केंद्रीय बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार में मचे हाहाकार के बाद बड़ी रिकवरी………….

शेयर बाजार को बजट बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। लिहाजा, बाजार क्रैश हो गया है। दोपहर 12.21 बजे तक सेंसेक्स 854.29 अंकों (1.04%) की गिरावट के साथ 81,415.49 अंकों पर और निफ्टी 278.30 अंकों (1.10%) के भारी नुकसान के साथ 25,042.35 अंकों पर कारोबार कर रहा है। बजट के एलानों में एसटीटी को […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 1 फरवरी 2026, 07:56 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
केंद्रीय बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार में मचे हाहाकार के बाद बड़ी रिकवरी………….
Photo: UB India News Archive

शेयर बाजार को बजट बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। लिहाजा, बाजार क्रैश हो गया है। दोपहर 12.21 बजे तक सेंसेक्स 854.29 अंकों (1.04%) की गिरावट के साथ 81,415.49 अंकों पर और निफ्टी 278.30 अंकों (1.10%) के भारी नुकसान के साथ 25,042.35 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

बजट के एलानों में एसटीटी को बढ़ाने की घोषणाओं के बाद शेयर बजाार में भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 12:31 तक 2174.33 अंक गिरकर 80,095.45 अंक पर आ गया।

शेयर बाजार में रिकॉर्ड गिरावट के बाद बड़ी रिकवरी देखी जा रही है। सेंसेक्स अब 2300 अंकों की गिरावट से उबरते हुए 896.27 अंकों की गिरावट के साथ 81,373.51 अंकों पर आ गया है। इसी तरह, निफ्टी 304.70 अंकों (1.20%) के नुकसान के साथ 25,015.95 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

FY27 के लिए कैपेक्स 12.2 लाख करोड़ रुपए

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 के लिए कैपेक्स का टारगेट बढ़ाया है। वित्त वर्ष यानी 2026-27 के लिए इसे बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपए करने का प्रस्ताव रखा गया है। 2025-26 में यह 11.2 लाख करोड़ रुपए था। वहीं 2014-15 में पब्लिक कैपिटल एक्सपेंडिचर महज 2 लाख करोड़ रुपए था।

वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि इससे विकास की रफ्तार बरकरार रहेगी और इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

एसटीटी को बढ़ाकर 0.05 प्रतिशत

वित्त मंत्री ने शेयर बाजार को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि छोटे शेयरधारकों की सुरक्षा के लिए बायबैक के टैक्स में परिवर्तन किया जाएगा।

इसके तहत दुरुपयोग रोकने के लिए देना पड़ेगा अतिरिक्त बायबैक कर। दुरुपयोग रोकने के लिए देना पड़ेगा अतिरिक्त बायबैक कर। सभी शेयरधारकों के बायबैक पर पूंजीगत लाभ के रूप में कर का प्रस्ताव है। कॉरपोरेट प्रवर्तकों के लिए 22 प्रतिशत टैक्सेशन। गैर कॉरपोरेट प्रवर्तकों के लिए 30 प्रतिशत टैक्स लगाया गया। वायदा सौदों पर एसटीटी को बढ़ाकर 0.05 प्रतिशत किया गया। गैर कॉरपोरेट प्रवर्तकों के लिए 30 प्रतिशत टैक्स लगाया गया। वायदा सौदों पर एसटीटी को बढ़ाकर 0.05 प्रतिशत किया गया।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स 10:39 बजे तक 255.96 अंक चढ़कर 82,525.74 अंक पर आ गया। वहीं निफ्टी 56.60 अंक चढ़कर 25,377.25 अंक पर आ गया। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला 15.04 अंक या 0.02 प्रतिशत गिरकर 82,254.74 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 31.75 अंक या 0.13 प्रतिशत गिरकर 25,288.90 अंक पर आ गया।

STT क्या है?: STT यानी सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स एक तरह का डायरेक्ट टैक्स है जो शेयर बाजार में होने वाली हर खरीद-बिक्री पर लगता है। यह टैक्स आपको तब भी देना पड़ता है जब आपको घाटा हो रहा हो। यह सीधे आपके ट्रांजैक्शन वैल्यू पर कटता है और स्टॉक एक्सचेंज इसे सरकार के पास जमा कर देता है।

 लाइव अपडेट 

शेयर बाजार में हाहाकार

दोपहर 12.30 बजे के आसपास बीएसई सेंसेक्स 2170.47 अंकों (2.64%) की भारी गिरावट के साथ 80,099.31 अंकों और निफ्टी 604.05 अंकों (2.39%) के नुकसान के साथ 24,716.60 अंकों पर आ गया है।

सरकार द्वारा नारियल, काजू जैसी कीमती फसलों की खेती को सपोर्ट करने के प्रस्ताव के बाद कृषिवल फूड्स के शेयर 5.85% बढ़कर 334 रुपये के हाई पर पहुंच गए हैं।

HAL, BEL, भारत डायनेमिक्स, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स जैसे तमाम दिग्गज डिफेंस स्टॉक्स में शुरू हुए गिरावट का सिलसिला लगातार गहराता जा रहा है। अब ये शेयर बड़ी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

रेलवे स्टॉक्स में बिकवाली शुरू हो गई है। आईआरएफसी, आरवीएनएल, आईआरसीटीसी, जुपिटर वैगन्स जैसे नामी रेलवे स्टॉक्स में गिरावट बढ़ती जा रही है।

सुबह 11.59 बजे सेंसेक्स 12.43 अंकों (0.02%) की गिरावट के साथ 82,257.35 अंकों पर और निफ्टी 23.55 अंकों (0.09%) के नुकसान के साथ 25,297.10 अंकों पर कारोबार कर रहा था।

निवेशकों के लिए क्या है सलाह

एक्सपर्ट्स निवेशकों को सलाह दे रहे हैं कि वे इस समय क्वालिटी शेयरों पर ध्यान दें। बजट से जुड़े सेक्टर जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर, डिफेंस और रेलवे के शेयरों में हलचल तेज रह सकती है। हालांकि, लंबी अवधि के निवेश के लिए लार्जकैप कंपनियों को प्राथमिकता देना सही स्ट्रेटेजी हो सकती है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰