पीएम की स्पीच के बिना लोकसभा से पास हुआ धन्यवाद प्रस्ताव, लोकसभा में पीएम मोदी का संबोधन क्यों टला?

लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब पीएम मोदी को देना था. पीएम मोदी 4 फरवरी को चर्चा का जवाब देने वाले थे. इसके लिए शाम 5 बजे का समय भी तय था, लेकिन हंगामे की वजह से ऐसा नहीं हो सका था. इसके बाद संभावनाएं जताई जा रही थीं कि पीएम आज इस […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 5 फरवरी 2026, 05:45 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पीएम की स्पीच के बिना लोकसभा से पास हुआ धन्यवाद प्रस्ताव, लोकसभा में पीएम मोदी का संबोधन क्यों टला?
Photo: UB India News Archive

लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब पीएम मोदी को देना था. पीएम मोदी 4 फरवरी को चर्चा का जवाब देने वाले थे. इसके लिए शाम 5 बजे का समय भी तय था, लेकिन हंगामे की वजह से ऐसा नहीं हो सका था. इसके बाद संभावनाएं जताई जा रही थीं कि पीएम आज इस चर्चा का जवाब दे सकते हैं. अब इन सभी कयासों पर विराम लग गया है. पीएम की स्पीच के बिना ही हंगामे के बीच धन्यवाद प्रस्ताव लोकसभा से पारित हो गया है. स्पीकर ओम बिरला ने हंगामे के बीच ही धन्यवाद प्रस्ताव को वोटिंग के लिए लिया और ध्वनिमत से सदन ने इसे पारित कर दिया.

लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से पहले कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के कारण स्थगित कर दी गई थी

लोकसभा में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देना था. लेकिन उससे पहले ही लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई. कार्यवाही तब स्थगित हुई, जब पीएम मोदी संसद आ चुके थे. 5 बजे से उनका संबोधन शुरू होने वाला था. लेकिन हंगामे के चलते कार्यवाही को गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

इस बीच बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सनसनीखेज दावा किया था. मनोज तिवारी ने दावा करते हुए कहा कि विपक्षी सांसद ट्रेजरी बेंच की ओर आ गए थे. उन्होंने कहा कि विपक्षी महिला सांसदों ने पीएम की कुर्सी को घेर लिया था. उनका इरादा पीएम की कुर्सी पर हमला करने का था.

वहीं, विपक्ष ने पीएम मोदी के संबोधन से पहले लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करने पर सवाल उठाया था. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम संसद में आने से डर गए. टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने भी आरोप लगाते हुए कहा पीएम डरकर भाग गए.

लोकसभा में पीएम मोदी नहीं बोलेंगे-सूत्र

पीएम मोदी के जवाब के बिना ही राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित हो सकता है, ये जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है. अगर लोक सभा में गतिरोध नहीं सुलझता है तो पीएम का जवाब होने की संभावना कम ही है. बता दें कि विपक्षी सांसद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का भाषण न होने देने का विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि अगर हमारे सदस्य को नहीं बोलने दिया तो सत्ता पक्ष के सदस्यों को भी नहीं बोलने दिया जाएगा.

राज्य सभा में बोलेंगे पीएम मोदी

हालांकि पीएम मोदी राज्य सभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे. गुरुवार शाम पांच बजे पीएम मोदी राज्य सभा में अभिभाषण दे सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, ये संभव है कि लोकसभा में वह धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब न दें.

किस बात पर विपक्ष कर रहा हंगामा?

दरअसल मंगलवार को राहुल गांधी ने लोकसभा में पूर्व आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब के कुछ अंशों को सदन में कोट करने की कोशिश की. किताब के हवाले से वह दावा कर रहे थे कि चीन की सेना ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की थी. वहीं पीएम मोदी और नरवणे के संबंधों पर ही वह सवाल उठा रहे थे. इस पर गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी अपत्ति जताई और उन्होंने राहुल पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया. वहीं बीजेपी-कांग्रेस सांसदों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई. इस दौरान लोकसभा स्थगित हो गई और राहुल गांधी अपनी बात नहीं रख पाए. इस वजह से विपक्षी सांसद सदन में जमकर हंगामा कर रहे हैं.

Categories: सांसद
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..
सांसद

सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..

संसद के मानसून सत्र में 19 बैठकों में 11 बिल पास किए गए। इनमें से दस बिलों पर लोकसभा में कुल मिलाकर 64 मिनट का समय लगा। नौ बिलों के मामले में, सिर्फ उन्हें पेश करने वाले मंत्री ने ही बात की और कोई बहस नहीं हुई। निचले सदन में पूरे सत्र के दौरान प्रश्नकाल […]

UB India News25 अग॰
15 सितंबर से पहले फिर संसद सत्र? महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी
सांसद

15 सितंबर से पहले फिर संसद सत्र? महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी

महिला आरक्षण और लोकसभा सीटों के परिसीमन का मुद्दा एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आता दिख रहा है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि केंद्र सरकार अगले दो से तीन सप्ताह के भीतर संसद का सत्र दोबारा बुलाने के विकल्प पर विचार कर रही है. चर्चा है कि 15 सितंबर के […]

UB India News24 अग॰
18 दिनों में सिर्फ 15 घंटे चली लोकसभा: एंटी-पेपर लीक से ‘केरलम’ तक, बिना बहस पास हुए कई बड़े बिल
सांसद

18 दिनों में सिर्फ 15 घंटे चली लोकसभा: एंटी-पेपर लीक से ‘केरलम’ तक, बिना बहस पास हुए कई बड़े बिल

संसद का मानसून सत्र खत्म होने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि मानसून सत्र आज खत्म हो गया. रिजिजू ने बताया कि मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा की कुल उत्पादकता 39 फीसदी रही. उन्होंने कहा कि राज्यसभा में विपक्षी दलों के सांसद हंगामा करते थे. कई […]

UB India News13 अग॰
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित……………..
सांसद

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित……………..

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इसके साथ ही संसद का मानसून सत्र खत्म हो गया। पूरे सत्र के दौरान बार-बार हंगामा हुआ। विपक्ष और सरकार के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। विरोध प्रदर्शनों के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही कई बार रोकनी पड़ी। नीट […]

UB India News13 अग॰
खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र
सांसद

खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को संसद में चर्चा का आखिरी दांव चला। उन्होंने कहा, “हम रोज संसद आते हैं। अपना काम करते हैं। विपक्ष की मंशा ठीक नहीं। वह संसद को चलने नहीं देना चाहता। हम जानते हैं। इसलिए सदन में नहीं जाते।” शाह ने कहा कि आज शाम तीन बजे से […]

UB India News12 अग॰
विपक्ष चाहे बयान, सरकार चाहे चर्चा, इन दो शब्दों के बीच फंसकर रह गई है संसद, 19वें दिन भी ठप…….
सांसद

विपक्ष चाहे बयान, सरकार चाहे चर्चा, इन दो शब्दों के बीच फंसकर रह गई है संसद, 19वें दिन भी ठप…….

20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस एक्शन के बाद से ही इस मुद्दे पर विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह को लगातार निशाना बनाता रहा है. विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस मामले में कई बार गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांग चुके हैं. राहुल गांधी ने कई बार […]

UB India News12 अग॰
संसद के बाहर NDA और विपक्षी दलों के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी ,सदन में हंगामा
सांसद

संसद के बाहर NDA और विपक्षी दलों के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी ,सदन में हंगामा

संसद परिसर में NDA और कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार को एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया। NDA सांसदों ने विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने भी आ गए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी […]

UB India News11 अग॰
लोकतंत्र में जीत केवल विधेयक पारित कराने में नहीं, बल्कि असहमति के बावजूद, सहमति का रास्ता खोजने में होती………..
सांसद

लोकतंत्र में जीत केवल विधेयक पारित कराने में नहीं, बल्कि असहमति के बावजूद, सहमति का रास्ता खोजने में होती………..

संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, जहां सरकार और विपक्ष के बीच मतभेदों का समाधान संवाद और सांविधानिक प्रक्रियाओं के माध्यम से होना चाहिए। लेकिन, मानसून सत्र में जिस तरह से लगातार गतिरोध बना हुआ है और संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच बातचीत के किसी ठोस नतीजे तक नहीं […]

UB India News10 अग॰
विदेशी चंदे पर पहरा हो, लेकिन सरकारी शक्ति की सीमा कौन तय करेगा?
सांसद

विदेशी चंदे पर पहरा हो, लेकिन सरकारी शक्ति की सीमा कौन तय करेगा?

विदेशी चंदे का मामला भारत में हमेशा संवेदनशील रहा है। सरकार का तर्क है कि विदेशी धन भारत की राजनीति, सामाजिक व्यवस्था या राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने का माध्यम नहीं बनना चाहिए। दूसरी तरफ हजारों सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और जनकल्याणकारी संस्थाएं विदेशी सहयोग के जरिए वर्षों से काम कर रही हैं। इसीलिए जब विदेशी […]

UB India News9 अग॰