गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा खेल जगत, गंभीर से लेकर रोहित और जय शाह तक ने दी शुभकामनाएं

देशभर में आज 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा इस गौरवशाली लम्हे के साक्षी बने। देश के विभिन्न राज्यों में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 26 जनवरी 2026, 07:32 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा खेल जगत, गंभीर से लेकर रोहित और जय शाह तक ने दी शुभकामनाएं
Photo: UB India News Archive
देशभर में आज 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली। यूरोपीय  संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा इस गौरवशाली लम्हे के साक्षी बने। देश के विभिन्न राज्यों में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया। वहीं, खेल जगत भी गणतंत्र दिवस के जश्न में पीछे नहीं रहा। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह से लेकर तमाम खेल जगत से जुड़े लोगों ने देशवासियों को इसकी शुभकामनाएं दी।

रोहित ने इंस्टाग्राम पर लगाई स्टोरी
अपनी कप्तानी में भारत को 2024 टी20 विश्व कप और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की जिसमें उनके हेल्मेट पर तिरंगा दिख रहा है। वहीं, गंभीर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, हमारा एक ही संविधान है। हमारी एक ही पहचान होनी चाहिए – भारतीय!

मनु भाकर बोलीं- भारत का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व
आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने लिखा, ‘गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! आइए उस संविधान का जश्न मनाएं जो भारत को एक मजबूत और अधिक लचीला राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर करता है।’ दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय महिला निशानेबाज मनु भाकर ने लिखा, आज और हर दिन अपने देश का प्रतिनिधित्व करने पर मुझे गर्व है। जय हिंद। गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने लिखा, ‘दिल से हिंदुस्तानी। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।’ भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लिखा, ‘संविधान द्वारा निर्देशित राष्ट्र के 77 वर्ष। गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’ वहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई), अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) और हॉकी इंडिया ने भी इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?
खेल

क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?

हालिया सालों में टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉलों की संख्या में बाढ़ सी आ गई है. श्रीलंका सीरीज में भारतीय स्पिन बॉलिंग कोच साइराज बहुतले ने मजाक में एक सुझाव दिया, लेकिन गावस्कर ने इसे दिल पर ले लिया

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा
खास खबर

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

ग्लास्गो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया कि साल कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आयोजन भारत में होने वाला है. क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान स्कॉटलैंड ने कॉमनवेल्थ गेम्स का ध्वज और बैटन भारत को सौंप दिया, जिसके साथ ही ये ऑफिशियल हो गया […]

UB India News3 अग॰
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 आज भव्य समापन के साथ 2030 की मेजबानी का बैटन और ध्वज अहमदाबाद को सौंपा जाएगा…………..
खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 आज भव्य समापन के साथ 2030 की मेजबानी का बैटन और ध्वज अहमदाबाद को सौंपा जाएगा…………..

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। रविवार को ग्लास्गो में होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी सिर्फ गेम्स के समापन का जश्न नहीं होगा, बल्कि भारत के लिए भी यह ऐतिहासिक पल साबित होगा। इसी समारोह के दौरान आधिकारिक तौर पर 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी का बैटन और ध्वज अहमदाबाद को सौंपा […]

UB India News2 अग॰
भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….
खास खबर

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी टीम की जर्सी का रंग नीले से बदलकर भगवा कर दिया गया है. इस पर अब विवाद खड़ा हो गया है. टीम की जर्सी का रंग ‘भगवा’ करने पर पूर्व कप्तान विरेन रस्किन्हा ने गंभीर […]

UB India News30 जुल॰
कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..
खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

राष्ट्रमंडल खेल (ग्लासगो 2026) की पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिहार के लाल झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश और अपने गृह क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल बिहार और नालंदा बल्कि पूरे देश में खुशी का माहौल है। अंतरराष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टर झंडू […]

UB India News25 जुल॰
राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पहले दिन शानदार शुरुआत करने के बाद अब भारतीय दल की नजर दूसरे दिन अपने पदकों की संख्या बढ़ाने पर होगी। पहले दिन मुक्केबाज लवलीना बोरगोहैन ने प्रतियोगिता शुरू होने से पहले ही पदक पक्का कर लिया, जबकि लॉन बॉल्स में पुतुल सोनोवाल ने पुरुष एकल वर्ग में मौजूदा विश्व चैंपियन […]

UB India News24 जुल॰
आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..
खास खबर

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में गुरुवार (23 जुलाई) से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज हो रहा है। करीब 3,000 खिलाड़ी 74 देशों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए 10 खेलों में 215 स्वर्ण पदकों के लिए मुकाबला करेंगे। भारत 125 सदस्यीय दल के साथ इन खेलों में हिस्सा ले रहा है और उसकी शुरुआत लॉन बॉल्स […]

UB India News23 जुल॰
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?
खास खबर

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. टूर्नामेंट के फाइनल की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है. खिताब के लिए अब स्पेन और अर्जेंटीना आमने-सामने होंगे. एक तरफ मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना लगातार दूसरा विश्व कप जीतने के इरादे से उतरेगी, तो […]

UB India News17 जुल॰