बिहार में कांग्रेस की हार के क्या-क्या कारण?

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है. कई सीटों पर कांग्रेस की जमानत तक जब्त हो गई है. इसी हार के कारणों का पता लगाने के लिए गुरुवार (27 नवंबर) को दिल्ली में बड़ी बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी समेत कई दिग्गज शामिल हुए. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 31 जनवरी 2026, 08:54 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में कांग्रेस की हार के क्या-क्या कारण?
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है. कई सीटों पर कांग्रेस की जमानत तक जब्त हो गई है. इसी हार के कारणों का पता लगाने के लिए गुरुवार (27 नवंबर) को दिल्ली में बड़ी बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी समेत कई दिग्गज शामिल हुए. बैठक आरोप प्रत्यारोप भी लगाए गए. इस को भी स्वीकार किया गया कि चुनाव में टिकट बेंचे गए और औवेसी फैक्टर ने कांग्रेस को बड़ा नुकसान पहुंचाया है.

कांग्रेस की इस बैठक में मुख्य रूप से टिकट बेचने के आरोप लगे. फ्रेंडली फाइट से नुकसान हुआ है. पप्पू यादव पर कुछ प्रत्याशियों को हराने का आरोप लगाया है. पार्टी में आंतरिक झगड़े को हार की एक वजह माना गया. बिहार में पूरे प्रदेश मैं प्रभाव रखने वाला कोई नेता नहीं है कन्हैया जैसे नेताओं का इस्तेमाल नहीं किया गया.

टिकट बेचने के आरोप पर क्या बोले अल्लावरु?

बिहार कांग्रेस इंचार्ज इंचार्ज कृष्णा अल्लावरु ने कई आरोपों को भी स्वीकार किया है. उन्होंने कहा कि कुछ विवादित टिकट थे, यह सच है. विवादित टिकटों में नुकसान का मार्जिन गैर-विवादित टिकटों से कम था. , कौन से टिकट बेचे गए? आरोप लगाना आसान है. बिहार में चुनाव के नतीजे वोट चोरी से आगे निकल गए हैं. यह इलेक्शन इंजीनियरिंग तक पहुंच गया है.

बिहार में बेंचे गए टिकट- अविदुर रहमान

बिहार विधानसभा चुनाव में हुई कांग्रेस की हार को लेकर अविदुर रहमान ने कहा, “हमने बहुत बड़ी गलती की. हमने राहुल जी को सब कुछ बता दिया है. हम उनके ऑर्डर मानेंगे. बिहार में टिकट मैनिपुलेशन किया गया. बड़े पैमाने पर पैसे का गबन किया गया. हमने ये सारी गलतियां कीं, जिन्हें हम समझ नहीं पाए. हमने राहुल जी को इसके बारे में बताया. वह जो भी ऑर्डर देते हैं, हम उसका पालन करते हैं” AIMIM के बारे में उन्होंने कहा, “ये लोग BJP के लोग हैं.

नीतीश को कर दिया मजबूर- अल्लावरु

कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि बीजेपी ने नीतीश कुमार को ऐसी जगह रोक दिया गया है कि अगर नीतीश जी चाहें भी, तो वे किसी दूसरी पार्टी के साथ सरकार नहीं बना सकते हैं. यह बहुत साइंटिफिक तरीके से इंजीनियर किया गया नतीजा है.”

टिकट वितरण एक अकेला आदमी नहीं करता- अहमद खान

बिहार चुनाव को लेकर शकील अहमद खान ने कहा, “डिटेल में बातचीत हुई, हमने सीनियर लीडर्स से बात की, सबने अपने विचार शेयर किए. हमने चर्चा की कि यह वोटिंग पैटर्न कैसे हुआ, NDA कैसे जीता, और हमें आगे क्या करने की ज़रूरत है. हमारे पास यहां भी (टिकट के लिए) बहुत सारे एप्लीकेशन आए थे, लेकिन टिकट कुछ ही लोगों को दिए जाते हैं, इसलिए किसी पर इल्ज़ाम लगाने का कोई फ़ायदा नहीं है.”

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने क्या कहा?

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि सभी कैंडिडेट्स ने एकमत से कहा कि SIR वोट चुराने का एक लीगल तरीका था. कोड ऑफ़ कंडक्ट लागू होने के बावजूद लोगों की फाइनेंशियल मदद की गई. दूसरी जरूरी बात यह थी कि हम हार के कारणों का रिव्यू कर रहे हैं. INDIA अलायंस के वोट शेयर में कोई कमी नहीं आई, खासकर कांग्रेस पार्टी के वोट शेयर बढ़ा है. चुनाव में हमारी हार मुख्य रूप से केंद्र सरकार की वजह से हुई और अब जब हमने इंटरनल रिव्यू कर लिया है, तो हमें नए तरीकों से अपने ऑर्गनाइज़ेशन को फिर से बनाने पर फोकस करना चाहिए.”

सीमांचल में था ओवैसी फैक्टर- मुसव्विर आलम

सीमांचल और बिहार में मिली कांग्रेस की हार पर मुसव्विर आलम ने कहा कि हर चुनाव के बाद हम रिव्यू करते हैं. इस बार भी कर रहे हैं. इसमें कई बातें सामने आई हैं. सीमांचल में ओवैसी फैक्टर था. उन्होंने BJP के साथ मिलकर एक ऐसा नैरेटिव सेट किया जिसका असर न सिर्फ सीमांचल पर बल्कि बिहार के दूसरे जिलों और दूसरे इलाकों पर भी पड़ा है. कांग्रेस पार्टी एक मजबूत आइडियोलॉजी वाली पार्टी है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहार में लोकभवन के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता
पटना

बिहार में लोकभवन के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

श की राजधानी दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन में एक तरह जहां पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया है वहीं देशभर के युवा भी प्रदर्शन में जुटे हैं. इधर बिहार में भी कांग्रेस ने लोकभवन के गेट पर धरना दे दिया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के साथ कई कार्यकर्ता लोकभवन […]

UB India News22 जुल॰
राहुल गांधी का पटना दौरा रद होने पर पार्टी में रार….
पटना

राहुल गांधी का पटना दौरा रद होने पर पार्टी में रार….

अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य आनंद माधव ने राहुल गांधी का 15 जुलाई का प्रस्तावित पटना कार्यक्रम रद होने को बिहार कांग्रेस की संगठनात्मक विफलता बताया है। पूर्व विधायक छत्रपति यादव, नागेंद्र पासवान तथा राजकुमार राजन के साथ आनंद माधव ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि समय पर तैयारियां पूरी नहीं होने के कारण […]

UB India News10 जुल॰
पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!
खास खबर

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 15 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं। इससे पहले उनका ये दौरा 11 जुलाई को तय था, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। राहुल गांधी पटना में एक विशाल छात्र सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसे सफल और भव्य बनाने के लिए […]

UB India News4 जुल॰
बिहार कांग्रेस के बागियों पर गिरेगी गाज!
पटना

बिहार कांग्रेस के बागियों पर गिरेगी गाज!

बिहार में हाल ही में संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने वाले कांग्रेस के तीन बागी विधायकों पर अब गाज गिरनी तय मानी जा रही है. इन विधायकों ने पार्टी द्वारा जारी ‘कारण बताओ नोटिस’ का जवाब मुख्यालय भेज दिया है, लेकिन उनके तेवर अब भी तल्ख बने हुए हैं. […]

UB India News26 मार्च
पप्पू यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
पटना

पप्पू यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी और NEET छात्रा की रेप-मौत मामले को लेकर पटना से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदर्शन किया। पटना में कांग्रेस कार्यकार्ताओं ने ‘पप्पू यादव को रिहा करो’ के पोस्टर के साथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पोस्टर जलाए […]

UB India News9 फ़र॰
बिहार कांग्रेस में हो गई फूट!
पटना

बिहार कांग्रेस में हो गई फूट!

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद लगातार कांग्रेस में कलह वाली तस्वीर दिख रही है. पार्टी के छह विधायक ही चुनाव जीते हैं. इस बीच एक बार फिर नेताओं में नाराजगी देखने को मिली है. मंगलवार (03 फरवरी, 2026) को पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित राधा कृष्ण मैरिज हॉल में कांग्रेस नेता नागेंद्र […]

UB India News4 फ़र॰
इंदिरा की सत्ता हिलाने वाले बिहार से अब राहुल के खिलाफ शंखनाद!
पटना

इंदिरा की सत्ता हिलाने वाले बिहार से अब राहुल के खिलाफ शंखनाद!

बिहार से ही इंदिरा गांधी के विरोध में आंदोलन शुरू हुआ था, जिससे उनकी सत्ता का अंत हुआ। अब बिहार से ही राहुल गांधी के खिलाफ विरोध की सबसे बुलंद आवाज देश भर में गूंजी है। इतिहास गवाह है कि बिहार से निकली हुई विरोध की आवाज कभी बेअसर नहीं होती। कहीं ऐसा न हो […]

UB India News28 जन॰
बिहार कांग्रेस के 6 विधायक छोड़ेंगे पार्टी का साथ?
पटना

बिहार कांग्रेस के 6 विधायक छोड़ेंगे पार्टी का साथ?

बिहार विधानसभा चुनाव (2025) के नतीजों के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था. मात्र छह विधायक ही जीतकर आए थे. नतीजों के बाद सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि सियासी गलियारे में चर्चा शुरू हो गई कि यह छह विधायक पार्टी का साथ छोड़ सकते हैं. यानी कांग्रेस में टूट हो सकती […]

UB India News25 जन॰
अब महागठबंधन जैसी कोई चीज़ नहीं बची है ! …….
पटना

अब महागठबंधन जैसी कोई चीज़ नहीं बची है ! …….

बिहार की सियासत में कांग्रेस नेता शकील अहमद खान के बयान से महागठबंधन को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. शकील अहमद ने साफ शब्दों में कहा है कि बिहार में अब महागठबंधन जैसी कोई चीज़ नहीं बची है और कांग्रेस को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ रहने के बजाय अकेले […]

UB India News29 दिस॰