लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू ,18 घंटे चलेगी चर्चा, राहुल गांधी की स्पीच शुरू होते ही हंगामा……….

संसद के बजट सत्र का सोमवार को चौथा दिन है। संसद में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो गई है। लोकसभा में सांसद सर्बानंद सोनोवाल ने प्रस्ताव सदन में रखा। धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 18 घंटे तय किए गए हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, तारिक अनवर, […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 2 फरवरी 2026, 08:39 AM 10 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू ,18 घंटे चलेगी चर्चा,  राहुल गांधी की स्पीच शुरू होते ही हंगामा……….
Photo: UB India News Archive

संसद के बजट सत्र का सोमवार को चौथा दिन है। संसद में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो गई है। लोकसभा में सांसद सर्बानंद सोनोवाल ने प्रस्ताव सदन में रखा। धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 18 घंटे तय किए गए हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, तारिक अनवर, अमरिंदर राजा वड़िंग, एंटो एंटनी और जोतिमणि धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी (बुधवार) को जवाब देंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट से जुड़े सवालों पर 11 फरवरी को जवाब दे सकती हैं।राज्यसभा में भाजपा सांसद सी सदानंदन मास्टर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगे। उनके अलावा BJP सांसद मेधा विश्राम कुलकर्णी प्रस्ताव का समर्थन करेंगी।

इससे पहले 1 फरवरी को सीतारमण ने 85 मिनट के बजट भाषण दिया। बजट सत्र में विपक्ष आम बजट और एपस्टीन से जुड़े मुद्दे पर संसद में हंगामा कर सकता है। दरअसल कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने 31 जनवरी को दावा किया था कि पीएम मोदी ने मानव तस्करी, नाबालिगों के यौन शोषण और बलात्कार के दोषी जेफ्री एपस्टीन की सलाह मानी थी।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राहुल गांधी की स्पीच शुरू होते ही हंगामा हो गया। दरअसल, राहुल ने स्पीच की तीन-चार लाइन के बाद पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे की किताब का जिक्र किया। इसमें डोकलाम और चीन का जिक्र है।

राहुल ने जैसे ही किताब की लाइन को कोट करना शुरू किया वैसे ही हंगामा शुरू गया। उन्होंने कहा, आप सब ध्यान से सुनें कि मैं क्या पढ़ रहा हूं इससे पता चल जाएगा कि कौन देशभक्त है और कौन नहीं। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया है। 4 चीनी टैंक डोकलाम में भारत की धरती पर आ रहे थे। वे कुछ 100 मीटर ही दूर थे।

लोकसभा में क्या हुआ, सिलसिलेवार पढ़िए… राजनाथ सिंह खड़े हुए और बोले, ‘अगर ये बातें प्रकाशित हुई हैं तो इसका जिक्र करें नहीं तो छोड़ दें।’

स्पीकर ओम बिरला ने कहा, राहुल जी आप सदन में नेता विपक्ष हैं। सांसद प्रियंका ने एक बात कही थी तो उन्होंने ऑथेंटिक स्तर पर प्रस्तुत किया था। आपसे भी यही अपील है’

राहुल ने कहा, ‘ये सौ प्रतिशत ऑथेंटिक है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल बताएं कि क्या यह प्रकाशित हुआ है या नहीं केवल इतना बताएं।’

लोकसभा में एनडीए और विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया।

ओम बिरला ने कहा कि रक्षामंत्री सही कह रहे हैं। आप सदन में इसका जवाब दें। आप सदन में है, विपक्ष के नेता हैं सही नियम से चलें।

राहुल ने कहा- नरवणे की किताब में रक्षामंत्री और प्रधानमंत्री का जिक्र है। मैं वही बता रहा हूं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल जिस किताब के बारे में बोल रहे हैं वह किताब प्रकाशित नहीं हुई है।

अमित शाह ने बताया कि वह मैग्जीन की रिपोर्ट है, नरवणे जी ने ऐसा नहीं कहा है।मैगजीन तो कुछ भी लिख सकता है।

ओम बिरला ने कहा कि अखबार की कटिंग ही सदन में चल सकती है, इसके अलावा कुछ नहीं रख सकते।

राहुल ने कहा, ये सब नरवणे ने कहा है। उनकी किताब को प्रकाशित नहीं करने दिया गया है।

अमित शाह ने कहा- राहुल ने खुद कह दिया है कि पुस्तक प्रकाशित नहीं हुई है। अब बात ही खत्म हो जाती है। जो बुक पब्लिश ही नहीं है उसका जिक्र कैसे कर सकते हैं।

ओम बिरला ने माइक का कंट्रोल बंद करने का निर्देश दिया

राजनाथ बोले- सदन के नियमों का उल्लंघन न करें राहुल जी।

राजनाथ सिंह ने कहा- मैं केवल यह चाहता हूं कि राहुल जी वह किताब ले आएं मैं देखना चाहता हूं। मैं दावे से कह रहा हूं कि वह किताब पब्लिश ही नहीं है।

राहुल गांधी ने कहा- एक मैगजीन है उसमें एक आर्टिकल है मैं उसको कोट कर रहा हूं।

राजनाथ ने लोकसभा अध्यक्ष से कहा कि सदन में इस मुद्दे पर बोलने की परमिशन नहीं दी जानी चाहिए।

अखिलेश यादव ने कहा, चीन का सवाल सेंसेटिव है। अगर देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला है तो राहुल जी को पढ़ने देना चाहिए।

किरेन रिजिजू- हम सुनने के लिए बैठे हैं। अध्यक्ष रूलिंग दे चुके हैं। लेकिन फिर भी वे पढ़ रहे हैं। ऐसे कैसे चलेगा।

ओम बिरला ने कहा- सदन में अपनी बात रखने का अधिकार है। लेकिन नियम से चलें।

लाइव अपडेट्स

राहुल ने कहा, ये डरे हुए हैं, मुझे बोलने नहीं दे रहे

राहुल गांधी ने कहा, मुझे समझ नहीं आ रहा। ये कहते हैं कि ये आतंकवाद से लड़ते हैं। लेकिन एक कोट से डरते हैं। इसमें ऐसा क्या है जो इतना डर रहे हैं। घबरा रहे हैं। ये डरे नहीं हैं तो मुझे बोलने दें। वे डर क्यों रहे हैं। राष्ट्रपति के अभिभाषण में इंडिया की स्थिति चीन अमेरिका से संबंधों के बारे में था। जो मैं कह रहा हूं वह चीन से जुड़ा है। जो डोकलाम में भारत के साथ चीन ने किया है। नरवणे ने लिखा है। मैं वह कोट नहीं कर रहा हूं। राजनाथ ने कहा- राहुल जिस किताब के बारे में चर्चा कर रहे हैं। जो तथ्य कह रहे हैं तो वह किताब में होंगे तो प्रकाशित हुए होते।

किरेन रिजिजू ने कहा- हम सुनने के लिए बैठे हैं, लेकिन ये मनमानी कर रहे

किरेन रिजिजू ने कहा- हम सुनने के लिए बैठे हैं। अध्यक्ष रूलिंग दे चुके हैं। लेकिन फिर भी वे पढ़ रहे हैं। ऐसे कैसे चलेगा। बिना मतलब विपक्ष खुद बोलना नहीं चाहता है। बाद में कहेंगे। ऐसा मनमानी से सदन नहीं चलेगा। वेणुगोपाल ने कहा कि तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस पर आरोप लगाए उसके जवाब में ही यह बात कही जा रही है। इसका सदन की कार्रवाई से कनेक्शन है। अमित शाह ने कहा,तेजस्वी ने 2004 से 2014 के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहे गए शब्दों का जिक्र किया था। अगर राष्ट्रपति के भाषण पर कोई आर्टिकल है तो पढ़ सकते हैं। ओम बिरला ने कहा, मैं आप सबसे अपेक्षा करूंगा हम सदन की गरिमा मर्याादा को बनाए रखें। रूल सब सदन के लिए होते हैं। मैंने इस पर व्यवस्था कर दी है। नेता प्रतिपक्ष अपनी बात रखें।

अखिलेश यादव ने कहा- चीन का मुद्दा सेंसेटिव, राहुल को बोलने दीजिए

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि चीन का सवाल सेंसेटिव है। अगर देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला है तो राहुल जी को पढ़ने देना चाहिए।

राहुल ने कहा- डोकलाम के बारे में नरवणे ने लिखा,स्पीकर ने माइक बंद कराया

अमित शाह ने बताया कि वह मैग्जीन की रिपोर्ट है, नरवणे जी ने ऐसा नहीं कहा है। मैगजीन तो कुछ भी लिख सकता है। ओम बिरला ने कहा कि अखबार की कटिंग ही सदन में चल सकती है, इसके अलावा कुछ नहीं रख सकते। राहुल ने कहा, ये सब नरवणे ने कहा है। उनकी किताब को प्रकाशित नहीं करने दिया गया है। अमित शाह ने कहा- राहुल ने खुद कह दिया है कि पुस्तक प्रकाशित नहीं हुई है। अब बात ही खत्म हो जाती है। जो बुक पब्लिश ही नहीं है उसका जिक्र कैसे कर सकते हैं। ओम बिरला ने माइक का कंट्रोल बंद करने का निर्देश दिया राजनाथ बोले- सदन के नियमों का उल्लंघन न करें राहुल जी। राजनाथ सिंह ने कहा- मैं केवल यह चाहता हूं कि राहुल जी वह किताब ले आएं मैं देखना चाहता हूं। मैं दावे से कह रहा हूं कि वह किताब पब्लिश ही नहीं है। राहुल गांधी ने कहा- एक मैगजीन है उसमें एक आर्टिकल है मैं उसको कोट कर रहा हूं। राजनाथ ने लोकसभा अध्यक्ष से कहा कि सदन में इस मुद्दे पर बोलने की परमिशन नहीं दी जानी चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा, चीन का सवाल सेंसेटिव है। अगर देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला है तो राहुल जी को पढ़ने देना चाहिए। किरेन रिजिजू- हम सुनने के लिए बैठे हैं। अध्यक्ष रूलिंग दे चुके हैं। लेकिन फिर भी वे पढ़ रहे हैं। ऐसे कैसे चलेगा। ओम बिरला ने कहा- सदन में अपनी बात रखने का अधिकार है। लेकिन नियम से चलें।

राहुल की स्पीच पर हंगामा, राजनाथ ने आपत्ति जताई

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राहुल गांधी की स्पीच शुरू होते ही हंगामा हो गया। राहुल ने कहा, आर्मी चीफ नरवणे का नोट है। आप सब ध्यान से सुने कि मैं क्या पढ़ रहा हूं इससे पता चल जाएगा कि कौन देशभक्त है और कौन नहीं। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि 4 चीनी टैंक डोकलाम में भारत की धरती पर आ रहे थे। वे कुछ 100 मीटर ही दूर थे। राहुल के इतना पढ़ते ही राजनाथ सिंह खड़े हुए और बोले, ‘अगर ये बातें प्रकाशित हुई हैं तो इसका जिक्र करें नहीं तो छोड़ दें।’ स्पीकर ओम बिरला ने कहा, राहुल जी आप सदन में नेता विपक्ष हैं। सांसद प्रियंका ने एक बात कही थी तो उन्होंने ऑथेंटिक स्तर पर प्रस्तुत किया था। आपसे भी यही अपील है’ राहुल ने कहा, ‘ये सौ प्रतिशत ऑथेंटिक है। राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल बताएं कि क्या यह प्रकाशित हुआ है या नहीं केवल इतना बताएं।’ लोकसभा में एनडीए और विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। ओम बिरला ने कहा कि रक्षामंत्री सही कह रहे हैं। आप सदन में इसका जवाब दें। आप सदन में है, विपक्ष के नेता हैं सही नियम से चलें। राहुल ने कहा- नरवणे की किताब में रक्षामंत्री और प्रधानमंत्री का जिक्र है। मैं वही बता रहा हूं। राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल जिस किताब के बारे में बोल रहे हैं वह किताब प्रकाशित नहीं हुई है।

राहुल ने कहा- मैं कोट नहीं कर सकता, राजनाथ बोले- ये सदन को गुमराह कर रहे

राहुल गांधी ने कहा- मैं कोट नहीं कर सकता। डिस्क्राइब तो कर सकता हूं। चीन और भारत के रिश्ते के बारे में लिखा है। चीन का टैंक कैलाश रेंज पर आ रहा था। राजनाथ सिंह ने कहा- राहुल सदन को गुमराह करने की कोशिश न करें। राहुल गांधी ने शब्द पलटकर वही बात दोहराई। वहां एक सीमा है। वहां कुछ देश की सेनाएं थीं। 4 टैंक कैलाश रेंज में आ रहे थे। राहुल ने स्पीकर से कहा- आप ही मुझे बता दीजिए मुझे क्या कहना है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…
खास खबर

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है. राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने याचिका की कॉपी शिकायतकर्ता को सौंपने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से कहा है कि वह 20 अगस्त को […]

UB India News17 अग॰
‘पीएम आवास के बाहर भीड़ लेकर तो हम पहुंचे थे’ , सपा और कांग्रेस में तू-तू-मैं-मैं!……………….
विपक्ष

‘पीएम आवास के बाहर भीड़ लेकर तो हम पहुंचे थे’ , सपा और कांग्रेस में तू-तू-मैं-मैं!……………….

लोकसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद, विपक्ष के हंगामे के कारण पहले सदन को दोपहर 12 बजे तक और फिर दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. विपक्ष के सदस्यों के नारेबाजी करने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनसे प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह किया […]

UB India News22 जुल॰
डोरी से बंधे हाथ, गुस्सैल चेहरा, पुलिस लेने आई तो जमीन पर लेट गए; PM आवास के बाहर दिखा राहुल गांधी का संघर्ष
विपक्ष

डोरी से बंधे हाथ, गुस्सैल चेहरा, पुलिस लेने आई तो जमीन पर लेट गए; PM आवास के बाहर दिखा राहुल गांधी का संघर्ष

दिल्ली में NEET छात्रों पर सोमवार को हुए लाठीचार्ज के मामले में कांग्रेस पीएम आवास के सामने बड़ा प्रदर्शन किया. कांग्रेस के दिग्गज नेता अचानक पीएम मोदी के आवास के बाहर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए. कांग्रेस शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है. इस दौरान पुलिस राहुल गांधी […]

UB India News21 जुल॰
23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..
खास खबर

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र लिखकर चिंता जताई है. इन दलों ने SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं और दावा किया है कि हाल के चुनावों के नतीजे ‘जनता की इच्छा’ को नहीं दर्शाते हैं. पत्र में आरोप लगाया गया […]

UB India News3 जुल॰
भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..
विपक्ष

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा झूठा साबित हुआ है. भारतीय वायुसेना के एक दस्तावेज से इसकी पोल खुली है. अब इस मुद्दे पर बीजेपी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. राफेल विमान को लेकर कांग्रेस नेता की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर […]

UB India News24 जून
थरूर एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर क्यों आ गए…………………….
खास खबर

थरूर एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर क्यों आ गए…………………….

कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपने बयान के कारण एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, थरूर ने 21 जून को श्रीनगर दौरे के दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- हमने जम्मू-कश्मीर की स्थिति और हालात में आ […]

UB India News22 जून
कांग्रेस ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए……………..
खास खबर

कांग्रेस ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए……………..

ईरान-अमेरिका डील के बाद इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कांग्रेस की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया सामने आई। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार कहा कि यह खबर स्वागतयोग्य है कि अमेरिका और ईरान एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे, भले ही पूरी जानकारी अभी आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं की गई […]

UB India News15 जून
विपक्षी गठबंधन से कितनी उम्मीदें……………..
खास खबर

विपक्षी गठबंधन से कितनी उम्मीदें……………..

एक ऐसे समय में, जब यह सवाल मजबूती से और कुछ हंसी उड़ाने वाले अंदाज में पूछा जाता है कि क्या ‘इंडिया’ नाम का गठबंधन जिंदा भी है, तब सोमवार को इंडिया ब्लॉक की बैठक दिल्ली में हुई। इस बैठक में लगभग 25 दलों ने हिस्सा लिया। हालांकि, इसमें कोई क्रांतिकारी पहल नहीं हुई, लेकिन […]

UB India News9 जून
इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………
राष्ट्रीय

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में सोमवार को इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक में केंद्र सरकार को घेरने की विपक्ष की साझा रणनीति पर चर्चा की गई है। बैठक में कांग्रेस, टीएमसी, सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा किया गया है। हालांकि, डीएमके और आम आदमी पार्टी ने […]

UB India News8 जून