डिप्टी CM, बजट, उत्तराधिकारी और अजित पवार……………

महाराष्ट्र के दिग्गज नेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख अजित पवार की असामयिक मौत के बाद राज्य की राजनीति में उथल-पुथल मच गई है. एक ओर एनसीपी का कर्ता-धर्ता चला गया तो दूसरी ओर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री का पद भी खाली हो गया. इसके अलावा, बारामती की जनता का […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 30 जनवरी 2026, 08:23 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
डिप्टी CM, बजट, उत्तराधिकारी और अजित पवार……………
Photo: UB India News Archive

महाराष्ट्र के दिग्गज नेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख अजित पवार की असामयिक मौत के बाद राज्य की राजनीति में उथल-पुथल मच गई है. एक ओर एनसीपी का कर्ता-धर्ता चला गया तो दूसरी ओर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री का पद भी खाली हो गया. इसके अलावा, बारामती की जनता का सबसे पसंदीदा विधायक भी अब नहीं रहा.

अजित पवार की मौत के बाद ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं, जिनका जल्द से जल्द जवाब मिलना जरूरी है, ताकि महाराष्ट्र की राजनीति में फिर से संतुलन लाया जा सके. सवाल जैसे कि अब सत्ता, संगठन और विधायकी में अजित पवार का उत्तराधिकारी कौन होगा? इसको लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं.

कौन होगा महाराष्ट्र का अगला डिप्टी सीएम?

सबसे पहला सवाल तो यही उठता है कि अजित पवार के बाद अब महाराष्ट्र का अगला उप मुख्यमंत्री कौन होगा? इसके लिए सुनेत्रा पवार का नाम सबसे आगे चल रहा है. एनसीपी के नेता और कार्यकर्ता भी यही चाहते हैं कि अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार ही डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी संभालें.

इसके अलावा भी कई नाम हैं जो डिप्टी सीएम पद के लिए सामने आ रहे हैं. एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल का नाम भी डिप्टी सीएम पद की रेस में है. छगन भुजबल ओबीसी चेहरा हैं, जिन्हें इस पद के लिए तगड़ा दावेदार माना जाता है. वहीं, प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे के समर्थन में भी एनसीपी के कई नेता हैं.

कौन पेश करेगा महाराष्ट्र का बजट?

अजित पवार महाराष्ट्र के वित्त मंत्री थे. राज्य का बजट 2026 भी जल्द पेश किया जाना है. ऐसे में सवाल उठता है कि अब अजित पवार नहीं हैं तो बजट कौन तय करेगा और इसे पेश करने की जिम्मेदारी किसकी होगी?

नियम यह है कि जब भी कोई मंत्री इस्तीफा देता है या उसका देहांत होता है, तो अस्थायी तौर पर उसके अंडर आने वाले सभी विभाग मुख्यमंत्री के पास चले जाते हैं. जब तक इन विभागों का आवंटन दोबारा नहीं होता, तब तक सीएम ही इनकी जिम्मेदारी संभालते हैं. ऐसे में उम्मीद यही है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र का अगला बजट पेश करेंगे.

बारामती का अगला विधायक कौन? 

बारामती विधानसभा और लोकसभा क्षेत्र कई दशकों से पवार परिवार का गढ़ है. यहां की जनता पहले शरद पवार और फिर अजित पवार पर ही भरोसा जताती आई है. अजित पवार की मौत के बाद बारामती के आमजन में मायूसी छा गई और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर सी छा गई. उनका सबसे पसंदीदा विधायक आज उनके बीच नहीं है.

इस बीच यह बड़ा सवाल है कि बारामती में अजित पवार का उत्तराधिकारी कौन होगा, जो उनकी ही तरह बारामती की जनता से उतना ही प्रेम करे और क्षेत्र के विकास पर उतना ही ध्यान दे? इस सवाल का जवाब पवार परिवार के अंदर ही हो सकता है, क्योंकि इस सीट पर आज तक कोई अजित पवार को चुनौती नहीं दे पाया है.

बारामती का अगला विधायक कौन हो सकता है, इसको लेकर कुछ नाम सामने आए हैं, जिनमें जाहिर तौर पर अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार, बड़े बेटे पार्थ पवार और छोटे बेटे जय पवार शामिल हैं.

इसके अलावा, अजित पवार के भतीजे रोहित पवार का नाम भी उनके उत्तराधिकारी के तौर पर लिया जाता है. युगेंद्र पवार का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं. युगेंद्र पवार अजित पवार के खिलाफ बारामती सीट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें एक लाख से ज्यादा मतों के अंतर से हार मिली थी. बारामती में शरद गुट के कार्यकर्ता उन्हें ‘नवा दादा’ या नए दादा कहकर पुकारते हैं.

NCP का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन? 

अजित पवार के नेतृत्व में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. चाचा शरद पवार से अलग होने के बाद राजनीति के जानकार यह आशंका जता रहे थे कि अजित पवार कितना आगे बढ़ पाएंगे? लेकिन, अजित पवार अपनी मेहनत से संगठन को मजबूत करते चले गए और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. आज महाराष्ट्र सरकार में उनके कई मंत्री हैं.

जाहिर है कि अजित पवार के जाने से संगठन को बड़ी चोट पहुंची है. अब पार्टी को संभालने के लिए उनके जितने ताकतवर और प्रज्ञावान लीडर की जरूरत है. यह कौन होगा, इस बात पर चर्चा तेज है. फिलहाल, एनसीपी अध्यक्ष पद के लिए अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा और बड़े बेटे पार्थ का नाम सामने आता है.

हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा प्रफुल्ल पटेल की हो रही है. प्रफुल्ल पटे पार्टी के दिग्गज नेता हैं जो संगठन के हर उतार-चढ़ाव से वाकिफ हैं और राजनीति की गहरी जानकारी रखते हैं. वे एनसीपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं. एनसीपी के नेता-कार्यकर्ता चाहते हैं कि पटेल ही पार्टी के अध्यक्ष बनें और उनके नेतृत्व में अजित पवार के सपने पूरे किए जाएं.

NCP का राष्ट्रीय अध्यक्ष और डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी अलग-अलग नेताओं को 

एनसीपी के नेता और कार्यकर्ता चाहते हैं कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल बनें और डिप्टी सीएम पद सुनेत्रा पवार को मिले. इस डिमांड के साथ एनसीपी के नेता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मिले. ऐसे में यह संकेत मिल रहे हैं कि एनसीपी के दोनों गुटों के विलय के बजाय नेता दोनों पार्टियों को अलग-अलग रखें. हालांकि, अजित पवार के जीवित रहते चल रही विलय की चर्चाओं पर अंतिम फैसला शरद पवार का ही होगा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰