RBI MPC की बैठक से पहले धड़ाम हुआ रुपया, US से ट्रेड डील के बावजूद क्यों खोई तेजी?

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक शुरू होने से पहले बुधवार को भारतीय रुपया अपनी हालिया मजबूती बरकरार नहीं रख सका और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे टूटकर 90.43 के स्तर पर आ गया. एक दिन पहले भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सहमति की खबर के बाद रुपये में जबरदस्त उछाल देखने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 4 फरवरी 2026, 06:11 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
RBI MPC की बैठक से पहले धड़ाम हुआ रुपया, US से ट्रेड डील के बावजूद क्यों खोई तेजी?
Photo: UB India News Archive

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक शुरू होने से पहले बुधवार को भारतीय रुपया अपनी हालिया मजबूती बरकरार नहीं रख सका और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे टूटकर 90.43 के स्तर पर आ गया. एक दिन पहले भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सहमति की खबर के बाद रुपये में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था और शुरुआती कारोबार में यह करीब 117 पैसे तक मजबूत हो गया था. हालांकि यह तेजी टिकाऊ साबित नहीं हुई और अगले ही दिन बाजार में सतर्कता हावी नजर आई.

डील के बावजूद क्यों गिरावट?

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सकारात्मक माहौल जरूर बना है, लेकिन अब भी निवेशक और कारोबारी सावधानी बरत रहे हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि अभी तक इस समझौते का कोई हस्ताक्षरित या आधिकारिक दस्तावेज सामने नहीं आया है. न तो इसका पूरा ढांचागत मसौदा सार्वजनिक किया गया है और न ही अंतिम शर्तों की पुष्टि हुई है. इसी अनिश्चितता के कारण रुपये पर दबाव बना. इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 90.35 पर खुला, लेकिन बाद में कमजोरी के साथ 90.54 प्रति डॉलर तक फिसल गया, जो पिछले बंद स्तर के मुकाबले 22 पैसे की गिरावट को दर्शाता है.

गौरतलब है कि मंगलवार को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सहमति बनने के बाद रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 117 पैसे या 1.28 प्रतिशत की रिकॉर्ड बढ़त दर्ज की थी और 90.32 पर बंद हुआ था. इस दौरान रुपया एशियाई मुद्राओं में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली मुद्रा बनकर उभरा था. लेकिन जैसे ही बाजार को यह अहसास हुआ कि डील के औपचारिक और कानूनी पहलू अभी बाकी हैं, मुनाफावसूली और सतर्कता के चलते रुपये की रफ्तार थम गई.

शेयर बाजार में पॉजिटिव रुझान

दूसरी ओर, वैश्विक मोर्चे पर डॉलर में ज्यादा मजबूती नहीं दिखी. छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स मामूली 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.41 पर रहा. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई और ब्रेंट क्रूड 0.65 प्रतिशत चढ़कर 67.77 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

घरेलू शेयर बाजारों में हालांकि सकारात्मक रुझान बना रहा. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 68.49 अंक की बढ़त के साथ 83,816.96 अंक पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 51.90 अंक चढ़कर 25,779.45 के स्तर पर कारोबार करता दिखा. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों का भरोसा भी बना हुआ है. एफआईआई मंगलवार को शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने करीब 5,236.28 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जिससे बाजार को समर्थन मिला.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰