केंद्रीय बजट : सरकारी कर्मचारियों की लॉटरी!

देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बजट सत्र के बीच एक बेहद राहत भरी खबर निकलकर सामने आई है. जहां एक तरफ सबकी निगाहें सरकार की आर्थिक नीतियों पर टिकी हैं, वहीं दूसरी तरफ महंगाई भत्ते (DA) के मोर्चे पर एक बड़ी अपडेट आ गई है. यह खबर सीधे तौर पर सरकारी कर्मचारियों और […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 31 जनवरी 2026, 08:38 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
केंद्रीय बजट : सरकारी कर्मचारियों की लॉटरी!
Photo: UB India News Archive

देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बजट सत्र के बीच एक बेहद राहत भरी खबर निकलकर सामने आई है. जहां एक तरफ सबकी निगाहें सरकार की आर्थिक नीतियों पर टिकी हैं, वहीं दूसरी तरफ महंगाई भत्ते (DA) के मोर्चे पर एक बड़ी अपडेट आ गई है. यह खबर सीधे तौर पर सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की जेब से जुड़ी है. दरअसल, जनवरी 2026 के लिए महंगाई भत्ते में होने वाली बढ़ोतरी का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो चुका है. सरकार ने उन अहम आंकड़ों को जारी कर दिया है, जिनके आधार पर यह तय होता है कि आपकी सैलरी में कितना इजाफा होने वाला है.

AICPI इंडेक्स के आंकड़ों ने साफ की तस्वीर

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी हवा में नहीं, बल्कि ठोस आंकड़ों के आधार पर होती है. इसके लिए सबसे अहम पैमाना ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) होता है. श्रम और रोजगार मंत्रालय की तरफ से दिसंबर 2025 के लिए ये आंकड़े जारी कर दिए गए हैं.

मंत्रालय के मुताबिक, दिसंबर महीने में यह सूचकांक 148.2 अंक पर स्थिर रहा है. ध्यान देने वाली बात यह है कि नवंबर में भी यह आंकड़ा इसी स्तर पर था. सूचकांक में स्थिरता का मतलब यह नहीं है कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी रुक जाएगी. जानकारों का मानना है कि इन आंकड़ों के आधार पर सरकार डीए में अधिकतम वृद्धि करने की स्थिति में है, जो कर्मचारियों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है.

सैलरी में आएगा बंपर उछाल, 63% होगा डीए?

मौजूदा आंकड़ों का विश्लेषण करने पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत तक का इजाफा कर सकती है. अगर ऐसा होता है, तो केंद्रीय कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा.

ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन के अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू सूचकांक का 148.2 पर बरकरार रहना एक सकारात्मक संकेत है. इसका सीधा अर्थ है कि महंगाई भत्ते में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की पूरी गुंजाइश है. यानी अब कर्मचारियों को 63 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलने की उम्मीद है.

कब से लागू होगी नई दरें?

केंद्र सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ते में संशोधन करती है. यह संशोधन द्विवार्षिक चक्र का हिस्सा है. ताजा अपडेट जनवरी 2026 के लिए है. आपको याद होगा कि इससे पहले जुलाई 2025 में सरकार ने डीए को 55 फीसदी से बढ़ाकर 58 फीसदी किया था. अब जनवरी से लागू होने वाले इस नए इजाफे के बाद कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी का लाभ मिलेगा, जो बढ़ती महंगाई से निपटने में एक बड़ा सहारा साबित होगा.

कैसे तय होता है यह गणित?

इसके लिए एक निर्धारित फॉर्मूला है, जो औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित है. पिछले 12 महीनों के औसत AICPI-IW का आकलन करके ही डीए का प्रतिशत निकाला जाता है. यह डेटा ही वह चाबी है, जो तय करता है कि सरकारी खजाने से कर्मचारियों को राहत के रूप में कितनी राशि दी जाएगी.डीए हाइक निकालने के लिए इस फार्मूले का इस्तेमाल किया जाता है. DA (%) = [{(पिछले 12 महीनों का औसत AICPI-IW × 2.88) − 261.41} / 261.41] × 100 − मौजूदा DA (%)

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰