गणतंत्र दिवस समारोह में CM रेखा गुप्ता ने पेश किया 11 महीनों का रिपोर्ट कार्ड

गणतंत्र दिवस समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने भाषण में एक ओर भारत के संविधान निर्माताओं को याद किया, तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली सरकार की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं का पिटारा खोल दिया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा की टीम को नमन करते हुए की। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 25 जनवरी 2026, 08:21 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
गणतंत्र दिवस समारोह में CM रेखा गुप्ता ने पेश किया 11 महीनों का रिपोर्ट कार्ड
Photo: UB India News Archive

गणतंत्र दिवस समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने भाषण में एक ओर भारत के संविधान निर्माताओं को याद किया, तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली सरकार की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं का पिटारा खोल दिया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा की टीम को नमन करते हुए की। उन्होंने विशेष रूप से जिक्र किया कि यह हमारे ‘वंदे मातरम’ का 150वां वर्ष है। RSS की स्थापना का यह 100वां वर्ष है, इस अवसर पर उन्होंने डॉ. हेडगेवार को भी याद किया।

दिल्ली के इतिहास पर बोलते हुए उन्होंने कहा, “दिल्ली भारत की आत्मा का प्रतिबिंब है। जिन्होंने इसे लूटा, वे खुद गायब हो गए, लेकिन दिल्ली हर बार ज्यादा अच्छी और सम्रद्धि हासिल की।”

उन्होंने आगे कहा, “जब हमारी सरकार ने 11 महीने पहले दिल्ली की कमान संभाली, तो हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती वह धूल और रुकावटें थीं जो सालों से सिस्टम पर जमा हो गई थीं। हमने इस स्थिति को बदलने और दिल्ली को एक नई दिशा देने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत के आधार पर हमने पिछले 11 महीनों में लोगों की भलाई के लिए कई फैसले लिए हैं, जिनका मकसद नागरिकों की ज़िंदगी में असली और सकारात्मक बदलाव लाना है।”

11 महीने की गिनाईं उपलब्धियां

इस मौके पर सीएम गुप्ता ने जन कल्याण के लिए कई बड़ी घोषणाएं और आंकड़े पेश किए।

  1. 50 अटल कैंटीन शुरू की गई, जहां 5 रुपये में खाना मिलता है। यहां हर दिन 50, 000 लोग भोजन करते हैं।
  2. दिल्ली के सभी हॉस्पिटल को डिजिटाइज्ड किया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना पहले दिन से लागू की गई, जिससे अब तक 6.5 लाख लोग जुड़ चुके हैं।
  3. 300 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू किए गए हैं।
  4. 4000 नए डॉक्टरों और पेरामेडिक्स की वैकेंसी निकाली जा रही है।
  5. शिक्षा के लिए बजट 21% रखा गया। दिल्ली में स्कूल फीस बढ़ाने से रोकने के लिए सरकार बिल लेकर आई है।
  6. 1300 करोड़ रुपये में नरेला में एजुकेशन हब का निर्माण किया जा रहा है।
  7. दिल्ली सरकार अपने खिलाड़ियों को मिलने वाली राशि पूरे देश में सबसे अधिक दे रही है।
  8. ओलंपिक में गोल्ड के लिए 7 करोड़, सिल्वर जीतने वाले को 5 करोड़ और ब्रॉन्ज जीतें वाले को 3 करोड़ देने का फैसला किया है।
  9. दिल्ली का कैपिटल एक्सपेंडिचर तीस हजार करोड़ का कर दिया गया है।
  10. अगले 3 वर्ष में दिल्ली को 11000 E-Bus मिले, इसकी व्यवस्था की गई है।
  11. दिल्ली के सभी ISBT को ठीक किया जाएगा।
  12. दिल्ली मेट्रो का बजट बढ़ाकर 5,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
  13. महिलाओं के साथ-साथ अब ट्रांसजेंडर समुदाय को भी फ्री बस यात्रा के लिए ‘पिंक बस कार्ड’ दिए जाएंगे।
  14. सुरक्षा के लिहाज से पूरी दिल्ली में 10,000 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
  15. तिहाड़ जेल को कहीं और शिफ्ट करने के प्लान पर भी दिल्ली सरकार काम कर रही है।
  16. दिल्ली के गांव के विकास के लिए 1700 करोड़ खर्च किए गए।
  17. दिल्ली की झुग्गी बस्तियों में विकास के लिए 700 खर्च किए जा रहे हैं।
  18. दिल्ली में 10 नई गौशालाएं बनाने का काम किया जा रहा है।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰