‘RDX ब्लास्ट’ से कैसे दहला पंजाब………………

रिपब्लिक डे से पहले पंजाब में बड़ी हलचल हुई है. पंजाब का फतेहगढ़ साहिब जिला शुक्रवार की अंधेरी रात में दहल उठा. सरहिंद इलाके में एक नई रेलवे लाइन पर जोरदार धमाका हुआ. इससे हड़कंप मच गया. पंजाब में रेलवे ट्रैक पर यह धमाका आरडीएक्स जैसे शक्तिशाली विस्फोटक से किया गया था. यह घटना नई रेलवे लाइन […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 24 जनवरी 2026, 09:48 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
‘RDX ब्लास्ट’ से कैसे दहला पंजाब………………
Photo: UB India News Archive
रिपब्लिक डे से पहले पंजाब में बड़ी हलचल हुई है. पंजाब का फतेहगढ़ साहिब जिला शुक्रवार की अंधेरी रात में दहल उठा. सरहिंद इलाके में एक नई रेलवे लाइन पर जोरदार धमाका हुआ. इससे हड़कंप मच गया. पंजाब में रेलवे ट्रैक पर यह धमाका आरडीएक्स जैसे शक्तिशाली विस्फोटक से किया गया था. यह घटना नई रेलवे लाइन पर हुई. आरडीएक्स जैसे शक्तिशाली विस्फोटक से मालगाड़ी को निशाना बनाया गया. धमाके की तीव्रता इतनी तेज थी कि रेलवे ट्रैक के परखच्चे उड़ गए. इस धमाके में मालगाड़ी का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और लोको पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई.
बहरहाल, अभी तक इसे आतंकी हमला नहीं माना गया है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है. पुलिस प्रारंभिक तौर पर इस ब्लास्ट को आपराधिक साजिश मान रही है. फ़तेहगढ़ साहिब में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट मामले की रोपड़ रेंज के डीआईजी नानक सिंह ने पुष्टि की है. उनके मुताबिक, अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की समीक्षा की. चलिए इस घटना की पूरी क्रोनोलॉजी समझते हैं. कैसे रात के अंधेरे में ट्रेन को टारगेट करने की कोशिश हुई.
पंजाब में कैसे ट्रेन को उड़ाने की हुई साजिश
दरअसल, फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद क्षेत्र में एक नई रेलवे लाइन बनाई गई है. यह लाइन खासतौर पर मालगाड़ियों के लिए है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाली है. यह दिल्ली-अमृतसर लाइन पर ही है. यह ट्रैक अभी ट्रायल फेज में था. रात करीब 11 बजे के आसपास एक मालगाड़ी इस लाइन से गुजरने के लिए तैयार हुई. गाड़ी में कोई खास सामान नहीं था, केवल रूटीन रन था. लोको पायलट यानी चालक अकेला इंजन चला रहा था. सब कुछ सामान्य लग रहा था. मगर किसी को कहां पता था कि आगे रेलवे ट्रैक पर किसी ने विस्फोटक लगा रखे हैं.
अंधेरी रात में कैसे मची खलबली
रात ठीक 11 बजे के करीब जब मालगाड़ी खानपुर फाटक के पास पहुंची. तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ. उस वक्त अंधेरी रात थी और आसपास सन्नाटा था. धमाका होते ही खलबली मच गई. ब्लास्ट इतना तेज था कि रेलवे ट्रैक का 3-4 फीट का हिस्सा पूरी तरह उड़ गया. मालगाड़ी की इंजन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी. स्थानीय लोग बताते हैं कि लगा जैसे कोई बड़ा हादसा हो गया. ब्लास्ट के बाद धुआं और मलबा चारों तरफ फैल गया. इसमें चालक को झटका लगा, उसके चेहरे पर मामूली कट आए और हल्की चोटें लगीं. वह बाल-बाल बच गया. अगर ट्रेन की गति ज्यादा होती या पैसेंजर ट्रेन होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था.
धमाके के तुरंत बाद क्या हुआ?
इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय निवासी दौड़कर मौके पर पहुंचे. किसी ने चालक को बाहर निकाला और मदद की. चालक को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. राहत की बात है कि उसकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है. इसी बीच पुलिस और रेलवे अधिकारी भी घटनास्थल पर दौड़े. वे रात में ही मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. सूत्रों ने बताया कि ब्लास्ट में आरडीएक्स का इस्तेमाल हुआ, जो एक हाई-एक्सप्लोसिव है. हालांकि, इसकी जांच हो रही है.
जांच से उठेगा पर्दा
इस घटना की सूचना मिलते ही रोपड़ रेंज के डीआईजी नानक सिंह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. रात के समय ही उन्होंने मामले की समीक्षा की. डीआईजी ने बताया कि विभिन्न पुलिस टीमें सक्रिय हो गईं. इंटर-एजेंसी समन्वय शुरू किया गया, यानी रेलवे, लोकल पुलिस और अन्य विभाग मिलकर काम करने लगे. जांच वैज्ञानिक तरीके से हो रही है. फॉरेंसिक टीम सबूत जुटा रही है, जैसे विस्फोटक के अवशेष, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान. डीआईजी ने साफ कहा कि बड़ा संपत्ति नुकसान नहीं हुआ. ट्रैक और गाड़ी को गंभीर क्षति नहीं पहुंची. ट्रैक को जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा और सामान्य संचालन शुरू हो जाएगा.
डीआईजी ने क्या कहा
डीआईजी नानक सिंह ने कहा कि फिलहाल इसे आतंकी हमला मानना मुश्किल है. यह एक क्रिमिनल एक्टिविटी लगती है, जैसे कोई लोकल साजिश या दुश्मनी. इनपुट्स के आधार पर नाकेबंदी की गई है, यानी इलाके में चेकिंग बढ़ा दी गई. संदिग्धों की तलाश चल रही है. जांच पूरी होने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी. पंजाब पुलिस हाई अलर्ट पर है, क्योंकि राज्य में पहले भी रेल हमलों का इतिहास रहा है. आखिर यह ब्लास्ट किसने किया, क्या मकसद था, क्या किसी आतंकी साजिश का हिस्सा थी या खालिस्तानी इसके पीछे हैं? ये अभी जांच का विषय है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰