बिहार कांग्रेस में हो गई फूट!

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद लगातार कांग्रेस में कलह वाली तस्वीर दिख रही है. पार्टी के छह विधायक ही चुनाव जीते हैं. इस बीच एक बार फिर नेताओं में नाराजगी देखने को मिली है. मंगलवार (03 फरवरी, 2026) को पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित राधा कृष्ण मैरिज हॉल में कांग्रेस नेता नागेंद्र […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 4 फरवरी 2026, 06:52 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार कांग्रेस में हो गई फूट!
Photo: UB India News Archive

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद लगातार कांग्रेस में कलह वाली तस्वीर दिख रही है. पार्टी के छह विधायक ही चुनाव जीते हैं. इस बीच एक बार फिर नेताओं में नाराजगी देखने को मिली है. मंगलवार (03 फरवरी, 2026) को पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित राधा कृष्ण मैरिज हॉल में कांग्रेस नेता नागेंद्र पासवान विकल की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें बिहार कांग्रेस को उसकी दुर्दशा से उबारने के लिए भविष्य की रूपरेखा एवं कार्यक्रम तय किया गया.

इस संदर्भ में पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने पटना में एक महासम्मेलन का प्रस्ताव दिया. साथ ही साथ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इसके लिए जिलेवार बैठक करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि बिहार कांग्रेस को बचाने का एक मात्र उपाय है कि हम जिले स्तर पर संगठित हों.

‘जिन लोगों ने टिकट बेचा वो अध्यक्ष पद बेचेंगे’

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य आनंद माधव ने कहा कि पहले टिकट बंटवारे में लूट हुई थी, अब संगठन सृजन के नाम पर लूट मचेगी. दलालों की फौज आ चुकी है. उन्होंने कहा कि आलाकमान को यह समझना होगा कि विश्वसनीयता खो देने वाली टीम के नेतृत्व में किया गया कोई भी कार्य सफल नहीं हो सकता है. जिन लोगों ने टिकट बेचा है आज वो अध्यक्ष पद बेचेंगे, इसलिए बिना विलंब के कृष्णा अल्लावरू एवं राजेश राम को हटाना होगा.

बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे नेता

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 17 मार्च को पटना में एक बिहार कांग्रेस बचाओ महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. उसके पहले 7 फरवरी से ही समर्पित कांग्रेसियों की टीम बिहार के सभी जिलों का दौरा कर वहां बैठक करेगी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजकुमार राजन ने कहा कि ना पद की चिंता है और ना चुनाव की, बस चिंता है तो कांग्रेस को बचाने की, इसके लिए जो भी होगा करेंगे.

बिहार कांग्रेस ने अब तक नहीं चुना विधायक दल का नेता

सोमवार (2 फरवरी) देर रात पटना में बिहार कांग्रेस की एक अहम बैठक हुई. इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु रूस के साथ कांग्रेस के सभी 6 विधायक मौजूद रहे. बैठक का मुख्य एजेंडा विधायक दल के नेता और उपनेता का चयन था, लेकिन लंबी चर्चा के बावजूद इस पर कोई सहमति नहीं बन सकी.

बैठक में यह साफ हो गया कि विधायक दल के नेता को लेकर विधायकों के बीच राय एक जैसी नहीं है. इसी वजह से पार्टी कोई भी फैसला लेने से पीछे हटती नजर आई. पार्टी नेतृत्व इस बात से वाकिफ है कि अगर बिना सहमति के नाम घोषित किया गया तो अंदरूनी नाराजगी खुलकर सामने आ सकती है, जो आगे चलकर टूट का कारण भी बन सकती है.

चुनाव नतीजों के ढाई महीने बाद भी फैसला नहीं

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हुए ढाई महीने से ज्यादा वक्त हो चुका है, लेकिन अब तक कांग्रेस विधायक दल का नेता और उपनेता तय नहीं हो पाया है. यह स्थिति खुद पार्टी के लिए भी असहज मानी जा रही है, खासकर तब जब विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो चुका है.

सूत्रों के मुताबिक पार्टी इस मसले पर जल्द ही एक और बैठक बुला सकती है. कोशिश यही है कि सभी विधायकों की सहमति से ही नेतृत्व तय हो, ताकि भविष्य में कोई असंतोष न उभरे. पार्टी नेतृत्व फिलहाल हर कदम बेहद संभलकर उठाना चाह रहा है.

टूट की अटकलों के बीच हुई बैठक

बैठक ऐसे समय पर हुई है जब कांग्रेस में टूट की अटकलें लगातार तेज हैं. बीते कुछ दिनों से पटना स्थित कांग्रेस दफ्तर में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बुलाई गई बैठकों में विधायक नहीं पहुंच रहे थे. इसी बीच NDA की ओर से दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस के सभी 6 विधायक पाला बदलकर उनके साथ जा सकते हैं.

बिहार में कांग्रेस के कुल 6 विधायक हैं, मनोहर प्रसाद सिंह (मनिहारी), सुरेंद्र प्रसाद (वाल्मीकिनगर), आबिदुर रहमान (अररिया), अभिषेक रंजन (चनपटिया), मो. कमरूल होदा (किशनगंज) और मनोज विश्वास (फारबिसगंज). बताया जाता है कि 23 जनवरी को कांग्रेस की टॉप लीडरशिप ने इन विधायकों से दिल्ली में भी मुलाकात की थी, ताकि किसी तरह टूट को रोका जा सके.

अब जबकि बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू हो चुका है, सियासी गलियारों में सवाल उठने लगे हैं, क्या सत्र के दौरान कोई बड़ा राजनीतिक ‘खेला’ हो सकता है? क्या कांग्रेस के विधायक सच में पाला बदलेंगे या पार्टी अंदरूनी सहमति बनाकर संकट टाल लेगी? फिलहाल जवाब भविष्य की बैठकों और फैसलों पर टिका है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰