठाकरे ने मुंबई नगर निगम चुनाव में गठबंधन किया था. इसमें उद्धव ठाकरे की 65 पार्षद और राज ठाकरे की शिवसेना की 6 पार्षद निर्वाचित हुईं. दोनों की संयुक्त संख्या 71 थी। वहीं, उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने महापौर चुनाव का बहिष्कार किया.

मंत्रालय में आयोजित इस लॉटरी के अनुसार, 29 नगरपालिकाओं को निम्नानुसार वर्गीकृत किया गया है:

अनुसूचित जाति (एससी): 3 नगरपालिकाएं

अनुसूचित जनजाति (ST): 1 नगर निगम (कल्याण-डोंबिवली)

अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी): 8 नगरपालिकाएं

सामान्य (खुली श्रेणी): 17 नगरपालिकाएं

किस नगर निगम में कौन होगा मेयर?

1. छत्रपति संभाजीनगर: सर्वसाधारण (महिला)

2. नवी मुंबई: सर्वसाधारण

3. वसई- विरार: सर्वसाधारण

4. कल्याण- डोंबिवली: अनुसूचित जमाती

5. कोल्हापूर: ओबीसी

6. नागपूर: सर्वसाधारण

7. बृहन्मुंबई: सर्वसाधारण

8. सोलापूर: सर्वसाधारण

9. अमरावती: सर्वसाधारण (महिला)

10. अकोला: ओबीसी (महिला)

11. नाशिक: सर्वसाधारण

12. पिंपरी- चिंचवाड: सर्वसाधारण

13. पुणे: सर्वसाधारण

14. उल्हासनगर: ओबीसी

15. ठाणे: अनुसूचित जाती

16. चंद्रपूर: ओबीसी (महिला)

17. परभणी: सर्वसाधारण

18. लातूर: अनुसूचित जाती (महिला )

19. भिवंडी- निजामपूर: सर्वसाधारण

20. मालेगाव: सर्वसाधारण

21. पनवेल: ओबीसी

22. मीरा- भाईंदर: सर्वसाधारण

23. नांदेड- वाघाळा: सर्वसाधारण

24. सांगली- मिरज- कुपवाड: सर्वसाधारण

25. जळगाव: ओबीसी (महिला)

26. अहिल्यानगर: ओबीसी (महिला)

27. धुले: सर्वसाधारण (महिला)

28. जालना: अनसूचित जाती (महिला)

29. इचलकरंजी: ओबीसी

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰